Hindi News

Gold-Silver Rate 23 March : फिर बदले सोने के दाम, चांदी भी लुढ़की, जानिए भोपाल से लेकर दिल्ली तक का लेटेस्ट रेट

Written by:Pooja Khodani
Last Updated:
Gold-Silver Rate Today: चैत्र नवरात्रि के पांचवे सोने और चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। सोमवार सुबह सोने के भाव 1. 40 लाख और चांदी के दाम 2.30 लाख के आसपास ट्रेंड कर रहे हैं। आइए जानते हैं बड़े शहरों का लेटेस्ट रेट...
Gold-Silver Rate 23 March : फिर बदले सोने के दाम, चांदी भी लुढ़की, जानिए भोपाल से लेकर दिल्ली तक का लेटेस्ट रेट

gold latest rate

वैश्विक बाजारों में मची उथल-पुथल और डॉलर की मजबूती का असर भारतीय सर्राफा बाजार में भी देखने को मिल रहा है। नवरात्रि में लगातार सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट दर्ज की जा रही है। अगर आप सोमवार को सोना या चांदी में निवेश की तैयारी कर रहे हैं तो पहले ताजा भाव चेक कर लीजिए। सोमवार सुबह सोना के दाम में ₹5950 प्रति 10 ग्राम की गिरावट आई है जिसके बाद 24 कैरेट सोने की कीमत ₹1,40,170 पर पहुंच गई है। वहीं चांदी भी ₹15,000 (प्रति किग्रा) टूटी है, जिसके बाद चांदी के भाव ₹2,30,000 प्रति किलो पर ट्रेंड कर रहे हैं। इससे पहले शुक्रवार (20 मार्च 2026) को 24 कैरेट का सोना का दाम ₹1,46,120 और चांदी के भाव ₹2,45,000 प्रति किलो पर बंद हुआ था।

प्रमुख शहरों का 18 कैरेट सोने का भाव (प्रति 10 ग्राम में): मेरठ, जयपुर, दिल्ली, लखनऊ और चंडीगढ़ में 18 कैरेट (18K) सोने का भाव ₹1,05,170 और ​इंदौर, भोपाल, अहमदाबाद में ₹1,05,070 चल रहा हैं। इसके अलावा ​मुंबई, कोलकाता, हैदराबाद और बेंगलुरु में ₹1,05,200 और चेन्नई, कोयंबटूर में ₹1,08,000 चल रहा है।

प्रमुख शहरों का 22 कैरेट (22K) सोने का भाव (प्रति 10 ग्राम में): मेरठ, जयपुर, दिल्ली, लखनऊ, चंडीगढ़ में 22 कैरेट का भाव ₹1,28,500 और ​इंदौर, भोपाल, अहमदाबाद में ₹1,28,400 पहुंच गया है। इसके अलावा ​मुंबई, कोलकाता, हैदराबाद, बेंगलुरु में ₹1,28,350 दर्ज हुए है। चेन्नई, कोयंबटूर ₹1,29,500 चल रहा है।

प्रमुख शहरों का 24 कैरेट (24K) सोने का भाव (प्रति 10 ग्राम में): मेरठ, जयपुर, दिल्ली, लखनऊ, चंडीगढ़ में सोने के रेट ₹1,40,170 और ​इंदौर, भोपाल, अहमदाबाद: ₹1,40,070 और मुंबई, कोलकाता, हैदराबाद, बेंगलुरु में ₹1,40,020 दर्ज हुए हैं। ​चेन्नई, कोयंबटूर में सोने की कीमतों में बढ़त बनी हुई है। यहां भाव ₹1,41,280 (दक्षिण भारत के कुछ शहरों में स्थानीय प्रीमियम/मेकिंग/डीलर मार्जिन के कारण अंतर) चल रहा है।

