Hindi News

प्राइवेट बैंक की खास FD स्कीम: मिल रहा 7.25% रिटर्न, 30 सितंबर तक उठाएं लाभ

Published:
आईडीबीआई बैंक खास एफडी स्कीम ऑफर कर रहा है। 7% से अधिक रिटर्न मिल रहा है। तीन टेन्योर ऑप्शन भी उपलब्ध हैं। आइए जानें कितने दिन के निवेश पर कितना इंटरेस्ट मिलेगा?
प्राइवेट बैंक की खास FD स्कीम: मिल रहा 7.25% रिटर्न, 30 सितंबर तक उठाएं लाभ

AI Generated Image

प्राइवेट सेक्टर का आईडीबीआई बैंक वर्तमान  में कई खास फिक्स्ड डिपॉजिट स्कीम (Special FD Scheme) ऑफर कर रहा है। जिसके ब्याज दरों में जुलाई में ही बदलाव किया गया था। कुछ योजनाओं का लाभ 30 सितंबर तक उठाया जा सकता है। इसके बाद स्कीम बंद हो सकती है। स्पेशल एफडी स्कीम का नाम “आईडीबीआई उत्सव एफडी” है। इसके तहत बैंक तीन अलग-अलग स्पेशल मैच्योरिटी स्लैब प्रदान करता है।

ग्राहकों को 444 दिन, 555 दिन और 700 दिन का विकल्प मिलता है। इसका लाभ जनरल सिटीजंस के साथ एनआरओ, एनआरई और वरिष्ठ नागरिक भी उठा सकते हैं। हालांकि स्टाफ, वरिष्ठ नागरिक और सुपर सीनियर सिटीजंस एनआरओ और एनआरई टर्म डिपॉजिट के लिए योग्य नहीं माने जाएंगे। ग्राहक प्रीमेच्योर विड्रोल का विकल्प भी चुन सकते हैं। इसमें निवेश की अधिकतम सीमा 3 करोड़ रुपये से कम है।

वर्तमान में बैंक 3% से लेकर 6.55% तक रिटर्न रेगुलर एफडी पर कर रहा है। सीनियर सिटीजंस के लिए इंटरेस्ट रेट 6.25% से लेकर 7.05% है। 7 दिन से लेकर 20 साल तक का निवेश ग्राहक कर सकते हैं। सबसे ज्यादा रिटर्न 1 से 2 साल से मैच्योरिटी स्लैब पर मिल रहा है। दरें 18 जुलाई 2025 से प्रभावी हैं।

कितना मिलेगा ब्याज?

444 दिन के टेन्योर पर सामान्य नागरिकों को 6.70% ब्याज बैंक ऑफर कर रहा है। वरिष्ठ नागरिकों के लिए इंटरेस्ट रेट 7.20% है। यदि कोई व्यक्ति 555 दिन का टेन्योर चुनता है तो उसे  6.75% रिटर्न मिलेगा। वहीं सीनियर सिटीजंस के लिए ब्याज दर 7.25% है। 700 दिन के निवेश पर सामान्य नागरिकों को 6.60% और वरिष्ठ नागरिकों को 7.10% रिटर्न बैंक ऑफर कर रहा है।

इन योजनाओं के बारे में भी जान लें 

इसके अलावा बैंक सुविधा टैक्स सेविंग फिक्स्ड डिपॉजिट भी ऑफर कर रहा। 5 साल का निवेश किया जा सकता है। सामान्य नागरिकों को 6.25% और वरिष्ठ नागरिकों को 6.75% रिटर्न मिल रहा है। वसुंधरा ग्रीन डिपॉजिट में 1111 दिन का निवेश कर सकते हैं, इसके लिए भी ब्याज सामान हैं। हालांकि इनका लाभ 30 सितंबर के बाद भी उठाया जा सकता है।

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey
Follow Us :GoogleNews