MP Breaking News

Gold Silver Price Today : सोना-चांदी महंगा हुआ या सस्ता, जानिए भोपाल-इंदौर समेत बड़े शहरों का 13 अगस्त का लेटेस्ट रेट

Gold-Silver Price Today: गुरुवार को MCX पर 10 ग्राम 24 कैरेट सोना का भाव 1,54,525 रुपए दर्ज किया गया है। वहीं 1 किलो चांदी की कीमत 2,37,226 लाख रुपए हो गई है।।
GOLD SILVER RATE TODAY

अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर हो रहे बदलाव के बीच 13 अगस्त 2026 को सोने और चांदी की कीमतों में नरमी देखी गई है। गुरुवार सुबह मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर 24 कैरेट शुद्ध सोने का भाव 1,54,525 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी की कीमत 2,37,500 रुपये प्रति किलोग्राम दर्ज किया गया।

इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक, 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का दाम 1.53 लाख और 1 किलो चांदी की कीमत 2.35 लाख रुपए बनी हुई है। गुडरिटर्न्स के अनुसार, आज 24 कैरेट सोने की कीमत 1,55,200 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी का भाव 2,55,000 रुपये प्रति किलो चल रहा है। अंतरराष्ट्रीय बाजर में स्पॉट गोल्ड $ 4,469.90 प्रति औंस और चांदी $ 65.55 प्रति औंस के करीब कारोबार कर रही है।

इंदौर-भोपाल का आज का सोने-चांदी का भाव

  • इंदौर और भोपाल में 24 कैरेट का 10 ग्राम का भाव 1,55,180 रुपये बनी हुई है।
  • आभूषण बनाने के लिए इस्तेमाल होने वाले 22 कैरेट का भाव 1,42, 250 रुपये प्रति 10 ग्राम के आसपास चल रहा है।
  • 18 कैरेट सोने का दाम 1,16,400 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
  • भोपाल व इंदौर में 999 शुद्धता वाली चांदी का भाव 2,55,000 प्रति किग्रा के आसपास बना हुआ है।

आइए जानते हैं प्रमुख शहरों का ताजा भाव

  • मेरठ, जयपुर, दिल्ली और लखनऊ जैसे शहरों में 24 कैरेट सोने का भाव 1,55,250 , 22 कैरेट का भाव 1,42,300 और 18 कैरेट का भाव 1,16, 400 प्रति 10 ग्राम बना हुआ है।
  • मुंबई, पुणे, नागपुर, जयपुर, दिल्ली और लखनऊ चांदी का भाव 2,55,000 प्रति किग्रा के आसपास चल रहा है।
  • चेन्नई, हैदराबाद, विजयवाड़ा, विशाखापत्तनम और केरल में 1 किलो चांदी की कीमत भी 2,60,000 रुपये बनी हुई है।

वैश्विक तनाव और आर्थिक संकेतों के बीच सोना-चांदी और कच्चे तेल में उतार-चढ़ाव बना हुआ है। वहीं डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपया दबाव में है। भारतीय रुपया कमजोर होकर डॉलर के मुकाबले ₹95.40 – ₹95.50 के रिकॉर्ड निचले स्तर पर कारोबार कर रहा है। अमेरिकी डॉलर इंडेक्स 99.80 – 100.00 के स्तर पर स्थिर बना हुआ है। अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव और आपूर्ति की चिंताओं के कारण ब्रांड क्रूड $89 – $90 प्रति बैरल के उच्च स्तर पर पहुंच गया है।

अमेरिकी फेडरल रिजर्व की मौद्रिक नीतियों और ब्याज दरों को लेकर आ रहे मिले-जुले संकेतों से निवेशकों में सतर्क है। विश्लेषकों के अनुसार, अमेरिका में ब्याज दरों में कटौती की संभावना, मध्य पूर्व के तनाव के कारण और कच्चे तेल की में जारी उतार-चढ़ाव के चलते निवेशकों को एकमुश्त निवेश के बजाय एसआईपी (SIP) या गिरावट पर खरीदारी (Buy on Dips) की रणनीति अपनाने की सलाह दी जा रही है।

काम की बातें

  • शनिवार, रविवार और केंद्र सरकार द्वारा घोषित अवकाश के दिनों में नए भाव जारी नहीं किए जाते हैं, इस दौरान बाजार बंद रहता है।
  • सोना खरीदते समय हमेशा BIS हॉलमार्क और HUID कोड जरूर जांचें। हॉलमार्क के निशान में ​BIS लोगो, ​कैरेट/शुद्धता, HUID नंबर और सेंटर मार्क होता है।
  • 24 कैरेट सोने के आभूषण पर 999, 22 कैरेट पर 916 और 18 कैरेट पर 750 लिखा होता है।
  • 24 कैरेट गोल्ड 99.9% शुद्ध होता है और 22 कैरेट में 91.6% शुद्धता ( 8.4% अन्य धातु जैसे तांबा, चांदी, जिंक) होती है।

नोट- ऊपर दी गई सोने-चांदी की कीमतों में जीएसटी, टीसीएस और मेकिंग चार्ज जैसे अन्य शुल्क शामिल नहीं हैं, इसलिए शोरूम या स्थानीय बाजार से आभूषण खरीदते समय कीमतों में अंतर देखने को मिल सकता है। सटीक दरों के लिए अपने स्थानीय जौहरी या ज्वैलर्स शॉप से संपर्क करें।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani
Follow Us :GoogleNews