MP Breaking News

Bank Holiday August 2026: 13 से 31 अगस्त के बीच कब-कब और कहां-कहां बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें पूरी लिस्ट

August Bank Holiday: 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस और 16 अगस्त को रविवार के चलते बैंक बंद रहेंगे। 22 अगस्त को चौथे शनिवार और 23 अगस्त को रविवार के चलते बैंकों में अवकाश रहेगा।
bank holiday 2026

अगर बैंक से संबंधित कोई भी काम है, तो जल्द से जल्द पूरा कर लीजिए क्योंकि 13 अगस्त से 31 अगस्त 2026 के बीच त्योहारों, साप्ताहिक अवकाशों और क्षेत्रीय छुट्टियों के चलते कई दिन बैंक बंद रहने वाले हैं। ​ ​हालांकि नेट बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग और ATM सेवाएं छुट्टियों के दौरान भी निर्बाध रूप से चालू रहेंगी लेकिन चेकबुक और पासबुक से जुड़े कुछ बैंकिंग संबंधित काम प्रभावित हो सकते है। आइए जानते हैं आने वाले दिनों में कब-कब और कहां-कहां बैंक बंद रहेंगे….

अगस्त बैंक छुट्टियां

  • ​13 अगस्त (गुरुवार): देशभक्त दिवस मणिपुर (इम्फाल) ।
  • ​15 अगस्त (शनिवार): स्वतंत्रता दिवस, (राष्ट्रीय अवकाश )
  • ​19 अगस्त (बुधवार): महाराजा बीर बिक्रम किशोर माणिक्य बहादुर जयंती, त्रिपुरा
  • ​25 अगस्त (मंगलवार): मिलाद-उन-नबी / ओणम): केरल (कोच्चि,
  • तिरुवनंतपुरम) ,आंध्र प्रदेश (विजयवाड़ा)।
  • ​26 अगस्त (बुधवार): ईद-ए-मिलाद / तिरुवोनम (दिल्ली, मुंबई, लखनऊ, हैदराबाद, बेंगलुरु, चेन्नई, पटना आदि अधिकांश राज्यों/राजधानियों में बैंक बंद रहेंगे।)
  • ​28 अगस्त (शुक्रवार): रक्षाबंधन / पांग-लहाबसोल (राजस्थान, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, गुजरात, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और सिक्किम आदि राज्यों में बैंक बंद रहेंगे।)

साप्ताहिक अवकाश (पूरे भारत में लागू)

  • ​16 अगस्त (रविवार): साप्ताहिक अवकाश ( पारसी नववर्ष / नवरोज)
  • ​22 अगस्त (शनिवार): महीने का चौथा शनिवार
  • ​23 अगस्त (रविवार): साप्ताहिक अवकाश
  • ​30 अगस्त (रविवार): साप्ताहिक अवकाश

ऑनलाइन सेवाओं की ले सकते हैं मदद

  • बैंक शाखाएं बंद रहने के बावजूद ऑनलाइन बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग और एटीएम (ATM) सेवाएं चौबीसों घंटे चालू रहेंगी। ग्राहक अपने डिजिटल ट्रांसफर, यूपीआई और नेट बैंकिंग से जुड़े काम बिना किसी रुकावट के पूरे कर सकते हैं।
  • ग्राहक पैसे ट्रांसफर करने के लिए यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (UPI) एक सुरक्षित तरीका है आपको केवल UPI ऐप जैसे गूगल पे, फोन पे, पेटीएम (Google Pay, phonePe, paytm) आदि का इस्तेमाल करना होता है।
  • ग्राहक स्मार्टफोन पर बैंक की मोबाइल ऐप के जरिए भी कई सेवाओं का लाभ उठा सकते हैं, जैसे फंड ट्रांसफर, मोबाइल रिचार्ज, यूटिलिटी बिल पेमेंट आदि।
  • पैसे निकालने, बैलेंस चेक करने और मिनी स्टेटमेंट प्राप्त करने के लिए एटीएम हमेशा उपलब्ध रहते हैं। एटीएम में कार्डलेस कैश विड्रॉल जैसी सुविधाओं का भी उपयोग कर सकते हैं।

बता दें कि भारतीय रिजर्व बैंक यानी RBI द्वारा जारी लिस्ट में छुट्टियां सभी राज्यों को मिलाकर (रविवार, दूसरे-चौथे शनिवार और क्षेत्रीय त्योहारों सहित) होती हैं, जो अलग-अलग राज्यों में अलग-अलग दिन होती हैं। यह जरूरी नहीं कि एक राज्य में छुट्टी हो तो दूसरे में भी रहे। सरकारी और त्योहारों के अलावा दूसरे और चौथे शनिवार को सभी बैंकों में अवकाश रहता है, वहीं हर रविवार को बैंकों की साप्ताहिक छुट्टी होती है।

नोट: ग्राहकों को सलाह दी जाती है कि वे बैंक जाने से पहले अपने शहर की स्थानीय बैंक शाखा से छुट्टियों के बारे में जानकारी पता कर लें, क्योंकि भारत में बैंक छुट्टियां अलग-अलग राज्यों के स्थानीय त्योहारों पर निर्भर करती हैं। इसके अलावा आप RBI की आधिकारिक वेबसाइट या बैंक ऐप पर भी ताजा अपडेट्स चेक कर सकते हैं।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani
Follow Us :GoogleNews