Hindi News

सोना खरीदने की प्लानिंग है क्या? ये है आज 21 जुलाई का 10 ग्राम का लेटेस्ट रेट, जानें अपने शहरों का भी सोमवार का 22-24 कैरेट का ताजा भाव

Written by:Pooja Khodani
Published:
सोमवार को फिर सोने की कीमतों में उछाल आया है। नई कीमतों के बाद सोने के दाम 1 लाख पार पहुंच गए है। आईए जानते है 21 जुलाई का आपके शहर का 22-24 कैरेट सोने का ताजा भाव.........
सोना खरीदने की प्लानिंग है क्या? ये है आज 21 जुलाई का 10 ग्राम का लेटेस्ट रेट, जानें अपने शहरों का भी सोमवार का 22-24 कैरेट का ताजा भाव

gold latest rate

Gold Silver Rate 21 July 2025: आज सावन के दूसरे सोमवार को सोने या चांदी खरीदने के लिए बाजार जाने का प्लान बना रहे है तो पहले ताजा भाव जान लीजिए। आज सोमवार को सोने के दाम में 110 प्रति 10 ग्राम का उछाल आया है लेकिन चांदी के रेट के कोई बड़ा परिवर्तन नहीं हुआ है। नई कीमतों के बाद सोने के भाव 1 लाख पार और चांदी के दाम 1.16 लाख पर ट्रेंड कर रहे है।

आज सोमवार को सराफा बाजार की ओर जारी सोने और चांदी (Gold Silver Price Today) के अनुसार आज 21 जुलाई 2025 को 22 कैरेट सोने के दाम (Gold Rate Today) 91,950 , 24 कैरेट का भाव 1,00,300 और 18 ग्राम सोने का रेट 75,240 रुपए पर ट्रेंड कर रहे है। वहीं 1 किलो चांदी का रेट (Silver Rate Today) 1, 16,000 हजार रुपए चल रहा है।

Monday Latest Gold Rates

18 कैरेट सोने का आज का भाव

  • दिल्ली सराफा बाजार में आज 10 ग्राम सोने की कीमत (Gold Rate Today) 75 240/- रुपये।
  • कोलकाता और मुंबई सराफा बाजार में 75, 110/- रुपये।
  • इंदौर और भोपाल में सोने का भाव 75, 150 चल रहा है।
  • चेन्नई सराफा बाजार में कीमत 75, 600/- रुपये पर ट्रेड कर रही है।

22 कैरेट सोने का आज का भाव

  • भोपाल और इंदौर में आज 10 ग्राम सोने की कीमत (Gold Rate Today) 91, 850/- रुपये ।
  • जयपुर, लखनऊ, दिल्ली सराफा बाजार में आज 10 ग्राम सोने की कीमत (Gold price Today) 91,950/- रुपये ।
  • हैदराबाद, केरल, कोलकाता, मुंबई सराफा बाजार में 91,800/- रुपये ट्रेंड कर रहा है।

24 कैरेट सोने का आज का भाव

  • भोपाल और इंदौर में आज 10 ग्राम सोने की कीमत 1,00,200 रुपये
  • दिल्ली जयपुर लखनऊ और चंडीगढ़ सराफा बाजार में आज 10 ग्राम सोने की कीमत 1,00,300 /- रुपये।
  • हैदराबाद, केरल, बैंगलुरू और मुंबई सराफा बाजार में 1,00,150 /- रुपये ।
  • चेन्नई सराफा बाजार में कीमत 1,00,150 /- रुपये पर ट्रेंड कर रहा है।

Somwar Silver Latest Rate

  • जयपुर कोलकाता अहमदाबाद लखनऊ मुंबई दिल्ली सराफा बाजार में 01 किलोग्राम चांदी की कीमत (Silver Rate Today) 1,16 000 /- रुपये चल रही है।
  • चेन्नई, मदुरै , हैदराबाद,और केरल सराफा बाजार में कीमत 1,26,000/- रुपये।
  • भोपाल और इंदौर में 1 किलो चांदी की कीमत 1,16,000/ रुपए ट्रेंड कर रही है।

कैसे चेक करें प्योरिटी? सोना खरा है या नहीं?

  • ISO (Indian Standard Organization) द्वारा सोने की शुद्धता पहचानने के लिए हॉल मार्क दिए जाते हैं।
  • 24 कैरेट गोल्ड 99.9 प्रतिशत शुद्ध होता है और 22 कैरेट लगभग 91 प्रतिशत शुद्धता होती है।24 कैरेट सोने में 1.0 शुद्धता (24/24 = 1.00) होनी चाहिए।
  • 22 कैरेट गोल्ड में 9% अन्य धातु जैसे तांबा, चांदी, जिंक मिलाकर जेवर तैयार किए जाते हैं।22 कैरेट सोने में 0.916 शुद्धता (22/24 = 0.916) होनी चाहिए।
  • 24 कैरेट सोने के आभूषण पर 999, 23 कैरेट पर 958, 22 कैरेट पर 916, 21 कैरेट पर 875 और 18 कैरेट पर 750 लिखा होता है।
  • 24 कैरेट में कोई मिलावट नहीं होती, इसके सिक्के मिलते है, लेकिन 24 कैरेट सोने के आभूषण नहीं बनाए जा सकते, इसलिए ज्यादातर दुकानदार 18, 20 और 22 कैरेट सोना बेचते हैं।

नोट- ऊपर दी गई सोने-चांदी की दरें सांकेतिक हैं और इसमें जीएसटी, टीसीएस और मेकिंग चार्ज जैसे अन्य शुल्क शामिल नहीं हैं। सटीक दरों के लिए अपने स्थानीय जौहरी या ज्वैलर्स शॉप से संपर्क करें।