Hindi News

आज भारतीय शेयर बाजार में गिरावट, तेजी के बाद सेंसेक्स में देखी गई 82 अंकों की गिरावट

Written by:Rishabh Namdev
Published:
आज भारतीय शेयर बाजार में शुरुआती तेजी के बाद फिर से कारोबार गिरावट में लौटा है। सुबह 10:42 पर सेंसेक्स 83,378 के स्तर पर कामकाज करता हुआ नजर आया। सेंसेक्स में 82 अंकों की गिरावट देखी गई, जबकि निफ्टी में आज 75 अंकों की गिरावट के चलते कामकाज 25,522 के स्तर पर दिखाई दिया है। चलिए जानते हैं आज भारतीय शेयर बाजार में कामकाज कैसा है।
आज भारतीय शेयर बाजार में गिरावट, तेजी के बाद सेंसेक्स में देखी गई 82 अंकों की गिरावट

आज भारतीय शेयर बाजार में शानदार तेजी देखने को मिल रही है। आज सेंसेक्स 300 अंकों की बढ़त के चलते 83,550 के स्तर पर कारोबार करता देखा गया है, जबकि निफ्टी में भी लगभग 70 अंकों की तेजी के चलते कामकाज 25,600 के स्तर पर दिखाई दिया है। आज सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 23 में शानदार तेजी नजर आई है, जबकि 7 शेयरों में आज गिरावट देखने को मिली है। आज एफएमसीजी सेक्टर, ऑटो और आईटी सेक्टर में अच्छा रेस्पॉन्स देखने को मिला है, हालांकि मेटल शेयरों में आज फिर गिरावट दिखाई दी है।

आज सेंसेक्स ने अपने कामकाज की शुरुआत 83,516 के स्तर पर की थी। सेंसेक्स का आज का हाई 83,846 लगा, लेकिन इसके बाद सेंसेक्स गिरावट में लौटा और निचला स्तर 83,357 दिखाई दिया है। जबकि निफ्टी ने अपने कामकाज की शुरुआत 25,593 के स्तर पर की थी। आज निफ्टी का अब तक का हाई 25,669 रहा है, जबकि लो 25,520 रहा है।

ग्लोबल मार्केट पर नजर डालें

वहीं ग्लोबल मार्केट पर नजर डाली जाए तो आज चीन के शंघाई कंपोजिट इंडेक्स में 0.8% की तेजी के चलते कामकाज 4,004 के स्तर पर नजर आया है। जबकि जापान के निक्केई में आज 1.11% की तेजी के चलते कामकाज 50,768 के स्तर पर दिखाई दिया है। वहीं कोरिया के कॉस्पी में आज 1.32% की बढ़त के चलते कारोबार 4,057 के स्तर पर हो रहा है। हांगकांग के हैंगसेंग इंडेक्स में आज 1.63% की गिरावट के चलते कामकाज 26,357 के स्तर पर दिखाई दिया है। इससे पहले अमेरिका का डाउ जोन्स 5 नवंबर को 0.48 प्रतिशत की तेजी के साथ 47,311 के स्तर पर बंद हुआ था, जबकि नैस्डैक कंपोजिट में 0.65% की तेजी के साथ कारोबार बंद हुआ था।

बीते दिन बंद था शेयर बाजार

इससे पहले बुधवार को भारतीय शेयर बाजार गुरु नानक जयंती के चलते बंद रहा था। वहीं मंगलवार के कारोबार पर नजर डाली जाए तो मंगलवार 4 नवंबर को भारतीय शेयर बाजार में गिरावट के साथ कारोबार बंद हुआ था। सेंसेक्स 519 अंकों की गिरावट के चलते 83,459 पर बंद हुआ था, जबकि निफ्टी में 165 अंकों की गिरावट के चलते कारोबार 25,597 के स्तर पर बंद हुआ था। मंगलवार के दिन निफ्टी के टॉप गेनर में टाइटन, भारतीय एयरटेल और बजाज फाइनेंस के शेयर शामिल थे, जबकि टॉप लूजर में पावर ग्रिड, आईटीसी और अदानी एंटरप्राइजेज के शेयर शामिल थे। मंगलवार को बीएसई मिडकैप 47,213 और बीएसई स्मॉलकैप 53,883 के स्तर पर बंद हुआ था।

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev
Follow Us :GoogleNews