Hindi News

HDFC बैंक के ग्राहक ध्यान दें! अगस्त में 4 दिन बंद रहेंगी ये सेवाएं, तारीख और समय कर लें नोट

Published:
एचडीएफसी बैंक ने डाउनटाइम अलर्ट जारी किया है। 19 से 26 अगस्त के बीच कई सेवाओं कुछ समय के लिए प्रभावित रहेगी। ग्राहकों की पहले से ही इसकी जानकारी होनी चाहिए। ताकि भविष्य में कोई परेशानी न हो। 
HDFC बैंक के ग्राहक ध्यान दें! अगस्त में 4 दिन बंद रहेंगी ये सेवाएं, तारीख और समय कर लें नोट

एचडीएफसी बैंक भारत का सबसे बड़ा प्राइवेट सेक्टर बैंक है। इससे लाखों लोग जुड़े हुए हैं।  बैंक अनेक सर्विसेज ऑफर करता है। यदि आपका भी इस बैंक में अकाउंट है, तो आपके लिए बड़ी अपडेट सामने आई है। बैंक ने डाउनटाइम अलर्ट (HDFC Bank Alert) जारी कर दिया है। 19 से लेकर 26 अगस्त के बीच चार दिन कुछ घंटे के लिए कुछ सेवाएं बाधित रहेंगी। जिसमें यूपीआई, एचडीएफसी बैंक डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड इत्यादि शामिल हैं।

ग्राहकों को सही समय पर जरूरी काम निपटाने की सलाह दी जाती है। निर्धारित समय के बाद सभी सेवाएं फिर से पहले जैसी चालू हो जाएंगी। ग्राहक इनका इस्तेमाल बिना किसी रूकावट कर पाएंगे। सिस्टम में मेंटेनेंस के कारण बैंक ने यह ऐलान किया है।  इस दौरान बैंकिंग सॉफ्टवेयर में कुछ अपडेट किए जाएंगे। ताकि कस्टमर को निर्बाध सेवाओं का लाभ मिल सके और लेनदेन में किसी परेशानी का सामना न करना पड़े।

इस दिन बंद रहेगी UPI सर्विस 

22 अगस्त को 12:00 AM से लेकर 13:30 AM तक पूरे 90 मिनट यूपीआई सर्विस बंद रहेगी। इस दौरान ग्राहक एचडीएफसी बैंक करंट और सेविंग अकाउंट, रुपये क्रेडिट कार्ड, एचडीएफसी बैंक मोबाइल एप के जरिए यूपीआई लेनदेन नहीं कर पाएंगे। मर्चेंट यूजर्स को भी रुकावट का सामना करना पड़ेगा।

चार दिन बंद रहेंगी ये सर्विस

19 और 22 अगस्त को सुबह 1:00 बजे से लेकर 4:00 बजे तक पूरे 3 घंटे ग्राहकों को एचडीएफसी बैंक डेबि,  क्रेडिट कार्ड, INR प्रीपेड, फोरेक्स प्रीपेड और नेट सेफ कार्ड के जरिए के लिए ऑनलाइन ट्रांजैक्शन करने में समस्या होगी। इसके अलावा 21 और 26 अगस्त को सुबह 1:00 बजे से लेकर सुबह 4:00 बजे तक पूरे 4 घंटे भी इन सेवाओं का लाभ नहीं मिलेगा।

पहले भी बाधित थी सेवाओं 

11 अगस्त रात 11:00 बजे से लेकर 11:30 तक एचडीएफसी फॉरेक्स कार्ड  के लिए एटीएम विड्रोल, टैप एंड पे, POS और ECOM ट्रांजैक्शन सर्विस बंद थी। वहीं रात 11:30 से लेकर 12:30 तक ईकॉम ट्रांजैक्शन एचडीएफसी बैंक फॉरेस्ट कार्ड के लिए बंद था। 16 अगस्त को सुबह 1:00 बजे से लेकर सुबह 5:00 बजे तक डेबिट कार्ड सेवाएं बंद थी। सुबह 2:00 बजे से लेकर 6:00 बजे तक म्युचुअल फंड सर्विस और सुबह 5:30 बजे से लेकर 7:30 बजे तक डीमैट सेवाएं बाधित थी।