Hindi News

आजम खान की पत्नी तंजीन फातिमा का रामपुर जेल प्रशासन पर फूटा गुस्सा, कहा – ‘परमिशन के बाद भी बेटे को दोस्त से मिलने नहीं दिया गया’

Written by:Rishabh Namdev
Last Updated:
समाजवादी पार्टी के नेता आजम खान और उनके बेटे अब्दुल्ला से रामपुर जेल में मुलाकात के दौरान नया विवाद सामने आया है। दरअसल रामपुर जेल में ईद के बाद मिलने पहुंचे परिवार के साथ आए एक दोस्त को अंदर जाने से रोक दिया गया। वहीं अब इस पर आजम खान की पत्नी तंजीन फातिमा ने जेल प्रशासन पर सवाल उठाए हैं।
आजम खान की पत्नी तंजीन फातिमा का रामपुर जेल प्रशासन पर फूटा गुस्सा, कहा – ‘परमिशन के बाद भी बेटे को दोस्त से मिलने नहीं दिया गया’

रामपुर जेल में बंद आजम खान और उनके बेटे से मुलाकात के दौरान नया विवाद खड़ा हो गया है। दरअसल ईद के बाद जब परिवार उनसे मिलने पहुंचा तो जेल प्रशासन ने परिवार को तो अंदर जाने दिया लेकिन अब्दुल्ला के दोस्त को रोक दिया गया। जिसके बाद इस पर तंजीन फातिमा ने नाराजगी जताते हुए कहा कि परमिशन और वेरिफिकेशन के बावजूद यह फैसला समझ से बाहर है। दरअसल आजम खान और अब्दुल्ला आजम खान इस समय दो पैन कार्ड मामले में सजा काट रहे हैं और रामपुर डिस्ट्रिक्ट जेल में बंद हैं।

वहीं ईद के बाद उनसे मिलने के लिए पत्नी तंजीन फातिमा, बड़े बेटे अदीब आजम और अब्दुल्ला के दोस्त अनवार पहुंचे थे। दरअसल परिवार को मुलाकात की अनुमति मिल गई, लेकिन अनवार को जेल के अंदर जाने से रोक दिया गया। इसके बाद तंजीन फातिमा ने जेल प्रशासन के रवैये पर सवाल उठाए और कहा कि अगर किसी व्यक्ति का नाम पहले से वेरिफाई सूची में है तो उसे रोकने का कारण साफ होना चाहिए।

वेरिफिकेशन के बाद भी क्यों रोका गया?

दरअसल तंजीन फातिमा का कहना है कि अनवार का नाम उन नौ लोगों की सूची में शामिल था जिन्हें पुलिस और एलआईयू ने पहले ही वेरिफाई कर लिया था। ऐसे में आखिरी समय पर उन्हें मुलाकात से रोकना समझ से परे है। उन्होंने कहा कि परिवार यह जानना चाहता है कि आखिर ऐसा क्यों किया गया। इसके आलावा उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि जेल प्रशासन शायद बाहर के लोगों को अंदर नहीं आने देना चाहता। उनके मुताबिक अगर ज्यादा लोग अंदर जाकर हालात देखें तो जेल की असल स्थिति सामने आ सकती है। साथ ही तंजीन फातिमा ने कहा है कि आजम खान की तबीयत भी ठीक नहीं रहती है। उन्हें पीठ दर्द की शिकायत है और कई बार स्वास्थ्य को लेकर भी चिंता जताई जा चुकी है।

तंजीन फातिमा ने बुनियादी सुविधाओं पर उठाए सवाल

बता दें कि तंजीन फातिमा का कहना है कि जेल में बुनियादी सुविधाएं भी ठीक नहीं हैं। दरअसल उन्होंने दावा किया है कि जिस बैरक में आजम खान को रखा गया है वहां मच्छरों की समस्या है और आराम के लिए ठीक व्यवस्था नहीं है। हालांकि इन आरोपों पर जेल प्रशासन की तरफ से अब तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। मुलाकात के बाद तंजीन फातिमा ने यह भी कहा कि परिवार लगातार अधिकारियों को पत्र लिखकर अपनी बात रखेगा। उनका कहना है कि जेल में किसी भी कैदी के साथ मानवीय व्यवहार होना चाहिए चाहे वह किसी भी राजनीतिक दल से जुड़ा हो। इसके अलावा उन्होंने यह भी कहा कि परिवार अनुशासन में रहने वाला है और कानूनी तरीके से ही अपनी शिकायत दर्ज कराएगा।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev
Follow Us :GoogleNews