तेजस्वी प्रकाश और करण कुंद्रा की गिनती टेलीविजन इंडस्ट्री के सबसे फेमस कपल में होती है। ये दोनों पिछले 5 सालों से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। कई बार ये खबरें सामने आई कि दोनों शादी करने जा रहे हैं लेकिन हर बार यह अफवाह साबित हुई।
अब एक बार फिर सोशल मीडिया पर कर रहे हो तेजस्वी की शादी की खबरें वायरल हो रही है। इंटरनेट पर दोनों की कुछ तस्वीरें वायरल हुई हैं, जिन्हें देखकर अंदाज लगाया जा रहा है कि दोनों ने शादी कर ली है।
करण-तेजस्वी ने की शादी
सोशल मीडिया पर हर जगह यह चर्चा हो रही है कि कपल ने गुपचुप तरीके से एक प्राइवेट सेरेमनी में शादी कर ली है। एक यूजर ने X हैंडल पर तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा तब तक प्राइवेट रखिए, जब तक परमानेंट नहीं हो जाता। करण और तेजस्वी आपको जिंदगी के नए चैप्टर के लिए बहुत बहुत बधाई। पोस्ट के साथ शेयर की गई तस्वीर में तेजस्वी ने लाल रंग के लहंगा चोली पहनी हुई है और करण आइवरी रंग के कुर्ता पजामा में नजर आ रहे हैं। दोनों ने एक दूसरे को थामा हुआ है और काफी खुश दिखाई दे रहे हैं।
Keep it private until it’s permanent 🧿❤️
congratulations @kkundrra @itsmetejasswi, best wishes for unlocking new chapter of your lives 🥰 pic.twitter.com/hEKwsfGkmQ
— 1D_tuk_ a_chonce (@1d_tuk) March 25, 2026
कपल ने नहीं दिया रिएक्शन
सोशल मीडिया पर एक नहीं बल्कि कई पोस्ट हैं, जिनमें कपल को शादी के लिए बधाई दी जा रही है। इनके वायरल होते ही लोग ये कयास लगा रहे हैं कि इन दोनों ने शादी कर ली है। इन खबरों पर कपल की तरफ से फिलहाल कोई भी रिएक्शन नहीं दिया गया है।