प्रमुख शहरों का चांदी (Silver Rate Today) का भाव

  • दिल्ली, मुंबई, पुणे, नागपुर, जयपुर, लखनऊ, अहमदाबाद, कोलकाता, भोपाल और इंदौर में चांदी के भाव ₹2,30,000 (प्रति किग्रा) चल रहे हैं ।
  • चेन्नई, मदुरै, हैदराबाद, विजयवाड़ा, विशाखापत्तनम और केरल मेंकीमतों में बढ़त (दक्षिण भारत के राज्यों के भाव में मेकिंग चार्ज, डीलर प्रीमियम/स्थानीय शुल्क, परिवहन लागत और मांग के चलते) बनी है। यहां चांदी का भाव ₹2,35,000 (प्रति किग्रा) हो गया है।

क्यों बदल रहे हैं सोने-चांदी के भाव

  • अंतरराष्ट्रीय बाजार, डॉलर में उतार-चढ़ाव, वैश्विक मांग,भू-राजनीतिक तनाव।
  • केंद्रीय बैंकों की खरीदारी और ब्याज दरें,शेयर बाजार का प्रदर्शन।
  • भारतीय बाजार,स्थानीय कारक,भारत जैसे देशों में आयात शुल्क और अन्य कर
  • घरेलू दामों पर USD-INR, आयात शुल्क।
  • ईंधन की कमी, जीएसटी/टीसीएस।
  • लोकल मेकिंग चार्ज, देश की महंगाई दर।
  • त्योहार और शादियों का सीजन सोने की कीमतों पर बड़ा असर डालते हैं।

सोने खरीदने वालों के लिए अहम बातें

  • भारत में सोने-चांदी के मानक भाव इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) द्वारा जारी किए जाते हैं। शनिवार, रविवार और केंद्र सरकार द्वारा घोषित छुट्टियों के दिन नए रेट जारी नहीं होते हैं।
  • IBJA के रेट में GST और मेकिंग चार्ज शामिल नहीं होते। इसलिए, अलग-अलग शहरों और शोरूम्स में अंतिम दाम अलग हो सकते हैं। सोना खरीदते समय BIS हॉलमार्क और HUID कोड की जांच अवश्य करें।
  • BIS लोगो भारतीय मानक ब्यूरो (Bureau of Indian Standards) का आधिकारिक प्रतीक है। HUID नंबर 6 अंकों का एक विशिष्ट अल्फा-न्यूमेरिक कोड (Hallmark Unique Identification) है।

जानिए 18 से 24 कैरेट सोने में अंतर

  • 24 कैरेट (99.9% शुद्ध) : सोने की शुद्धता को ‘कैरेट’ में मापा जाता है। 24 कैरेट सोना सबसे शुद्ध माना जाता है। 24 कैरेट पर 999 लिखा होता है। इसमें कोई अन्य धातु नहीं मिली होती। बहुत नरम (Soft) होने के कारण इससे जटिल नक्काशी वाले आभूषण बनाना संभव नहीं है।
  • 18 कैरेट (75.0% शुद्ध): 750 लिखा होता है। अक्सर हीरे या कीमती पत्थरों वाले गहनों में इसका उपयोग होता है।
  • 20 कैरेट (83.3% शुद्धता): सोने पर 833 लिखा होता है। इसमें 16.7% अन्य धातुएँ (जैसे तांबा, चांदी, जस्ता) मिलाई जाती है।
  • 22 कैरेट (91.6% शुद्ध): 916 लिखा होता है। गहने बनाने के लिए यह सबसे लोकप्रिय है। इसमें 8.4% तांबा या चांदी या अन्य धातु मिलाई जाती है, ताकि गहने मजबूत रहें। यही कारण है कि ​ज्यादातर दुकानदार 18, 20 और 22 कैरेट का ही सोना बेचते हैं। इसका उपयोग मुख्य रूप से सोने के सिक्के, बार (ईंटें) और निवेश के लिए किया जाता है। खरीदारी करते समय यह सुनिश्चित करें कि आप जितने कैरेट का पैसा दे रहे हैं, गहने पर वही अंक (जैसे 916 या 750) दर्ज हो।

नोट- ऊपर दी गई सोने-चांदी की दरें सांकेतिक हैं और इसमें जीएसटी, टीसीएस और मेकिंग चार्ज जैसे अन्य शुल्क शामिल नहीं हैं। सटीक दरों के लिए अपने स्थानीय जौहरी या ज्वैलर्स शॉप से संपर्क करें।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani
Follow Us :GoogleNews