Hindi News

आज भारतीय शेयर बाजार में बड़ी गिरावट, सेंसेक्स 150 अंक टूटा, निफ्टी 63 अंक फिसला

Written by:Rishabh Namdev
Published:
आज भारतीय शेयर बाजार में गिरावट देखने को मिल रही है। सुबह 9:30 पर सेंसेक्स में 195 अंकों से ज्यादा की गिरावट के चलते कारोबार 84,755.7 के स्तर पर देखा गया, वहीं निफ्टी में आज 63 अंकों की गिरावट के चलते कारोबार 25,950.20 के स्तर पर देखा गया है। चलिए जानते हैं बाकी शेयरों का हाल।
आज भारतीय शेयर बाजार में बड़ी गिरावट, सेंसेक्स 150 अंक टूटा, निफ्टी 63 अंक फिसला

आज भारतीय शेयर बाजार जोरदार गिरावट का सामना कर रहा है। बाजार में ज्यादातर शेयर आज गिरावट लेकर कारोबार कर रहे हैं। आज सेंसेक्स में 100 से ज्यादा अंकों की गिरावट के चलते कारोबार 84,800 के स्तर पर नजर आया है, जबकि निफ्टी 50 भी आज 48 से ज्यादा अंकों तक खिसक गई और कारोबार 25,964 के स्तर पर दिखाई दिया है। आज निफ्टी, बैंक निफ्टी, आईटी में भी गिरावट देखने को मिली है।

दरअसल आज सेंसेक्स ने अपने कारोबार की शुरुआत 85,042 के स्तर पर की थी। सेंसेक्स ने बड़ी गिरावट के चलते आज का सबसे निचला स्तर 84,658 बनाया, जबकि आज का हाई 85,042 रहा है। वहीं निफ्टी ने आज अपने कारोबार की शुरुआत 26,021 के स्तर पर की थी। निफ्टी ने आज का सबसे निचला स्तर 25,930 बनाया है, जबकि आज का हाई 26,029 रहा है। आज के कारोबार के दौरान इंफोसिस, टाटा स्टील, आईसीआईसीआई बैंक, सन फार्मा, मारुति सुजुकी और बजाज लिमिटेड में सबसे ज्यादा गिरावट देखने को मिली है, वहीं पंजाब नेशनल बैंक, एक्सिस बैंक, रिलायंस कम्युनिकेशन, बैंक ऑफ बड़ौदा और भारत पेट्रोलियम में शानदार तेजी देखी जा रही है।

ग्लोबल मार्केट पर नजर डालें

वहीं ग्लोबल मार्केट पर नजर डाली जाए तो आज एशियाई बाजार में भी गिरावट देखी जा रही है। आज हांगकांग के हैंग सेंग इंडेक्स में 1.51% की गिरावट के चलते कारोबार 25,986 के स्तर पर देखा गया है। वहीं कोरिया के कॉस्पी में आज 2.44 प्रतिशत की गिरावट के चलते कारोबार 3,989.64 के स्तर पर नजर आया है। जापान के निक्केई पर नजर डाली जाए तो आज 2.39% की गिरावट के चलते कारोबार 50,122 के स्तर पर नजर आया है। वहीं चीन के शंघाई कंपोजिट इंडेक्स में आज 22.21 अंकों की गिरावट के चलते कारोबार 3,949 के स्तर पर नजर आया है। इससे पहले अमेरिका के डाउ जोंस में 1.18% की गिरावट के चलते कारोबार 46,590.24 के स्तर पर बंद हुआ है।

बीते दिन भारतीय शेयर बाजार में थी तेजी

वैसे पिछले सोमवार 17 नवंबर को भारतीय शेयर बाजार में कारोबार में तेजी नजर आई थी। सेंसेक्स 388 अंकों की तेजी लेने के बाद 84,950 के स्तर पर बंद हुआ था, वहीं निफ्टी ने 103 अंकों की बढ़त लेने के बाद 26,013 के स्तर पर बंद हुआ था। बीते दिन सेंसेक्स के 30 में से 20 शेयरों में बढ़त देखने को मिली थी, जबकि 10 में गिरावट देखी गई थी। निफ्टी के टॉप गेनर में बीते दिन जोमैटो, टाटा कंज्यूमर और मैक्स हेल्थ शामिल रहे थे, जबकि टॉप लूजर में अल्ट्राटेक सीमेंट, जियो फाइनेंस और TMPV शामिल रहे थे। वहीं सोमवार को बीएसई मिड कैप में भी 312 अंकों की तेजी के चलते कारोबार 47,500 के स्तर पर, तो बीएसई स्मॉल कैप में 312 अंकों की तेजी के चलते कारोबार 53,443 के स्तर पर बंद हुआ था।

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev
Follow Us :GoogleNews