वैश्विक बाजारों में डॉलर की मजबूती और मध्य पूर्व में जारी तनाव के बीच भारतीय सराफा बाजार में आज यानी 13 मार्च 2026 को सोने की कीमतों में फिर गिरावट दर्ज की गई है। शुक्रवार सुबह सोना के दाम में ₹980 प्रति 10 ग्राम की गिरावट आई है जिसके बाद 24 कैरेट सोने की कीमत ₹1,61,390 रुपये पर पहुंच गई है। इससे पहले गुरुवार (12 मार्च 2026) को 24 कैरेट का सोना का दाम ₹1,62,370 पर बंद हुआ था।

​देश के प्रमुख महानगरों जैसे भोपाल, दिल्ली, मुंबई और कोलकाता में भाव ₹1.61 लाख (24 कैरेट) के आसपास बने हुए हैं। ऐसे में अगर आप सोने में निवेश करने की योजना बना रहे हैं तो पहले ताजा भाव जान लीजिए। आइए जानते हैं भारतीय सराफा बाजार (व्यापारियों द्वारा प्राप्त आंकड़ों के अनुसार) द्वारा जारी अलग-अलग शहरों का 18, 22 और 24 कैरेट का लेटेस्ट रेट…

जानिए प्रमुख शहरों का 18 कैरेट (18K) सोने का भाव (प्रति 10 ग्राम में)

मेरठ, जयपुर, दिल्ली, लखनऊ और चंडीगढ़ में 18 कैरेट (18K) सोने का भाव ₹1,21,080 और ​इंदौर, भोपाल, अहमदाबाद में ₹1,20,980 चल रहा हैं। इसके अलावा ​मुंबई, कोलकाता, हैदराबाद और बेंगलुरु में ₹1,20,930 और चेन्नई, कोयंबटूर में ₹1,25,500 चल रहा है।

जानिए प्रमुख शहरों का 22 कैरेट (22K) सोने का भाव (प्रति 10 ग्राम में)

मेरठ, जयपुर, दिल्ली, लखनऊ, चंडीगढ़ में 22 कैरेट का भाव ₹1,47,930 और ​इंदौर, भोपाल, अहमदाबाद में ₹1,47,830 पहुंच गया है। इसके अलावा ​मुंबई, कोलकाता, हैदराबाद, बेंगलुरु में ₹1,47,800 दर्ज हुए है। चेन्नई, कोयंबटूर: ₹1,49,000 चल रहा है।

जानिए प्रमुख शहरों का 24 कैरेट (24K) सोने का भाव (प्रति 10 ग्राम में)

मेरठ, जयपुर, दिल्ली, लखनऊ, चंडीगढ़ में सोने के रेट ₹1,61,390 और ​इंदौर, भोपाल, अहमदाबाद: ₹1,61,290 और मुंबई, कोलकाता, हैदराबाद, बेंगलुरु में ₹1,61,240 दर्ज हुए हैं। ​चेन्नई, कोयंबटूर में सोने की कीमतों में बढ़त बनी हुई है। यहां भाव ₹1,62,560 (दक्षिण भारत के कुछ शहरों में स्थानीय प्रीमियम/मेकिंग/डीलर मार्जिन के कारण अंतर) चल रहा है।

किन कारणों से प्रभावित होते हैं सोने-चांदी के भाव

  • अंतरराष्ट्रीय बाजार
  • डॉलर में उतार-चढ़ाव
  • वैश्विक मांग
  • भू-राजनीतिक तनाव
  • केंद्रीय बैंकों की खरीदारी और ब्याज दरें
  • शेयर बाजार का प्रदर्शन
  • भारतीय बाजार
  • स्थानीय कारक
  • भारत जैसे देशों में आयात शुल्क और अन्य कर
  • घरेलू दामों पर USD-INR
  • आयात शुल्क
  • जीएसटी/टीसीएस
  • लोकल मेकिंग चार्ज
  • देश की महंगाई दर
  • त्योहार और शादियों का सीजन भी कीमतों पर असर डालते हैं।

जानिए कौन-सा सोना होता है सबसे शुद्ध

  • सोने की शुद्धता को ‘कैरेट’ में मापा जाता है। 24 कैरेट सोना सबसे शुद्ध माना जाता है। 24 कैरेट (99.9% शुद्ध) पर 999 लिखा होता है। इसमें कोई अन्य धातु नहीं मिली होती। बहुत नरम (Soft) होने के कारण इससे जटिल नक्काशी वाले आभूषण बनाना संभव नहीं है।
  • यही कारण है कि ​ज्यादातर दुकानदार 18, 20 और 22 कैरेट का ही सोना बेचते हैं। इसका उपयोग मुख्य रूप से सोने के सिक्के, बार (ईंटें) और निवेश के लिए किया जाता है।
  • 18 कैरेट (75.0% शुद्ध) पर 750 लिखा होता है। अक्सर हीरे या कीमती पत्थरों वाले गहनों में इसका उपयोग होता है।
  • 20 कैरेट सोने पर 833 (83.3% शुद्धता) लिखा होता है। इसमें 16.7% अन्य धातुएँ (जैसे तांबा, चांदी, जस्ता) मिलाई जाती है।
  • 22 कैरेट (91.6% शुद्ध) पर 916 लिखा होता है। गहने बनाने के लिए यह सबसे लोकप्रिय है। इसमें 8.4% तांबा या चांदी या अन्य धातु मिलाई जाती है, ताकि गहने मजबूत रहें। खरीदारी करते समय यह सुनिश्चित करें कि आप जितने कैरेट का पैसा दे रहे हैं, गहने पर वही अंक (जैसे 916 या 750) दर्ज हो।

सोना खरीदते समय चेक करें हॉलमार्क

भारत में सोने-चांदी के मानक भाव इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) द्वारा जारी किए जाते हैं। शनिवार, रविवार और केंद्र सरकार द्वारा घोषित छुट्टियों के दिन नए रेट जारी नहीं होते हैं। IBJA के रेट में GST और मेकिंग चार्ज शामिल नहीं होते, इसलिए अलग-अलग शहरों और ज्वेलरी शोरूम्स में अंतिम दाम अलग हो सकते हैं। सोना खरीदते समय BIS हॉलमार्क व HUID (Hallmark Unique Identification) कोड जरूर जांचें। हॉलमार्क के निशान में ​BIS लोगो (भारतीय मानक ब्यूरो का आधिकारिक प्रतीक), ​कैरेट/शुद्धता, HUID नंबर (एक यूनिक अल्फा-न्यूमेरिक कोड) और सेंटर मार्क ( लैब टेस्टिंग निशान) होता है।

नोट- ऊपर दी गई सोने-चांदी की दरें सांकेतिक हैं और इसमें जीएसटी, टीसीएस और मेकिंग चार्ज जैसे अन्य शुल्क शामिल नहीं हैं। सटीक दरों के लिए अपने स्थानीय जौहरी या ज्वैलर्स शॉप से संपर्क करें