लाखों पेंशनर्स को सरकार ने दी राहत, अब अक्टूबर में जमा कर सकते हैं जीवन प्रमाण पत्र, इन्हें मिलेगा सुविधा का लाभ, देखें खबर 

सरकार ने लाखों पेंशनर्स को राहत दी है। 80 वर्ष या इससे अधिक उम्र के बुजुर्ग 1 अक्टूबर से जीवन प्रमाण पत्र जमा कर सकते हैं।
pension news

Life Certificate: जिन लोगों को केंद्र सरकार या अन्य माध्यम से पेंशन मिलती है, उन्हें 30 नवंबर तक जीवन प्रमाण पत्र जमा करना होता है। ताकि पेंशन की सेवाएं जारी रहे। केंद्र सरकार ने लाइफ सर्टिफिकेट से जुड़ी नई सुविधा शुरू की है। जिसका लाभ केवल 80 वर्ष और उससे अधिक आयु के पेंशनर्स उठा सकते हैं।

80 वर्ष या इससे अधिक उम्र के बुजुर्ग 1 अक्टूबर से लेकर 1 नवंबर तक जीवन प्रमाण पत्र जमा कर सकते हैं। हालांकि अन्य पेंशनभोगियों के लिए यह प्रक्रिया 1 नवंबर 2024 से शुरू होगी, जो 30 नवंबर 2024 तक जारी रहेगी।

सही समय पर लाइफ सर्टिफिकेट जमा करना जरूरी  (Pension Updates)

यदि कोई पेंशनर 30 नवंबर तक जीवन प्रमाण पत्र को जमा नहीं करता है तो दिसंबर से उसकी पेंशन रुक जाती जाएगी। हालांकि बाद में लाइफ सर्टिफिकेट जमा होने पर बकाया अमाउन्ट के साथ पूरी पेंशन की राशि खाते में आ जाती है। यदि जीवन प्रमाण पत्र 3 वर्ष या उससे अधिक समय तक जमा नहीं होता है तो पेंशन की सुविधा पुनः शुरू करवाने के लिए अधिकारियों के मंजूरी की आवश्यकता पड़ती है।

जीवन प्रमाण पत्र के बारे में (Jeevan Praman Patra)

जीवन प्रमाण पत्र पेंशनभोगियों के लिए एक बायोमेट्रिक सक्षम डिजिटल जीवन प्रमाणपत्र है। यह केंद्र सरकार, राज्य सरकार और अन्य शासकीय संस्थान के रिटायर्ड कर्मचारियों के लिए बेहद महत्वपूर्ण होता है। बुजुर्गों के लिए बार-बार बैंक या पेंशन विभाग जाना मुश्किल होता है। इसलिए सरकार ने लाइफ सर्टिफिकेट की सुविधा शुरू की है। पेंशनर्स जीवन प्रमाण पत्र पोर्टल या जीवन प्रमाण पत्र ऐप के जरिए इसे ऑनललाइन जमा कर सकते हैं।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews
लाखों पेंशनर्स को सरकार ने दी राहत, अब अक्टूबर में जमा कर सकते हैं जीवन प्रमाण पत्र, इन्हें मिलेगा सुविधा का लाभ, देखें खबर