Hindi News

क्या आज सोना खरीदने का है मूड? ये है आज 06 अगस्त का 10 ग्राम का लेटेस्ट रेट, जानें अपने शहरों का भी बुधवार का 22-24 कैरेट का ताजा भाव

Written by:Pooja Khodani
Published:
आज बुधवार को सोने और चांदी की कीमतों में बदलाव दिखाई दे रहा है। बता दें कि नए रेट के चलते अब सोने के दाम 1 लाख के भी पार हो चुके हैं। जबकि चांदी के दाम 1.15 लाख पर कारोबार कर रहे है। चलिए जानते हैं 06 अगस्त का आपके शहर का 22-24 कैरेट सोने का ताजा भाव.........
क्या आज सोना खरीदने का है मूड? ये है आज 06 अगस्त का 10 ग्राम का लेटेस्ट रेट, जानें अपने शहरों का भी बुधवार का 22-24 कैरेट का ताजा भाव

GOLD SILVER RATES

Gold Silver Rate 06 August 2025: अगस्त का महीना शुरू हो चुका है। ऐसे में अगर आप आज बुधवार को सोना या चांदी खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो आपको आज के ताजा भाव जान लेना चाहिए, बता दें कि सोने के दाम में आज बुधवार को 10 प्रति 10 ग्राम और चांदी के भाव में 100 प्रति किलो का उछाल आया है। ऐसे में आज 22 कैरेट सोने के रेट (Gold Rate Today) 93,860 , 24 कैरेट का भाव 1,02,380 और 18 ग्राम सोने का रेट 76,800 रुपए पर ट्रेंड कर रहे है। वहीं 1 किलो चांदी का रेट (Silver Rate Today) 1,15,100 हजार रुपए चल रहा है।

बुधवार को 18 कैरेट सोने का ताजा भाव

दिल्ली सराफा बाजार में आज 10 ग्राम सोने की कीमत (Gold Rate Today) 76,800/- रुपये।
कोलकाता और मुंबई सराफा बाजार में 76,680/- रुपये।
इंदौर और भोपाल में सोने का भाव 76,720/- चल रहा है।
चेन्नई सराफा बाजार में कीमत 77,460/- रुपये पर ट्रेड कर रही है।

बुधवार को 22 कैरेट सोने का ताजा भाव

भोपाल और इंदौर में आज 10 ग्राम सोने की कीमत (Gold Rate Today) 93,760/- रुपये ।
जयपुर, लखनऊ, दिल्ली सराफा बाजार में आज 10 ग्राम सोने की कीमत (Gold price Today) 93,860/- रुपये ।
हैदराबाद, केरल, कोलकाता, मुंबई सराफा बाजार में 93,710/- रुपये ट्रेंड कर रहा है।

बुधवार को 24 कैरेट सोने का ताजा भाव

भोपाल और इंदौर में आज 10 ग्राम सोने की कीमत 1,02,280 रुपये
दिल्ली जयपुर लखनऊ और चंडीगढ़ सराफा बाजार में आज 10 ग्राम सोने की कीमत 1,02,380/- रुपये।
हैदराबाद, केरल, बैंगलुरू और मुंबई सराफा बाजार में 1,02,230 /- रुपये ।
चेन्नई सराफा बाजार में कीमत 1,02,230/- रुपये पर ट्रेंड कर रहा है।

पढ़िए बुधवार का आपके शहर का चांदी का लेटेस्ट रेट

जयपुर कोलकाता अहमदाबाद लखनऊ मुंबई दिल्ली सराफा बाजार में 01 किलोग्राम चांदी की कीमत (Silver Rate Today) 1,15,100/- रुपये चल रही है।
चेन्नई, मदुरै , हैदराबाद,और केरल सराफा बाजार में कीमत 1,25,100/- रुपये।
भोपाल और इंदौर में 1 किलो चांदी की कीमत 1,15,100/ रुपए ट्रेंड कर रही है।

कैसे चेक करें प्योरिटी? सोना खरा है या नहीं?

ISO (Indian Standard Organization) द्वारा सोने की शुद्धता पहचानने के लिए हॉल मार्क दिए जाते हैं।
24 कैरेट गोल्ड 99.9 प्रतिशत शुद्ध होता है और 22 कैरेट लगभग 91 प्रतिशत शुद्धता होती है।24 कैरेट सोने में 1.0 शुद्धता (24/24 = 1.00) होनी चाहिए।
22 कैरेट गोल्ड में 9% अन्य धातु जैसे तांबा, चांदी, जिंक मिलाकर जेवर तैयार किए जाते हैं।22 कैरेट सोने में 0.916 शुद्धता (22/24 = 0.916) होनी चाहिए।
24 कैरेट सोने के आभूषण पर 999, 23 कैरेट पर 958, 22 कैरेट पर 916, 21 कैरेट पर 875 और 18 कैरेट पर 750 लिखा होता है।
24 कैरेट में कोई मिलावट नहीं होती, इसके सिक्के मिलते है, लेकिन 24 कैरेट सोने के आभूषण नहीं बनाए जा सकते, इसलिए ज्यादातर दुकानदार 18, 20 और 22 कैरेट सोना बेचते हैं।

नोट- ऊपर दी गई सोने-चांदी की दरें सांकेतिक हैं और इसमें जीएसटी, टीसीएस और मेकिंग चार्ज जैसे अन्य शुल्क शामिल नहीं हैं। सटीक दरों के लिए अपने स्थानीय जौहरी या ज्वैलर्स शॉप से संपर्क करें।

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 9 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani
Follow Us :GoogleNews