Hindi News

रविवार से शुरु होगी Flipkart Big Sale, मोबाइल-लैपटॉप मिलेंगे सस्ते, कपड़ों पर भी 80% डिस्काउंट

Written by:Pooja Khodani
Last Updated:

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। दिवाली से पहले ऑनलाइन शॉपिंग (Online Shopping) वालों के लिए बड़ी खुशखबरी है।3 अक्टूबर 2021 शनिवार से फ्लिपकार्ट पर बड़ी सेल शुरु होने जा रही है। इस सेल में सभी आइटम्स पर भारी डिस्काउंट मिलेगा और कई ऑफर भी।फ्लिपकार्ट की बड़ी फेस्टिव सीजन सेल 3 अक्टूबर से सभी के लिए खुलेगी और 10 अक्टूबर तक चलेगी।कंपनी ने अपने आधिकारिक ट्विटर पर अकाउंट पर ट्वीट कर जानकारी दी है।फ्लिपकार्ट के त्यौहारी सीजन की सेल का पहला दौर इलेक्ट्रॉनिक्स की खरीदारी के लिए एक अच्छा समय साबित हो सकता है।

यह भी पढ़े.. दिवाली से पहले 6 करोड़ कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी! जल्द खाते में ट्रांसफर होगी राशि

खास बात तो ये है कि इस महासेल में आईफोन समेत कई गैजेट्स सस्ते दामों पर मिलेंगे।  iPhone SE 24,499 रुपए और आईफोन 12 पर भी 15 हजार तक की छूट मिलेगा।फ्लिपकार्ट की बिग बिलियन डेज 2021 सेल स्मार्टफोन, लैपटॉप, टीवी और अन्य इलेक्ट्रॉनिक्स पर भारी डिस्काउंट का दावा किया जा रहा है।  फ्लिपकार्ट ने बैंकों के कार्ड यूज करने वाले कस्टमर्स को 10 प्रतिशत इंस्टेंट डिस्काउंट देने के लिए Axis Bank और ICICI Bank के साथ पार्टनरशिप की है। फैशन और एसेसरीज सेगमेंट में कंपनी 60 से 80 पर्सेंट तक का डिस्काउंट ऑफर करेगी, जबकि फर्नीचर और मैट्रेस पर करीब 85 पर्सेंट तक का डिस्काउंट मिलेगा।

Flipkart Big Billion Days 2021 सेल में Xiaomi, Poco, Samsung, Realme, Motorola, Google, Oppo और Apple के स्मार्टफोन्स पर डिस्काउंट मिलेगा। फ्लिपकार्ट ने सेल से पहले ही इनमें से कुछ कंपनियों के स्मार्टफोन्स पर सेल प्राइस का खुलासा कर दिया है।इसके अलावा Flipkart Big Billion Days 2021 सेल में इलेक्ट्रॉनिक्स और एक्सेसरीज पर 80 प्रतिशत तक की छूट भी मिलेगी। इनमें लैपटॉप, ईयरफोन, स्मार्टवॉच, टैबलेट और साउंडबार शामिल हैं। सेल टीवी और होम अप्लायंसेज पर भी छूट लाएगी।

यह भी पढ़े.. APY Scheme: हर दिन 7 रुपये की बचत और 5000 रुपये पेंशन, जानें क्या पूरी योजना

सैमसंग, ओपो और विवो के स्मार्टफोन पर भी डिस्काउंट ऑफर देगी। इंटेल प्रोसेसर से लैस लैपटॉप मॉडल पर 40 पर्सेंट तक डिस्काउंट ऑफर के साथ लैपटॉप मॉडल पर भी डिस्काउंट मिलेगा।टीडब्लूएस इयबड्स पर 60 पर्सेंट, स्मार्टवॉच कैटेगरी में फ्लैट 70 पर्सेंट और साउंडबार पर 80 पर्सेंट तक का डिस्काउंट मिलेगा।टेलीविजन और छोटे इलेक्ट्रॉनिक उत्पादों पर ङी फ्लिपकार्ट 70 पर्सेंट तक का डिस्काउंट देगी, जबकि फ्रिज पर 50 पर्सेंट तक का डिस्काउंट ऑफर किया जाएगा।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani
Follow Us :GoogleNews