कारोबारी सप्ताह के आखिरी दिन यानि शुक्रवार को सोने-चांदी के दामों में फिर नरमी देखने को मिली है। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर 23 अक्टूबर को 24 कैरेट शुद्ध सोने की कीमत गिरावट के साथ 1,42,270 रुपये प्रति 10 ग्राम ओपन हुई है। वहीं चांदी 1,94,466 रुपये प्रति किलो पर आ गई है।

इंडियन बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) पर 24 कैरेट सोने का भाव करीब 1.42 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी करीब 1.99 लाख रुपये प्रति किलो पर बना हुआ है। गुडरिटर्न्स पर 24 कैरेट सोने का भाव 1,42,600 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है, वहीं चांदी की कीमत 2,20,000 रुपये प्रति किलो पर चल रही है।

अगर आप भी आज सोना या चांदी खरीदने की सोच रहे हैं तो आइए जानते हैं भोपाल, दिल्ली और लखनऊ जैसे बड़े शहरों का 10 ग्राम (18K, 22K और 24K) सोने और 1 किलो चांदी का भाव….

भोपाल-इंदौर में 24K, 22K और 18K गोल्ड रेट

  • भोपाल-इंदौर सराफा बाजार में आज 24 कैरेट सोने का भाव 1 लाख 42 हजार 530 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया।
  • गहनों में सबसे ज्यादा इस्तेमाल होने वाला 22 कैरेट सोना 1 लाख 30 हजार 650 रुपये और 18 कैरेट सोना 1 लाख 06 हजार 910 रुपये प्रति 10 ग्राम पर चल रहा है।
  • त्योहारी मांग के चलते चांदी का भाव 2 लाख 20 हजार रुपये प्रति किलो पर बना हुआ है।

दिल्ली से लेकर लखनऊ तक का सोने-चांदी का भाव

  • दिल्ली, जयपुर, चंडीगढ़ और लखनऊ में 24 कैरेट सोने का भाव 1 लाख 42 हजार 630 रुपये, 22 कैरेट का 1 लाख 30 हजार 750 रुपये और 18 कैरेट का 1 लाख 06 हजार 860 रुपये प्रति 10 ग्राम के आसपास चल रहा है।
  • मुंबई, पुणे, नागपुर, जयपुर, दिल्ली और लखनऊ में चांदी करीब 2 लाख 20 हजार रुपये प्रति किलो पर कारोबार कर रही है।
  • चेन्नई, हैदराबाद, विजयवाड़ा, विशाखापत्तनम और केरल में एक किलो चांदी की कीमत करीब 2,30,000 रुपये पहुंच गई है।

अंतरराष्ट्रीय हाजिर बाजार में सोना गिरावट के साथ 4,038.20 डॉलर प्रति औंस और चांदी लुढ़ककर 53.60 डॉलर प्रति औंस पर आ गई, जिसका असर घरेलू बाजार पर भी दिखा। दूसरी ओर ब्रेंट क्रूड 110 डॉलर और WTI 98.5 डॉलर प्रति बैरल के आसपास कारोबार कर रहा है। कच्चे तेल में तेजी से महंगाई और ऊर्जा संकट की फिर चिंता बढ़ गई है। हालांकि अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपये में आई रिकवरी से आयात लागत घटी है, जिससे घरेलू सर्राफा बाजार पर दबाव बना है, लेकिन अंतरराष्ट्रीय गिरावट के कारण भाव नीचे हैं।

भू-राजनीतिक तनाव के बीच निवेशकों की नजर अमेरिकी फेड की बैठक पर है, जो बाजार की दिशा तय करेगी। विशेषज्ञों के मुताबिक जब तक अमेरिका-ईरान तनाव कम नहीं होता, क्रूड और करेंसी में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। निवेशकों को एकमुश्त खरीद की जगह गिरावट पर खरीद और गोल्ड में SIP के जरिए निवेश की सलाह दी जा रही है। इधर, दिवाली और शादियों के सीजन से पहले सोने -चांदी में आ रही यह गिरावट आम जनता के लिए बड़ी राहत जैसी है, क्योंकि त्यौहारी सीजन में खरीददारी बढ़ जाती है।

काम की बातें

  • शनिवार, रविवार और केंद्र सरकार द्वारा घोषित अवकाश के दिनों में नए भाव जारी नहीं किए जाते हैं, इस दौरान बाजार बंद रहता है।
  • शुक्रवार शाम को बंद हुए रेट ही शनिवार-रविवार को मान्य होते हैं। सोना खरीदते समय हमेशा BIS हॉलमार्क और HUID कोड जरूर जांचें।
  • हॉलमार्क के निशान में ​BIS लोगो, ​कैरेट/शुद्धता, HUID नंबर और सेंटर मार्क होता है।
    24 कैरेट सोने के आभूषण पर 999, 22 कैरेट पर 916 और 18 कैरेट पर 750 लिखा होता है।
  • 24 कैरेट गोल्ड 99.9% शुद्ध होता है और 22 कैरेट में 91.6% शुद्धता ( 8.4% अन्य धातु जैसे तांबा, चांदी, जिंक) होती है।

नोट- ऊपर दी गई सोने-चांदी की कीमतों में जीएसटी, टीसीएस और मेकिंग चार्ज जैसे अन्य शुल्क शामिल नहीं हैं, इसलिए शोरूम या स्थानीय बाजार से आभूषण खरीदते समय कीमतों में अंतर देखने को मिल सकता है। सटीक दरों के लिए अपने स्थानीय जौहरी या ज्वैलर्स शॉप से संपर्क करें।