MP Breaking News

स्वतंत्रता दिवस से पहले इन 2 बैंकों ने महंगा किया लोन, MCLR में बढ़ोत्तरी, 12 अगस्त से नई ब्याज दरें लागू 

बैंक ऑफ बड़ौदा और केनरा बैंक ने लोन के ब्याज दरों में बदलाव किया है। 12 अगस्त से नए एमसीएलआर लागू हो चुके हैं। 5-10 आधार अंकों की वृद्धि की गई है। 
loan rates

AI Generated Image

पब्लिक सेक्टर के दो बड़े बैंकों ने एक ही दिन लोन के ब्याज दरों (Loan Rates) में बदलाव किया है। मार्जिनल कॉस्ट ऑफ़ फंड्स बेस्ड लेंडिंग रेट्स (MCLR) में वृद्धि का ऐलान किया है। बैंक ऑफ़ बड़ौदा ने एमसीएलआर में 10 बीपीएस की बढ़ोत्तरी की है। केनरा बैंक ने 5 बीपीएस का इजाफा किया है। नए रेट 12 अगस्त 2026 से लागू हो चुके हैं। यह कदम  बैंकों ने आरबीआई एमपीसी बैठक की फैसले के बाद उठाया है।

एमसीएलआर वे न्यूनतम दरें होती हैं, जिसके आधार पर बैंक टेन्योर लोन के ब्याज दरों को निर्धारित करते हैं। इसका असर विभिन्न प्रकार के ऋणों और ईएमआई पर पड़ेगा। इससे पहले एचडीएफसी बैंक ने 7 टेन्योर के लिए एमसीएलआर में पांच आधार अंकों की कटौती की थी। वर्तमान में दरें 8.05% से लेकर 8.65% के बीच हैं।

बैंक ऑफ बड़ौदा 

बैंक ऑफ़ बड़ौदा की एमसीएलआर दरें 7.50% से लेकर 7.75% है। 1 महीने और ओवरनाइट टेन्योर के लिए कोई बदलाव न करने का फैसला लिया गया है। 1 महीने के लिए एमसीएलआर 7.95% और ओवरनाइट के लिए 7.50% पर बरकरार है। 3 महीने के लिए एमसीएलआर में 10 बीपीएस की वृद्धि की गई है, दरें 8.20% से बढ़कर 8.30% हो चुकी हैं। 6 महीने के लिए दरें 7.50% और 1 साल के लिए 7.75% तक पहुंच चुकी हैं।

यहाँ चेक करें नए रेट्स 

केनरा बैंक

केनरा बैंक ने भई एमसीएलआर में 5 बीपीएस की कटौती की है। बदलाव के बाद दरें 7.95% से लेकर 9.10% के बीच है। ओवरनाइट टेन्योर में कोई बदलाव नहीं किया गया है, दरें 7.95% पर बरकरार है। 1 साल के लिए एमसीएलआर बढ़कर 8% से बढ़कर 8.05% हो चुका है। जबकि 3 महीने के लिए एमसीएलआर 8.25% से बढ़कर 8.30%, 6 महीने के लिए 8.65%, 1 साल के लिए 8.80%, 2 साल के लिए 9.05% और 3 साल के लिए 9.10% हो चुकी हैं।

यहाँ चेक करें नए रेट्स 

एफडी के ब्याज दरों में बदलाव नहीं 

केनरा बैंक और बैंक ऑफ़ बड़ौदा दोनों ही बैंकों ने फिक्स्ड डिपॉजिट के ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं किया है। बैंक ऑफ़ बड़ौदा वर्तमान में सामान्य नागरिकों को 7 दिन से लेकर 10 साल तक के एफडी पर 3.50% से लेकर 6.75% ब्याज ऑफर कर रहा है। वहीं वरिष्ठ नागरिकों को 4% से लेकर 7.25% ब्याज मिल रहा है। जबकि सुपर सीनियर सिटीजन के लिए इंटरेस्ट रेट अधिकतम 7.35% है। केनरा बैंक ने  7 दिन से लेकर 10 साल तक के एफडी पर सामान्य नागरिकों को 3% से लेकर 6.60% ब्याज ऑफर कर रहा है। वरिष्ठ नागरिकों के लिए अधिकतम ब्याज दर 7.10% हैं

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey
Follow Us :GoogleNews
स्वतंत्रता दिवस से पहले इन 2 बैंकों ने महंगा किया लोन, MCLR में बढ़ोत्तरी, 12 अगस्त से नई ब्याज दरें लागू