MP Breaking News
Google पर फॉलो करें

Gold Silver Price: फिर बदले सोने-चांदी के भाव, जानिए 25 सितंबर का भोपाल-इंदौर का 10 ग्राम गोल्ड और 1 KG सिल्वर का लेटेस्ट रेट

Gold Silver Rate 25 September 2026: अनंत चतुर्दशी पर सोने-चांदी की कीमतों में तेजी, मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर 24 कैरेट शुद्ध सोने का भाव 1.51 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, चांदी 2.33 लाख रुपये प्रति किलो, आइए जानते हैं शुक्रवार का 18K से 24K का भोपाल-इंदौर का लेटेस्ट रेट
Gold latest rate

Gold latest rate

अनंत चतुर्दशी के मौके पर भारतीय सराफा बाजार में सोने-चांदी की कीमतों में फिर उठा-पटक देखने को मिली है। शुक्रवार सुबह मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर 24 कैरेट शुद्ध सोने का भाव 1,51,040 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ओपन हुआ है, वहीं चांदी का रेट 2,33,863 रुपये प्रति किलो के आसपास चल रहा है।

इंडियन बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) पर 24 कैरेट सोने का भाव करीब 1.51 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी करीब 2.28 लाख रुपये प्रति किलो पर बना हुआ है। गुडरिटर्न्स पर 24 कैरेट सोने का भाव 1,52,900 रुपये प्रति 10 ग्राम पर दर्ज किया गया है, वहीं चांदी की कीमत 2,45,000 रुपये प्रति किलो पर बनी हुई है।

भोपाल-इंदौर का आज का सोने-चांदी का ताजा भाव

  • 24 कैरेट सोने का भाव 1,52,890 रुपये प्रति 10 ग्राम के आसपास चल रहा है।
  • गहने बनाने में सबसे ज्यादा इस्तेमाल होने वाला 22 कैरेट सोने का भाव 1,40,150 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बना हुआ है।
  • 18 कैरेट सोने की कीमत 1,14,680 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गई है। चांदी का भाव 2,45,000 रुपये प्रति किलो के आसपास बना हुआ है।

दिल्ली-लखनऊ समेत बड़े शहरों में क्या है रेट?

  • दिल्ली, जयपुर, चंडीगढ़ और लखनऊ जैसे शहरों में 24 कैरेट सोने का भाव 1,52,990 रुपये प्रति 10 ग्राम के आसपास है। 22 कैरेट सोना 1,40,250 रुपये और 18 कैरेट सोना 1,14,680 रुपये प्रति 10 ग्राम के करीब चल रहा है।
  • मुंबई, पुणे, नागपुर, जयपुर, दिल्ली और लखनऊ में चांदी का भाव करीब 2,45,000 रुपये प्रति किलो है। वहीं चेन्नई, हैदराबाद, विजयवाड़ा, विशाखापत्तनम और केरल में एक किलो चांदी की कीमत करीब 2,50,000 रुपये बताई जा रही है।

सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव के कारण

वैश्विक अनिश्चितता और भू-राजनीतिक तनावों के बीच सोने-चांदी, कच्चे तेल और मुद्रा बाजार में भारी हलचल देखी जा रही है। अमेरिकी डॉलर के मजबूत होने और बॉन्ड यील्ड में उतार-चढ़ाव के कारण सर्राफा बाजार पर दबाव देखने को मिला है। इसके अलावा केंद्रीय बैंकों द्वारा ब्याज दरों और मुद्रास्फीति को लेकर आने वाले फैसलों की वजह से अंतरराष्ट्रीय हाजिर (Spot) बाजार में उतार-चढ़ाव बना हुआ है।

अमेरिका-ईरान के बीच बढ़ते तनाव, डॉलर इंडेक्स में उतार-चढ़ाव और भारतीय रुपये के दबाव के बीच निवेशकों भी सतर्क हो गए हैं। बाजार विशेषज्ञ ​की मानें तो जब तक मध्य पूर्व तनाव शांत नहीं होता, तब तक निवेशकों को एकमुश्त पैसा लगाने के बजाय बाजार में आने वाले हर छोटे डिप्स (गिरावट) पर धीरे-धीरे (SIP मोड में) निवेश कर सकते हैं।

इन बातों का रखें ध्यान

  • शनिवार, रविवार और केंद्र सरकार द्वारा घोषित अवकाश के दिनों में नए भाव जारी नहीं किए जाते हैं, इस दौरान बाजार बंद रहता है। शुक्रवार शाम को बंद हुए रेट ही शनिवार-रविवार को मान्य होते हैं।
  • सोना खरीदते समय हमेशा BIS हॉलमार्क और HUID कोड जरूर जांचें। हॉलमार्क के निशान में ​BIS लोगो, ​कैरेट/शुद्धता, HUID नंबर और सेंटर मार्क होता है।
  • 24 कैरेट सोने के आभूषण पर 999, 22 कैरेट पर 916 और 18 कैरेट पर 750 लिखा होता है। 24 कैरेट गोल्ड 99.9% शुद्ध होता है और 22 कैरेट में 91.6% शुद्धता ( 8.4% अन्य धातु जैसे तांबा, चांदी, जिंक) होती है।

नोट- ऊपर दी गई सोने-चांदी की कीमतों में जीएसटी, टीसीएस और मेकिंग चार्ज जैसे अन्य शुल्क शामिल नहीं हैं, इसलिए शोरूम या स्थानीय बाजार से आभूषण खरीदते समय कीमतों में अंतर देखने को मिल सकता है। सटीक दरों के लिए अपने स्थानीय जौहरी या ज्वैलर्स शॉप से संपर्क करें।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews
Gold Silver Price: फिर बदले सोने-चांदी के भाव, जानिए 25 सितंबर का भोपाल-इंदौर का 10 ग्राम गोल्ड और 1 KG सिल्वर का लेटेस्ट रेट - MP Breaking News