प्राइवेट सेक्टर के एचडीएफसी बैंक ने डाउन टाइम अलर्ट (HDFC Bank Alert) जारी किया है। 25 अक्टूबर को NEFT ट्रांजैक्शन समय तीन सेवाएं अस्थाई रूप से अलग-अलग समय पर बाधित रहने वाली हैं। इस बात की जानकारी बैंक ने एक नोटिफिकेशन के जरिए अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर दी है। यह कदम शेड्यूल मेंटेनेंस के कारण उठाया गया है।
सभी बैंक समय-समय पर ग्राहकों के लिए बैंकिंग अनुभव को बेहतर बनाने के लिए रखरखाव कार्य करते हैं। जिसकी जानकारी ग्राहकों को पहले ही दे दी जाती है। ताकि सही समय पर जरूरी काम पूरा किया जा सके। बैंक ने रुकावट के लिए खेद भी व्यक्त किया है। निर्धारित समय के बाद सेवाओं उपलब्ध हो जाएंगी। अन्य सेवाओं पर कोई असर भी नहीं पड़ेगा।
ये भी पढ़ें
NEFT लेनदेन में परेशानी होगी
25 अक्टूबर 1:00 AM से लेकर 5:30 AM तक पूरे 4 घंटे 30 मिनट तक नेशनल इलेक्ट्रॉनिक फंड ट्रांसफर (NEFT) सर्विस एचडीएफसी बैंक ऐप और नेट बैंकिंग पर नहीं मिलेगी। जरूरी लेनदेन के लिए ग्राहक यूपीआई, आरटीजीएस इत्यादि सेवाओं का इस्तेमाल कर सकते हैं। बता दें कि एनईएफटी एक इलेक्ट्रॉनिक भुगतान प्रणाली है, जिसका इस्तेमाल एक खाते से दूसरे खाते में पैसे ट्रांसफर करने के लिए किया जाता है। यह सर्विस सातों दिन 24 घंटे उपलब्ध रहती है। पैसे भेजने के लिए कोई न्यूनतम और अधिकतम सीमा तय नहीं की गई है।
ये दो सेवाओं भी बाधित रहेंगी
- 25 अक्टूबर 2:00 AM से लेकर 6:00 AM तक पूरे 4 घंटे एचडीएफसी बैंक ऐप और नेट बैंकिंग पर म्युचुअल फंड टैब उपलब्ध नहीं रहेगा। इस दौरान ग्राहक अपना पोर्टिफिलियों ट्रैक कर पाएंगे और न ही कोई नया इन्वेस्टमेंट कर सकते हैं।
- 25 अक्टूबर 7:00 PM से लेकर 10:00 PM तक पूरे 3 घंटे Wealthfy (रिपोर्ट्स या एनालिटिक्स) की सर्विस भी एचडीएफसी बैंक ऐप और नेट बैंकिंग पर नहीं मिलेगी। ग्राहकों को पोर्टफोलियो से जुड़ी रिपोर्ट देखने में परेशानी हो सकती है।
