Hindi News

सोने के रेट में फिर आया बदलाव, ये है गुरूवार का 10 ग्राम का लेटेस्ट रेट, जानें अपने शहरों का 27 मार्च का 22-24 कैरेट का ताजा भाव

Written by:Pooja Khodani
Last Updated:
लगातार गिरावट के बाद आज 27 मार्च को सोने चांदी की कीमतों में उछाल आया है। नई कीमतों के बाद सोने की कीमत 89000 रुपए और चांदी के रेट 1 लाख के करीब ट्रेंड कर रहे है।
सोने के रेट में फिर आया बदलाव, ये है गुरूवार का 10 ग्राम का लेटेस्ट रेट, जानें अपने शहरों का 27 मार्च का 22-24 कैरेट का ताजा भाव

gold latest rate

Gold Silver Rate 27 March 2025: मार्च अंत में सोने व चांदी की कीमतों में उतार चढ़ाव का दौर जारी है। लगातार 3-4 दिन गिरावट के बाद आज गुरूवार को सोने की कीमतों में उछाल आ गया है।27 मार्च को सोने के दाम में 440 रुपए प्रति 10 ग्राम का उछाल आया है, लेकिन चांदी के रेट में कोई बदलाव नहीं हुआ है। नई कीमतों के बाद सोने की कीमत 89000 रुपए और चांदी के रेट 1 लाख के करीब ट्रेंड कर रहे है।

गुरूवार को सराफा बाजार की ओर से जारी सोने और चांदी (Gold Silver Price Today) के अनुसार, आज 27 मार्च को 22 कैरेट सोने के दाम (Gold Rate Today) 82,500 ,24 कैरेट का भाव 89, 990 और 18 ग्राम सोने का रेट 67,500 रुपए पर ट्रेंड कर रहे है। वहीं 1 किलो चांदी का रेट (Silver Rate Today) 1,00,900 रुपए चल रहा है।

Thursday Latest Gold Rates

18 कैरेट सोने का आज का भाव

  • दिल्ली सराफा बाजार में आज 10 ग्राम सोने की कीमत (Gold Rate Today) 67,500/- रुपये।
  • कोलकाता और मुंबई सराफा बाजार में 67, 380/- रुपये।
  • इंदौर और भोपाल में सोने का भाव 67, 420 चल रहा है।
  • चेन्नई सराफा बाजार में कीमत 68, 000/- रुपये पर ट्रेड कर रही है।

22 कैरेट सोने का आज का भाव

  • भोपाल और इंदौर में आज 10 ग्राम सोने की कीमत (Gold Rate Today) 82, 400/- रुपये ।
  • जयपुर, लखनऊ, दिल्ली सराफा बाजार में आज 10 ग्राम सोने की कीमत (Gold price Today) 82, 250/- रुपये ।
  • हैदराबाद, केरल, कोलकाता, मुंबई सराफा बाजार में 82, 350/- रुपये ट्रेंड कर रहा है।

24 कैरेट सोने का आज का भाव

  • भोपाल और इंदौर में आज 10 ग्राम सोने की कीमत 89, 890 रुपये
  • दिल्ली जयपुर लखनऊ और चंडीगढ़ सराफा बाजार में आज 10 ग्राम सोने की कीमत 89, 990/- रुपये।
  • हैदराबाद, केरल, बैंगलुरू और मुंबई सराफा बाजार में 89, 840/- रुपये ।
  • चेन्नई सराफा बाजार में कीमत 89, 840/- रुपये पर ट्रेंड कर रहा है।

Guruwar Silver Latest Rates

  • जयपुर कोलकाता अहमदाबाद लखनऊ मुंबई दिल्ली सराफा बाजार में 01 किलोग्राम चांदी की कीमत (Silver Rate Today) 1,02,000 /- रुपये चल रही है ।
  • चेन्नई, मदुरै , हैदराबाद,और केरल सराफा बाजार में कीमत 1,02,000/- रुपये।
  • भोपाल और इंदौर में 1 किलो चांदी की कीमत 1,00,800/ रुपए ट्रेंड कर रही है।

सोना खरा है या नहीं? कैसे चेक करें प्योरिटी?

  • ISO (Indian Standard Organization) द्वारा सोने की शुद्धता पहचानने के लिए हॉल मार्क दिए जाते हैं।
  • 24 कैरेट गोल्ड 99.9 प्रतिशत शुद्ध होता है और 22 कैरेट लगभग 91 प्रतिशत शुद्धता होती है।
  • 24 कैरेट सोने में 1.0 शुद्धता (24/24 = 1.00) होनी चाहिए।
  • 22 कैरेट गोल्ड में 9% अन्य धातु जैसे तांबा, चांदी, जिंक मिलाकर जेवर तैयार किए जाते हैं।
  • 22 कैरेट सोने में 0.916 शुद्धता (22/24 = 0.916) होनी चाहिए।
  • 24 कैरेट सोने के आभूषण पर 999, 23 कैरेट पर 958, 22 कैरेट पर 916, 21 कैरेट पर 875 और 18 कैरेट पर 750 लिखा होता है।
  • 24 कैरेट में कोई मिलावट नहीं होती, इसके सिक्के मिलते है, लेकिन 24 कैरेट सोने के आभूषण नहीं बनाए जा सकते, इसलिए ज्यादातर दुकानदार 18, 20 और 22 कैरेट सोना बेचते हैं।

नोट- ऊपर दी गई सोने-चांदी की दरें सांकेतिक हैं और इसमें जीएसटी, टीसीएस और मेकिंग चार्ज जैसे अन्य शुल्क शामिल नहीं हैं। सटीक दरों के लिए अपने स्थानीय जौहरी या ज्वैलर्स शॉप से संपर्क करें।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 9 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani
Follow Us :GoogleNews