Gold Silver Rate Today : महानवमी पर क्या है भोपाल-इंदौर में 10 ग्राम सोने और 1 किलो चांदी का रेट, जानिए यहां

Gold Silver Rate 19 October 2026: नवरात्रि के नौवें दिन सोने-चांदी की कीमतों में बढ़त, मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर 24 कैरेट शुद्ध सोने का भाव 1.48 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम । चांदी की कीमत 2.12 लाख रुपए प्रति किलो। आइए जानते हैं प्रमुख शहरों का ताजा भाव
Gold Silver Rate

दशहरे से पहले सोने चांदी की कीमतों में लगातार उठापटक देखने को मिल रही है। कारोबारी सप्ताह के पहले दिन यानि सोमवार को मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर 24 कैरेट शुद्ध सोने का भाव बढ़कर 1,48,281 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी का रेट 2,12,425 रुपये प्रति किलो पर ओपन हुआ है । इंडियन बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) पर 24 कैरेट सोने का भाव करीब 1.46 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी करीब 2.21 लाख रुपये प्रति किलो पर है।

गुडरिटर्न्स पर 24 कैरेट सोने का भाव 1,48,100 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है, वहीं चांदी की कीमत 2,30,000 रुपये प्रति किलो पर चल रहा है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमत 4,196.40 डॉलर प्रति औंस और चांदी की कीमत 57.52 डॉलर प्रति औंस हो गई। अगर आप महानवमी पर सोना या चांदी खरीदने की सोच रहे हैं तो आइए जानते हैं प्रमुख शहरों में क्या चल रहा है 10 ग्राम (18K, 22K और 24K) सोने और 1 किलो चांदी का भाव….

भोपाल-इंदौर में 24K, 22K और 18K गोल्ड रेट

भोपाल-इंदौर सराफा बाजार में आज 24 कैरेट सोने का भाव 1 लाख 48 हजार 090 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया। गहनों में सबसे ज्यादा इस्तेमाल होने वाला 22 कैरेट सोना 1 लाख 35 हजार 750 रुपये और 18 कैरेट सोना 1 लाख 11 हजार 080 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बिक रहा है। चांदी का भाव 2 लाख 30 हजार रुपये प्रति किलो पर स्थिर है।

दिल्ली से लेकर लखनऊ तक का सोने-चांदी का भाव

दिल्ली, जयपुर, चंडीगढ़ और लखनऊ में 24 कैरेट सोना 1 लाख 48 हजार 190 रुपये, 22 कैरेट 1 लाख 35 हजार 850 रुपये और 18 कैरेट 1 लाख 11 हजार 180 रुपये प्रति 10 ग्राम के आसपास है। मुंबई, पुणे, नागपुर, जयपुर, दिल्ली और लखनऊ में चांदी करीब 2 लाख 30 हजार रुपये प्रति किलो पर कारोबार कर रही है। चेन्नई, हैदराबाद, विजयवाड़ा, विशाखापत्तनम और केरल में एक किलो चांदी की कीमत करीब 2,35,000 रुपये बताई जा रही है।

वैश्विक भू-राजनीतिक तनाव, कच्चे तेल की अस्थिरता और अमेरिकी डॉलर इंडेक्स के उतार-चढ़ाव के बीच सोने-चांदी के बाजार में भी मिला-जुला रुख देखने को मिल रहा है। सोमवार को कच्चे तेल की कीमतों में मामूली गिरावट देखने को मिली है। ब्रेंट क्रूड की कीमत गिरकर 108.06 डॉलर प्रति बैरल पहुंच गई वहीं WTI क्रूड  94 से 97 डॉलर प्रति बैरल के बीच ट्रेड कर रहा है। नरमी के बावजूद पश्चिम एशिया में जारी ईरान-अमेरिका युद्ध और होर्मुज जलडमरूमध्य की बंदी के कारण सप्लाई को लेकर चिंता बरकरार है।

अमेरिकी डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपया थोड़ा मजबूत होकर 95.16 के स्तर पर ट्रेड कर रहा है, हालांकि दबाव अब भी बना हुआ है। एक्सपर्ट्स की मानें तो जब तक मध्य पूर्व में तनाव और ईरान-अमेरिका के बीच कूटनीतिक गतिरोध पूरी तरह शांत नहीं होता, तब तक क्रूड ऑयल और बुलियन मार्केट (सोना-चांदी) में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी।

काम की बातें

  • शनिवार, रविवार और केंद्र सरकार द्वारा घोषित अवकाश के दिनों में नए भाव जारी नहीं किए जाते हैं, इस दौरान बाजार बंद रहता है।
  • शुक्रवार शाम को बंद हुए रेट ही शनिवार-रविवार को मान्य होते हैं।
  • सोना खरीदते समय हमेशा BIS हॉलमार्क और HUID कोड जरूर जांचें।
  • हॉलमार्क के निशान में ​BIS लोगो, ​कैरेट/शुद्धता, HUID नंबर और सेंटर मार्क होता है।
  • 24 कैरेट सोने के आभूषण पर 999, 22 कैरेट पर 916 और 18 कैरेट पर 750 लिखा होता है।
  • 24 कैरेट गोल्ड 99.9% शुद्ध होता है और 22 कैरेट में 91.6% शुद्धता ( 8.4% अन्य धातु जैसे तांबा, चांदी, जिंक) होती है।

नोट- ऊपर दी गई सोने-चांदी की कीमतों में जीएसटी, टीसीएस और मेकिंग चार्ज जैसे अन्य शुल्क शामिल नहीं हैं, इसलिए शोरूम या स्थानीय बाजार से आभूषण खरीदते समय कीमतों में अंतर देखने को मिल सकता है। सटीक दरों के लिए अपने स्थानीय जौहरी या ज्वैलर्स शॉप से संपर्क करें।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews
Gold Silver Rate Today : महानवमी पर क्या है भोपाल-इंदौर में 10 ग्राम सोने और 1 किलो चांदी का रेट, जानिए यहां - MP Breaking News