MP Breaking News
Google पर फॉलो करें

Gold Silver Rate 13 October 2026: कीमतों में फिर आई तेजी, जानिए भोपाल-इंदौर का सोने-चांदी का मंगलवार का ताजा भाव

Gold Silver Rate 13 October 2026: नवरात्रि के तीसरे दिन सोने-चांदी की कीमतों में तेजी, मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर 24 कैरेट शुद्ध सोने का भाव 1.49 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम । चांदी का रेट 2.23 लाख रुपए प्रति किलो। आइए जानते हैं प्रमुख शहरों का ताजा भाव
gold silver rates

मंगलवार को सोने-चांदी की कीमतों में तेजी देखने को मिली है। आज, 13 अक्टूबर को मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर 24 कैरेट शुद्ध सोने का भाव बढ़कर 1,49,695 रुपये प्रति 10 ग्राम पहुंच गया है।  चांदी का रेट भी  2,23,022 रुपये प्रति किलो पर दर्ज किया गया है।

इंडियन बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) पर 24 कैरेट सोने का भाव 1,48,061 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी करीब 2,20,295 रुपये प्रति किलो पर बनी हुई है। गुडरिटर्न्स पर 24 कैरेट सोने का भाव 1,49,440 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है, वहीं चांदी की कीमत 2,35,000 रुपये प्रति किलो पर है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमत 4,208.40 डॉलर प्रति औंस और चांदी 60.63 डॉलर प्रति औंस हो गई।

भोपाल-इंदौर से लेकर दिल्ली का सोने-चांदी का भाव

  • भोपाल और इंदौर में 24 कैरेट सोने का भाव 1 लाख 49 हजार 340 रुपये प्रति 10 ग्राम पर दर्ज किया गया है । गहनों में सबसे ज्यादा इस्तेमाल होने वाला 22 कैरेट सोने का रेट 1 लाख 36 हजार 900 रुपये बनी हुई है । 18 कैरेट सोने का दाम 1 लाख 12 हजार 020 रुपये प्रति 10 ग्राम है। चांदी की कीमत 2 लाख 35 हजार रुपये प्रति किलो के आसपास कारोबार कर रही है।
  • दिल्ली, जयपुर, चंडीगढ़ और लखनऊ में 24 कैरेट सोना 1 लाख 49 हजार 440 रुपये, 22 कैरेट 1 लाख 37 हजार 000 रुपये और 18 कैरेट 1 लाख 11 हजार 970 रुपये प्रति 10 ग्राम के आसपास है।
  • मुंबई, पुणे, नागपुर, जयपुर, दिल्ली और लखनऊ में चांदी का भाव करीब 2,35,000 रुपये प्रति किलो बना हुआ है। इसके अलावा चेन्नई, हैदराबाद, विजयवाड़ा, विशाखापत्तनम और केरल में एक किलो चांदी की कीमत करीब 2,40,000 रुपये बताई जा रही है।

कीमतों पर क्यों पड़ रहा है असर

मध्य पूर्व के तनाव, कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव और अमेरिकी फेडरल रिजर्व की नीतियों को लेकर मिल रहे संकेतों के चलते कीमती धातुओं पर दबाव बना हुआ है। ब्रेंट क्रूड ऑयल लगभग $102–$105 प्रति बैरल के आसपास चल रहा है। इससे वैश्विक स्तर पर महंगाई और सप्लाई चेन प्रभावित होने की संभावना है।  अमेरिकी डॉलर इंडेक्स (DXY) भी मजबूत होकर 102.50 के आसपास कारोबार कर रहा है। फिलहाल अमेरिकी केंद्रीय बैंक (Fed) के आगामी ब्याज दर के फैसलों को लेकर निवेशक सतर्क हैं। बाजार में अटकलें हैं कि फेड फिलहाल दरें स्थिर रख सकता है, हालांकि आगे चलकर सख्त रुख का संकेत भी दिया जा सकता है।

सोना खरीदने से पहले पढ़ लें ये बातें

शनिवार, रविवार और केंद्र सरकार द्वारा घोषित अवकाश के दिनों में नए भाव जारी नहीं किए जाते हैं, इस दौरान बाजार बंद रहता है। शुक्रवार शाम को बंद हुए रेट ही शनिवार-रविवार को मान्य होते हैं।

सोना खरीदते समय हमेशा BIS हॉलमार्क और HUID कोड जरूर जांचें। हॉलमार्क के निशान में ​BIS लोगो, ​कैरेट/शुद्धता, HUID नंबर और सेंटर मार्क होता है।

24 कैरेट सोने के आभूषण पर 999, 22 कैरेट पर 916 और 18 कैरेट पर 750 लिखा होता है। 24 कैरेट गोल्ड 99.9% शुद्ध होता है और 22 कैरेट में 91.6% शुद्धता ( 8.4% अन्य धातु जैसे तांबा, चांदी, जिंक) होती है।

नोट- ऊपर दी गई सोने-चांदी की कीमतों में जीएसटी, टीसीएस और मेकिंग चार्ज जैसे अन्य शुल्क शामिल नहीं हैं, इसलिए शोरूम या स्थानीय बाजार से आभूषण खरीदते समय कीमतों में अंतर देखने को मिल सकता है। सटीक दरों के लिए अपने स्थानीय जौहरी या ज्वैलर्स शॉप से संपर्क करें।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews
Gold Silver Rate 13 October 2026: कीमतों में फिर आई तेजी, जानिए भोपाल-इंदौर का सोने-चांदी का मंगलवार का ताजा भाव - MP Breaking News