Hindi News

किंग के लिए अभिषेक बच्चन का गजब का ट्रांसफॉर्मेशन, तस्वीरें देख फैंस हैरान

Written by:Diksha Bhanupriy
Published:
अभिषेक बच्चन की कुछ तस्वीरें सामने आई है, जिसमें उनके ट्रांसफॉर्मेशन ने लोगों को हैरान कर दिया है। तस्वीरें देखने के बाद लोगों को ये लग रहा है कि ये एक्टर की फिल्म किंग का लुक है।
किंग के लिए अभिषेक बच्चन का गजब का ट्रांसफॉर्मेशन, तस्वीरें देख फैंस हैरान

बॉलीवुड एक्टर अभिषेक बच्चन इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म किंग की तैयारी में जुटे हुए हैं। इसके पहले उन्हें कालीधर लापता जैसी फिल्म में काम करते हुए देखा गया। इस फिल्म की ज्यादा चर्चा तो नहीं हुई लेकिन कहानी ने लोगों को प्रभावित जरूर किया।

इसी बीच अब अभिषेक बच्चन की नई तस्वीर सामने आई है, जिसने सोशल मीडिया पर धूम मचा दी है। दरअसल, वो अपनी फिल्म किंग की शूटिंग में लगे हुए हैं। वह लगातार लाइमलाइट से दूर है और उनकी जो तस्वीर सामने आई है, उसे देख कर लग रहा है कि ये उनकी फिल्म का लुक है।

सामने आई अभिषेक बच्चन की तस्वीर

अभी तक यह रिवील नहीं किया गया है कि किंग में अभिषेक बच्चन का किरदार कैसा होने वाला है। हालांकि, वह यह बात कंफर्म कर चुके हैं कि वह फिल्म का हिस्सा हैं। अब राइटर वृंदा भट्ट ने अभिषेक बच्चन के साथ कुछ तस्वीरें शेयर की है। इन तस्वीरों में वह वृंदा की किताब के साथ फोटो क्लिक करवा रहे हैं। एक्टर ने ब्लू अंडरशर्ट पहना हुआ है। तस्वीर में एक्टर का ट्रांसफॉर्मेशन लोगों को हैरान कर रहा है। वह मस्कुलर बॉडी में दिखाई दे रहे हैं, जो शायद उन्होंने अपनी फिल्म के लिए बनाई है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Vrindda Bhatt (@vrindaofficial)

फैंस ने दिया ऐसा रिएक्शन

अभिषेक के लुक को देखकर फैंस इस पर अलग-अलग रिएक्शन दे रहे हैं। एक यूजर ने कहा बहुत ही अट्रैक्टिव और हैंडसम, कुछ नया आने वाला है क्या। एक ने कहा कमाल की बॉडी है। एक ने कहा कि उन्हें अभिषेक का नया लुक पसंद आया और यूजर ने किंग के लिए एक्टर को शुभकामनाएं भी दी।

एक्टर के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स

अभिषेक के आने वाले प्रोजेक्ट्स की बात करें तो वह किंग की शूटिंग में लगे हुए हैं। सिद्धार्थ आनंद की इस फिल्म में उन्हें देखने के लिए दर्शक काफी उत्साहित है। इस फिल्म में उनके साथ शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण, सुहाना खान, रानी मुखर्जी, अनिल कपूर, करणवीर मल्होत्रा और अभय वर्मा जैसा कलाकार नजर आने वाले हैं। ये फिल्म 24 दिसंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy
Follow Us :GoogleNews