Hindi News

Gold Silver Price Today : चांदी लुढ़की, यहां देखें 10 ग्राम सोने का नया रेट

Written by:Atul Saxena
Published:
Gold Silver Price Today : चांदी लुढ़की, यहां देखें 10 ग्राम सोने का नया रेट

Gold Silver Rate Today :  आज गुरुवार को सराफा बाजार में चांदी सस्ती कीमत के साथ ओपन हुई वहीं सोना स्थिर दिखाई दिया। आज 11 मई 2023 को सराफा बाजार में सोने चांदी की नई कीमतें (Gold Silver Rate Today 11 May 2023) जारी की गईं। आज सोना बुधवार की बंद कीमत के साथ ओपन हुआ वहीं चांदी 400 रुपये प्रति किलोग्राम सस्ते भाव के साथ ओपन हुई।

चार महानगरों में 22 कैरेट सोने का भाव

22 कैरेट सोने की कीमत की बात करें तो दिल्ली सराफा बाजार में आज 10 ग्राम सोने की कीमत (Gold Rate Today) 57,100/- रुपये, मुंबई सराफा बाजार में 56,950/- रुपये, कोलकाता सराफा बाजार में 56,950/- रुपये और चेन्नई सराफा बाजार में कीमत 57,370/- रुपये पर ट्रेड कर रही है।

चार महानगरों में 24 कैरेट सोने का भाव

24 कैरेट सोने की कीमत की बात करें तो दिल्ली सराफा बाजार में आज 10 ग्राम सोने की कीमत (Gold Rate Today) 62,280/- रुपये, मुंबई सराफा बाजार में 62,130/- रुपये, कोलकाता सराफा बाजार में 62,130/- रुपये और चेन्नई सराफा बाजार में कीमत 62,590/- रुपये ट्रेड कर रही है।

चार महानगरों में चांदी का भाव

चांदी की कीमत की बात करें तो दिल्ली सराफा बाजार में आज 01 किलोग्राम चांदी की कीमत (Silver Rate Today)
77,600/- रुपये है, मुंबई सराफा बाजार और कोलकाता सराफा बाजार में भी चांदी की कीमत 77,600/- रुपये है जबकि चेन्नई सराफा बाजार में कीमत 82,000/- रुपये है।

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Atul Saxena
लेखक के बारे में
पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena
Follow Us :GoogleNews