Hindi News

शुक्रवार को खरीदने जा रहे हैं सोना? ये है आज 10 ग्राम का लेटेस्ट रेट, यहां जानें अपने शहरों का भी 24 जनवरी का ताजा भाव

Written by:Pooja Khodani
Published:
शुक्रवार को सोना और चांदी के भाव में बदलाव दिखाई दे रहा है। ऐसे में यदि आप आज सोना या चांदी खरीदने की सोच रहे हैं, तो आपको आज के भाव पर नजर डालें लेना चाहिए। दरअसल नए भाव के चलते आज शुक्रवार को सोने के दाम 82,570 और चांदी के रेट 97,500 पर कारोबार कर रहे हैं इस खबर में हम आपको अलग-अलग शहरों के 18, 22 और 24 कैरेट के ताजा भाव बता रहे हैं....
शुक्रवार को खरीदने जा रहे हैं सोना? ये है आज 10 ग्राम का लेटेस्ट रेट, यहां जानें अपने शहरों का भी 24 जनवरी का ताजा भाव

gold silver latest rate today

Gold Silver Rate 24 January: क्या आप आज यानी शुक्रवार 24 जनवरी 2025 को सोना खरीदने का विचार बना रहे हैं? यदि ऐसा है, तो आपको सोना खरीदने से पहले आज के भाव जान लेना चाहिए। आज शुक्रवार 24 जनवरी को सोने और चांदी के भाव में उतार-चढ़ाव दिखाई दे रहा है। शुक्रवार को सोने की कीमतों में 330 रुपए प्रति 10 ग्राम और चांदी की कीमतों में 1000 प्रति किलो की तेजी आई है, जिसके चलते अब नई दरों के हिसाब से सोने के दाम 82,570 और चांदी के दाम 97,500 के पास पहुंच चुके हैं।

बता दें कि आज 24 जनवरी शुक्रवार 2025 को सराफा बाजार की ओर से जारी किए गए सोने और चांदी (Gold Silver Price Today) की कीमतों के मुताबिक 22 कैरेट सोने का भाव (Gold Rate Today) 75,700, वही 24 कैरेट सोने का भाव 82,570 और 18 ग्राम सोने का भाव 61,940 रुपए पर ट्रेड कर रहा है। जबकि आज 1 किलो चांदी का रेट (Silver Rate Today) 97,500 पर ट्रेड कर रहा है। चलिए इस खबर में जानते हैं अलग-अलग शहरों के 18 22 और 24 कैरेट सोने के ताजा दाम….

Friday Latest Gold Rates

18 कैरेट सोने का आज का भाव

दिल्ली सराफा बाजार में आज 10 ग्राम सोने की कीमत (Gold Rate Today) 61,940/- रुपये।
कोलकाता और मुंबई सराफा बाजार में 61,820/- रुपये।
इंदौर और भोपाल में सोने का भाव 61,860/- चल रहा है।
चेन्नई सराफा बाजार में कीमत 62,300/- रुपये पर ट्रेड कर रही है।

22 कैरेट सोने का आज का भाव

भोपाल और इंदौर में आज 10 ग्राम सोने की कीमत (Gold Rate Today) 75,600/- रुपये ।
जयपुर, लखनऊ, दिल्ली सराफा बाजार में आज 10 ग्राम सोने की कीमत (Gold price Today) 75,700/- रुपये ।
हैदराबाद, केरल, कोलकाता, मुंबई सराफा बाजार में 75,550/- रुपये ट्रेंड कर रहा है।

24 कैरेट सोने का आज का भाव

भोपाल और इंदौर में आज 10 ग्राम सोने की कीमत 82470/- रुपये
दिल्ली जयपुर लखनऊ और चंडीगढ़ सराफा बाजार में आज 10 ग्राम सोने की कीमत 82,570/- रुपये।
हैदराबाद, केरल, बैंगलुरू और मुंबई सराफा बाजार में 82,420/- रुपये ।
चेन्नई सराफा बाजार में कीमत 82420/- रुपये पर ट्रेंड कर रहा है।

Shukrawar Silver Latest Rates

जयपुर कोलकाता अहमदाबाद लखनऊ मुंबई दिल्ली सराफा बाजार में 01 किलोग्राम चांदी की कीमत (Silver Rate Today) 97,500 /- रुपये ।
चेन्नई, मदुरै , हैदराबाद,और केरल सराफा बाजार में कीमत 1,05,000/- रुपये है।
भोपाल और इंदौर में 1 किलो चांदी की कीमत 97,500/ रुपए चल रही है।

GOLD खरीद रहे हैं? यहां जानिए कैसे पता कर सकते हैं शुद्धता?

ISO (Indian Standard Organization) द्वारा सोने की शुद्धता पहचानने के लिए हॉल मार्क दिए जाते हैं।
24 कैरेट गोल्ड 99.9 प्रतिशत शुद्ध होता है और 22 कैरेट लगभग 91 प्रतिशत शुद्धता होती है।
24 कैरेट सोने में 1.0 शुद्धता (24/24 = 1.00) होनी चाहिए। सोने को 999.9 शुद्धता (24 कैरेट) के रूप में वर्गीकृत किया जाता है। 22 कैरेट सोने में 0.916 शुद्धता (22/24 = 0.916) होनी चाहिए।
आमतौर पर सोना 20 और 22 कैरेट में बिकता है, वहीं कुछ लोग गहनों के लिए18 कैरेट का इस्तेमाल भी करते हैं।
24 कैरेट सोने के आभूषण पर 999, 23 कैरेट पर 958, 22 कैरेट पर 916, 21 कैरेट पर 875 और 18 कैरेट पर 750 लिखा होता है।
22 कैरेट गोल्ड में 9% अन्य धातु जैसे तांबा, चांदी, जिंक मिलाकर जेवर तैयार किए जाते हैं।
24 कैरेट में कोई मिलावट नहीं होती, इसके सिक्के मिलते है, लेकिन 24 कैरेट सोने के आभूषण नहीं बनाए जा सकते, इसलिए ज्यादातर दुकानदार 18, 20 और 22 कैरेट सोना बेचते हैं।

नोट- ऊपर दी गई सोने-चांदी की दरें सांकेतिक हैं और इसमें जीएसटी, टीसीएस और मेकिंग चार्ज जैसे अन्य शुल्क शामिल नहीं हैं। सटीक दरों के लिए अपने स्थानीय जौहरी या ज्वैलर्स शॉप से संपर्क करें।

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 9 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani
Follow Us :GoogleNews