Hindi News

333 दिन के FD पर मिलेगा 7.20% रिटर्न, इस सरकारी बैंक ने किया ब्याज दरों में संशोधन, नए रेट लागू, यहाँ करें चेक 

Published:
बैंक ने 3 करोड़ रुपये से कम के एफडी के ब्याज दरों में बदलाव किया है। एक साल के एफडी पर 6% से ज्यादा ब्याज मिल रहा है
333 दिन के FD पर मिलेगा 7.20% रिटर्न, इस सरकारी बैंक ने किया ब्याज दरों में संशोधन, नए रेट लागू, यहाँ करें चेक 

Bank FD:  फिक्स्ड डिपॉजिट के ब्याज दरों में बैंक और वित्तीय संस्थान समय-समय पर बदलाव करते रहते हैं। हाल ही में पब्लिक सेक्टर के पंजाब एवं सिंध बैंक ने फिक्स्ड डिपॉजिट के ब्याज दरों में बदलाव किया है। नई दरें प्रभावी हो चुकी हैं। 3 करोड़ रुपये से कम का निवेश करने वाले ग्राहक इसका लाभ उठा सकते हैं।

यह सरकारी बैंक 7 दिन से लेकर 10 साल के टेन्योर पर 4% से लेकर 7.50% तक ब्याज सामान्य नागरिकों को दे रहा है। वरिष्ठ नागरिकों को 0.50% एक्स्ट्रा ब्याज मिल रहा है। 1 साल के एफडी 6.30% तक ब्याज बैंक ऑफर कर रहा है। वहीं 151 दिन के एफडी पर 6% तक ब्याज मिल रहा है।

इतने दिन के एफडी पर मिलेगा सबसे ज्यादा रिटर्न (Punjab and Sindh Bank FD)

सबसे ज्यादा ब्याज  555 दिन के नॉन कॉलेबल एफडी पर मिल रहा है, इंटरेस्ट रेट 7.50% है। वहीं सामान टेन्योर के कॉलेबल एचडी पर 7. 45% ब्याज बैंक ऑफर कर रहा है। 999 दिन के कॉलेबल एफडी पर 7.40% और नॉन-कोलेबल एफडी पर 6.65% ब्याज मिल रहा है।

टेन्योर के हिसाब से ब्याज दरें (Fixed Deposit)

    • 7 से 14 दिन- 4%
    • 15 से 30 दिन- 4%
    • 31 से 45 दिन- 4.25%
    • 46 से 90 दिन- 4.50%
    • 91 से 120 दिन- 4.50%
    • 121 से 150 दिन- 4.75%
    • 151 से 179 दिन- 6%
    • 180 से लेकर 221 दिन- 5.25%
    • 222 दिन- 6.30%
    • 223 से 269 दिन- 5.25%
    • 270 दिन से 332 दिन- 5.50%
    • 333 दिन- 7.20%
    • 334 दिन से लेकर 1 साल से कम- 5.50%
    • 1 साल- 6.30%
    • 1 साल से अधिक 443 दिन तक- 6%
    • 444 दिन- 7.30%
    • 445 से लेकर 554 दिन- 6%
    • 555 दिन (कॉलेबल)- 7.45%
    • 555 दिन (नॉन कॉलेबल)- 7.50%
    • 556 दिल से लेकर 22 महीने से कम- 6%
    • 22 महीने- 7%
    • 22 महीने से अधिक और 2 साल से कम- 6%
    • 2 साल से लेकर 776 दिन- 6.30%
    • 777 दिन- 7.25%
    • 999 दिन (कॉलेबल)- 6.65%
    • 999 दिन (नॉन कॉलेबल)- 7.40%
    • 1000 दिन से लेकर 3 साल से कम- 6.30%
    • 3 साल से लेकर 44 महीने से कम- 6%
    • 44 महीने- 6.75%
    • 44 महीने से अधिक और 5 साल तक- 6%
    • 5 साल से अधिक और 66 महीने से कम- 6.25%
    • 66 महीने- 6.45%
    • 66 महीने से अधिक को 10 साल तक- 6.25%
मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !