MP Breaking News

RBI का बड़ा एक्शन, 59 फाइनेंस कंपनियों का लाइसेंस रद्द, 4 ने किया सरेंडर, एक NBFC को मिली राहत 

आरबीआई ने कई नॉन बैंकिंग फाइनेंस कंपनियों के खिलाफ सख्त कदम उठाया है। सर्टिफिकेट ऑफ रजिस्ट्रेशन यानि लाइसेंस रद्द कर दिया गया है। एक CoR भी रिस्टोर किया गया है। 
RBI action

अगस्त में एक बार फिर रिजर्व बैंक ऑफ़ इंडिया (RBI) की बड़ी कार्रवाई सामने आई है। 59 नॉन बैंकिंग फाइनेंस कंपनियों (NBFC) का लाइसेंस (CoR) रद्द किया गया है, जो पश्चिम बंगाल, दिल्ली, महाराष्ट्र और गुजरात के अलग-अलग शहरों में स्थित हैं। इस बात की जानकारी आरबीआई ने मंगलवार को अपनी आधिकारिक वेबसाइट http://www.rbi.org.in पर दी है।

आरबीआई ने गोली फाइनेंस लिमिटेड, द्वारिका, साउथ वेस्ट दिल्ली का सर्टिफिकेट ऑफ रजिस्ट्रेशन रिस्टोर करने का फैसला लिया है। यह कोर्ट के आदेश के बाद उठाया गया है। चार एनबीएफसी ने अलग-अलग कारणों से खुद अपना सीओआर सरेंडर किया है। इस सूची में शामिल दो कंपनियों का लाइसेंस NBFI बिजनेस से बाहर होने पर रद्द कर दिया है।

50 से अधिक एनबीएफसी का लाइसेंस रद्द

महाराष्ट्र के मुंबई में स्थित जिंग इन्वेस्टमेंट प्राइवेट लिमिटेड, मुंबई के नरीमन प्वाइंट में स्थित जमना दास मोराजी फाइनेंस प्राइवेट लिमिटेड और बुधरानी फाइनेंस लिमिटेड, मुंबई सिटी के एक्सपेंडिचर कैपिटल लिमिटेड, फ्रेगरेंस इन्वेस्टमेंट प्राइवेट लिमिटेड, ठाणे के सिटी गोल्ड इन्वेस्टमेंट प्राइवेट लिमिटेड, गोरेगांव ईस्ट में स्थित क्रेडिट वन पेमेंट सॉल्यूशंस प्राइवेट लिमिटेड और नागपुर के कोतागिरी कमर्स प्राइवेट लिमिटेड रद्द कर दिया है।

नई दिल्ली में स्थित पराग कमर्शियल प्राइवेट लिमिटेड, पूर्वा कोक एंड फाइनेंस प्राइवेट लिमिटेड और रेनोविजन कॉमर्स प्राइवेट लिमिटेड का सीओआर रद्द कर दिया है। तेलंगाना के हैदराबाद में स्थित विष्णु हरि मर्चेंट्स प्राइवेट लिमिटेड का सर्टिफिकेट ऑफ रजिस्ट्रेशन भी कैंसिल कर दिया गया है।

इन कंपनियों ने किया सरेंडर 

महाराष्ट्र के मुंबई में स्थित RAGA ट्रेडकॉन प्राइवेट लिमिटेड और नई दिल्ली के रानी बाग में स्थित रियल लीज एंड क्रेडिट प्राइवेट लिमिटेड ने अपना सीओआर नॉन बैंकिंग फाइनेंशियल इंस्टीट्यूशन बिजनेस से बाहर होने पर सरेंडर कर दिया है। आरबीआई लाइसेंस रद्द करने से संबंधित आदेश जुलाई में ही जारी कर दिया था। जबकि जबकि समय समामेलन/विलय/ समापन/स्वैच्छिक रूप से नाम हटाने आदि कारणों को लेकर मुंबई के चैतन्य इंडिया फिन क्रेडिट प्राइवेट लिमिटेड और ठाणे मिरे एसेट शेरखान फाइनेंशियल लिमिटेड ने अपना सीओआर सरेंडर किया है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey
Follow Us :GoogleNews
RBI का बड़ा एक्शन, 59 फाइनेंस कंपनियों का लाइसेंस रद्द, 4 ने किया सरेंडर, एक NBFC को मिली राहत