अमेरिकी अर्थव्यवस्था के मजबूत आंकड़ों और फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरों में बढ़ोतरी की आशंकाओं के चलते अंतरराष्ट्रीय बाजार में मंदी का असर घरेलू कीमतों पर भी देखने को मिल रहा है। 1 जुलाई 2026 को भारतीय सर्राफा बाजार और मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोना और चांदी की कीमतों में भारी गिरावट दर्ज की गई है।
24 कैरेट शुद्ध सोने की कीमत लगभग 1,40,930 रुपए प्रति दस ग्राम पर आ गया है। आभूषण बनाने के लिए इस्तेमाल होने वाले 22 कैरेट सोने के दाम 1,29,200 प्रति 10 ग्राम पर खुले हैं। कम शुद्धता वाले 18 कैरेट सोने की कीमत आज बाजार में ₹1,06,950 प्रति 10 ग्राम के स्तर पर देखी जा रही है। चांदी 2,21,000 रुपए प्रति किलो पर कारोबार कर रही है। वैश्विक स्तर पर हाजिर सोना $4,000 के स्तर से नीचे फिसलकर पिछले 8 महीनों के निचले स्तर पर आ गया है।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी भी टूटकर 7 महीने के निचले स्तर ($57.6 प्रति औंस) पर संघर्ष कर रही है। अमेरिकी डॉलर इंडेक्स 101.31 के स्तर पर मजबूत बना हुआ है।
मजबूत अमेरिकी डॉलर इंडेक्स और वैश्विक स्तर पर ब्याज दरों के लंबे समय तक उच्च बने रहने की संभावनाओं ने निवेशकों को सुरक्षित निवेश से दूर किया है, जिसका सीधा असर कीमतों पर देखने को मिल रहा है।
चुंकी जब ब्याज दरें बढ़ती हैं, तो निवेशक सोने जैसी बिना ब्याज वाली संपत्तियों के बजाय बॉन्ड में निवेश करना ज्यादा पसंद करते हैं। डॉलर मजबूत होने से वैश्विक स्तर पर अन्य देशों की मुद्राओं के लिए सोना-चांदी खरीदना महंगा हो जाता है, जिससे इनकी मांग और कीमतों पर दबाव पड़ता है।
बाजार विश्लेषकों का मानना है कि कच्चे तेल में उतार-चढ़ाव और अमेरिकी फेडरल रिजर्व के आगामी बयानों तक सराफा बाजार में यह उठापटक जारी रह सकती है, इसलिए निवेशक वेट एंड वॉच की स्थिति में हैं। हालांकि आगामी महीनों में शादी या अन्य समारोह के लिए मिडिल क्लास के लिए सोना खरीदना एक अच्छा अवसर हो सकता है।
यह लेख केवल जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है इसे निवेश की सलाह ना मानें। हम किसी भी कंटेंट की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी या ज़िम्मेदारी नहीं लेते हैं। बाजार में निवेश जोखिमों के अधीन है। किसी भी प्रकार के निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार या बाजार विशेषज्ञ से परामर्श अवश्य लें। सोना खरीदते समय हमेशा BIS हॉलमार्क और HUID कोड जरूर जांचें। 24 कैरेट सोने के आभूषण पर 999, 23 कैरेट पर 958, 22 कैरेट पर 916, 21 कैरेट पर 875 और 18 कैरेट पर 750 लिखा होता है।






