Hindi News

आज भारतीय शेयर बाजार में क्यों नहीं हो रहा कारोबार? जानिए क्या कल भी रहेगा अवकाश

Written by:Rishabh Namdev
Published:
राम नवमी के कारण निवेशकों के लिए आज यानी 26 मार्च 2026 को ट्रेडिंग पूरी तरह बंद रही। रामनवमी के चलते Bombay Stock Exchange और National Stock Exchange में कारोबार नहीं हुआ है। इस दौरान इक्विटी, डेरिवेटिव्स, करेंसी और अन्य सभी ट्रेडिंग सेगमेंट बंद रहे हैं।
आज भारतीय शेयर बाजार में क्यों नहीं हो रहा कारोबार? जानिए क्या कल भी रहेगा अवकाश

__indian stock market

आज भारतीय शेयर बाजार में कारोबार क्यों नहीं हो रहा है? इसे लेकर इस समय निवेशकों के बीच चर्चा बनी हुई है। दरअसल आज राम नवमी के त्यौहार के चलते भारतीय शेयर बाजार में अवकाश है। इस दौरान बाजार के सभी सेगमेंट प्रभावित होंगे। यानी इक्विटी, डेरिवेटिव्स, करेंसी और अन्य ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म पर कोई लेनदेन नहीं होगा। जानकारी दे दें कि पूरे दिन निवेशकों के लिए ट्रेडिंग गतिविधियां रुकी रहेंगी।

दरअसल देश में कुछ बड़े धार्मिक और राष्ट्रीय अवसरों पर शेयर बाजार बंद रहता है। इसी कड़ी में 26 मार्च को रामनवमी के कारण बाजार में अवकाश है। आज बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज दोनों में कोई कारोबार नहीं हो रहा है।

लगातार छुट्टियों का दिखेगा असर

दरअसल मार्च के आखिरी हफ्ते में शेयर बाजार में छुट्टियों की वजह से ट्रेडिंग के मौके कम हो गए हैं। 26 मार्च को रामनवमी के कारण बाजार बंद रहा, इसके बाद 27 मार्च को बाजार खुलेगा। लेकिन इसके तुरंत बाद 28 और 29 मार्च को शनिवार और रविवार होने के कारण वीकेंड की छुट्टी रहेगी। वहीं इस तरह निवेशकों को लगातार कई दिनों तक सीमित ट्रेडिंग सेशन मिलेंगे। दरअसल जब किसी हफ्ते में ट्रेडिंग दिन कम होते हैं तो निवेशक अपने फैसले ज्यादा सोच-समझकर लेते हैं।

आगे कब-कब बंद रहेगा बाजार

वहीं मार्च के बाद भी आने वाले महीनों में शेयर बाजार में कई छुट्टियां निर्धारित हैं। दरअसल 31 मार्च को महावीर जयंती के कारण बाजार बंद रहेगा। इसके अलावा अप्रैल में 3 अप्रैल को गुड फ्राइडे के मौके पर भी ट्रेडिंग नहीं होगी। बता दें कि 14 अप्रैल को डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती के कारण बाजार में अवकाश रहेगा। वहीं मई में 1 मई को महाराष्ट्र दिवस के चलते बाजार बंद रहेगा, जबकि 28 मई को बकरीद के कारण कारोबार नहीं होगा। इसके बाद जून में 26 जून को मोहर्रम के अवसर पर भी ट्रेडिंग बंद रहेगी।

डिस्क्लेमर: (बता दें कि यहां मुहैया जानकारी सिर्फ़ सूचना हेतु दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev
Follow Us :GoogleNews