Hindi News

सोना खरीदने का प्लान है क्या? ये है आज शुक्रवार का 10 ग्राम का लेटेस्ट रेट, जानें अपने शहरों का भी 25 अप्रैल का 22-24 कैरेट का ताजा भाव

Written by:Pooja Khodani
Published:
Last Updated:
घर में शादी या कोई फंक्शन है और आप सोना या चांदी खरदीने का प्लान बना रहे है तो पहले आज शुक्रवार का ताजा भाव चेक कर लें। आज सोने के दाम 98 हजार के करीब और चांदी 1 लाख पार ट्रेंड कर रही है। आईए जानते आपके शहर का 22 व 24 कैरैट सोने का ताजा भाव.......
सोना खरीदने का प्लान है क्या? ये है आज शुक्रवार का 10 ग्राम का लेटेस्ट रेट, जानें अपने शहरों का भी 25 अप्रैल का 22-24 कैरेट का ताजा भाव

gold silver latest rate

Gold Silver Rate 25 April 2025: अक्षय तृतीया से पहले सोना या चांदी खरीदने का प्लान बना रहे है तो पहले ताजा भाव जान लें। आज शुक्रवार को सोने चांदी की कीमतों में ज्यादा बदलाव नहीं आया है। नई कीमतों के बाद सोने के दाम 98 हजार के आसपास और चांदी के भाव 1 लाख पर ट्रेंड कर रहे है।

आज शुक्रवार को सराफा बाजार की ओर जारी सोने और चांदी (Gold Silver Price Today) के अनुसार आज 25 अप्रैल 2025 को 22 कैरेट सोने के दाम (Gold Rate Today) 90,200 , 24 कैरेट का भाव 98, 340 और 18 ग्राम सोने का रेट 73,800 रुपए पर ट्रेंड कर रहे है। वहीं 1 किलो चांदी का रेट (Silver Rate Today) 1 लाख रुपए चल रहा है।

Friday Latest Gold Rates

18 कैरेट सोने का आज का भाव

  • दिल्ली सराफा बाजार में आज 10 ग्राम सोने की कीमत (Gold Rate Today) 73, 800/- रुपये।
  • कोलकाता और मुंबई सराफा बाजार में 73, 680/- रुपये।
  • इंदौर और भोपाल में सोने का भाव 73, 720 चल रहा है।
  • चेन्नई सराफा बाजार में कीमत 74, 600/- रुपये पर ट्रेड कर रही है।

22 कैरेट सोने का आज का भाव

  • भोपाल और इंदौर में आज 10 ग्राम सोने की कीमत (Gold Rate Today) 90, 100/- रुपये ।
  • जयपुर, लखनऊ, दिल्ली सराफा बाजार में आज 10 ग्राम सोने की कीमत (Gold price Today) 90, 200/- रुपये ।
  • हैदराबाद, केरल, कोलकाता, मुंबई सराफा बाजार में 90, 050/- रुपये ट्रेंड कर रहा है।

24 कैरेट सोने का आज का भाव

  • भोपाल और इंदौर में आज 10 ग्राम सोने की कीमत 98,240 रुपये
  • दिल्ली जयपुर लखनऊ और चंडीगढ़ सराफा बाजार में आज 10 ग्राम सोने की कीमत 98,340/- रुपये।
  • हैदराबाद, केरल, बैंगलुरू और मुंबई सराफा बाजार में 98, 240/- रुपये ।
  • चेन्नई सराफा बाजार में कीमत 98,240/- रुपये पर ट्रेंड कर रहा है।

Shukrwar Silver Latest Rates

  • जयपुर कोलकाता अहमदाबाद लखनऊ मुंबई दिल्ली सराफा बाजार में 01 किलोग्राम चांदी की कीमत (Silver Rate Today) 1,00,900 /- रुपये चल रही है।
  • चेन्नई, मदुरै , हैदराबाद,और केरल सराफा बाजार में कीमत 1,10,900/- रुपये।
  • भोपाल और इंदौर में 1 किलो चांदी की कीमत 1,00,900/ रुपए ट्रेंड कर रही है।

सोना खरा है या नहीं? कैसे चेक करें प्योरिटी?

  • ISO (Indian Standard Organization) द्वारा सोने की शुद्धता पहचानने के लिए हॉल मार्क दिए जाते हैं।
  • 24 कैरेट गोल्ड 99.9 प्रतिशत शुद्ध होता है और 22 कैरेट लगभग 91 प्रतिशत शुद्धता होती है।
  • 24 कैरेट सोने में 1.0 शुद्धता (24/24 = 1.00) होनी चाहिए।
  • 22 कैरेट गोल्ड में 9% अन्य धातु जैसे तांबा, चांदी, जिंक मिलाकर जेवर तैयार किए जाते हैं।
  • 22 कैरेट सोने में 0.916 शुद्धता (22/24 = 0.916) होनी चाहिए।
  • 24 कैरेट सोने के आभूषण पर 999, 23 कैरेट पर 958, 22 कैरेट पर 916, 21 कैरेट पर 875 और 18 कैरेट पर 750 लिखा होता है।
  • 24 कैरेट में कोई मिलावट नहीं होती, इसके सिक्के मिलते है, लेकिन 24 कैरेट सोने के आभूषण नहीं बनाए जा सकते, इसलिए ज्यादातर दुकानदार 18, 20 और 22 कैरेट सोना बेचते हैं।

नोट- ऊपर दी गई सोने-चांदी की दरें सांकेतिक हैं और इसमें जीएसटी, टीसीएस और मेकिंग चार्ज जैसे अन्य शुल्क शामिल नहीं हैं। सटीक दरों के लिए अपने स्थानीय जौहरी या ज्वैलर्स शॉप से संपर्क करें।

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 9 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani
Follow Us :GoogleNews