कारोबारी सप्ताह के आखिरी दिन यानि शुक्रवार (23 अक्टूबर 2026) को मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर 24 कैरेट शुद्ध सोने की कीमत गिरावट के साथ 1,42,150 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी 1,96,100 रुपये प्रति किलो पर क्लोज हुई।
इंडियन बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) पर 24 कैरेट सोने का भाव करीब 1.42 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी करीब 1.94 लाख रुपये प्रति किलो पर बना हुआ है। गुडरिटर्न्स पर 24 कैरेट सोने का भाव 1,42,700 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है, वहीं चांदी की कीमत 2,20,000 रुपये प्रति किलो पर चल रही है।
ये भी पढ़ें
बता दें कि 24 अक्टूबर को शनिवार और 25 अक्टूबर को रविवार यानी साप्ताहिक अवकाश के कारण एमसीएक्स पर कारोबार बंद है, इसलिए शुक्रवार शाम ( 23 अक्टूबर) के रेट ही दोनों दिन मान्य होंगे। हालांकि देशभर में सर्राफा बाजार खुले हैं। अगर आप भी आज सोना या चांदी खरीदने की सोच रहे हैं तो आइए जानते हैं बड़े शहरों का 10 ग्राम (18K, 22K और 24K) सोने और 1 किलो चांदी का भाव….
भोपाल-इंदौर में 24K, 22K और 18K गोल्ड रेट
- भोपाल-इंदौर सराफा बाजार में आज 24 कैरेट सोने का भाव 1 लाख 42 हजार 630 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया।
- गहनों में सबसे ज्यादा इस्तेमाल होने वाला 22 कैरेट सोना 1 लाख 30 हजार 750 रुपये और 18 कैरेट सोना 1 लाख 06 हजार 990 रुपये प्रति 10 ग्राम पर चल रहा है।
- औद्योगिक मांग में उतार-चढ़ाव के चलते चांदी का भाव 2 लाख 20 हजार रुपये प्रति किलो पर बना हुआ है।
दिल्ली से लेकर लखनऊ तक का सोने-चांदी का भाव
- दिल्ली, जयपुर, चंडीगढ़ और लखनऊ में 24 कैरेट सोने का भाव 1 लाख 42 हजार 730 रुपये, 22 कैरेट का 1 लाख 30 हजार 850 रुपये और 18 कैरेट का 1 लाख 06 हजार 090 रुपये प्रति 10 ग्राम के आसपास चल रहा है।
- मुंबई, पुणे, नागपुर, जयपुर, दिल्ली और लखनऊ में चांदी करीब 2 लाख 20 हजार रुपये प्रति किलो पर कारोबार कर रही है।
- चेन्नई, हैदराबाद, विजयवाड़ा, विशाखापत्तनम और केरल में एक किलो चांदी की कीमत करीब 2,25,000 रुपये पहुंच गई है।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में अमेरिकी डॉलर की मजबूती और विदेशी बाजारों से मिल रहे कमजोर संकेतों के कारण सराफा बाजार प्रभावित हुआ है। केंद्रीय बैंकों द्वारा ब्याज दरों पर सख्त रुख बनाए रखने की चिंता से भी सोने-चांदी की चमक फीकी पड़ी है।अंतरराष्ट्रीय तेल बाजार में ब्रेंट कच्चे तेल की कीमत 116 डॉलर प्रति बैरल के आसपास पहुंच गई है। अगर आगे भी तेल की कीमतों में तेजी बनी रही तो इसका असर सोने-चांदी की कीमतों पर भी देखने को मिल सकता है। इसके अलावा भू-राजनीतिक अस्थिरता के कारण कच्चे तेल की आपूर्ति बाधित होने का खतरा भी मंडरा रहा है। बाजार विशेषज्ञों का मानना है कि जब तक मध्य-पूर्व में तनाव पूरी तरह शांत नहीं होता और अमेरिकी केंद्रीय बैंक (फेड) का रुख स्पष्ट नहीं होता, तब तक सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी रहेगा। लंबी अवधि के निवेशकों को एकमुश्त निवेश के बजाय हर बड़ी गिरावट पर थोड़ी-थोड़ी खरीदारी (SIP मोड) करने की सलाह दी जाती है।
काम की बातें
- शनिवार, रविवार और केंद्र सरकार द्वारा घोषित अवकाश के दिनों में नए भाव जारी नहीं किए जाते हैं, इस दौरान बाजार बंद रहता है।
- शुक्रवार शाम को बंद हुए रेट ही शनिवार-रविवार को मान्य होते हैं। सोना खरीदते समय हमेशा BIS हॉलमार्क और HUID कोड जरूर जांचें।
- हॉलमार्क के निशान में BIS लोगो, कैरेट/शुद्धता, HUID नंबर और सेंटर मार्क होता है।
24 कैरेट सोने के आभूषण पर 999, 22 कैरेट पर 916 और 18 कैरेट पर 750 लिखा होता है। - 24 कैरेट गोल्ड 99.9% शुद्ध होता है और 22 कैरेट में 91.6% शुद्धता ( 8.4% अन्य धातु जैसे तांबा, चांदी, जिंक) होती है।
नोट- ऊपर दी गई सोने-चांदी की कीमतों में जीएसटी, टीसीएस और मेकिंग चार्ज जैसे अन्य शुल्क शामिल नहीं हैं, इसलिए शोरूम या स्थानीय बाजार से आभूषण खरीदते समय कीमतों में अंतर देखने को मिल सकता है। सटीक दरों के लिए अपने स्थानीय जौहरी या ज्वैलर्स शॉप से संपर्क करें।
