Hindi News

2 साल के FD पर मिलेगा 7.70% रिटर्न, इस बैंक ने किया ब्याज दरों में संशोधन, सेविंग्स अकाउंट पर भी अपडेट

Last Updated:
मार्च में एक और प्राइवेट सेक्टर बैंक ने फिक्स्ड डिपॉजिट के ब्याज दरों में बदलाव किया है। सेविंग्स अकाउंट के लिए भी नए इंटरेस्ट रेट लागू किए गए हैं। आइए जानें कितने दिन के निवेश पर कितना रिटर्न मिलेगा?
2 साल के FD पर मिलेगा 7.70% रिटर्न, इस बैंक ने किया ब्याज दरों में संशोधन, सेविंग्स अकाउंट पर भी अपडेट

AI Generated Image

प्राइवेट सेक्टर के डीसीबी बैंक ने फिक्स्ड डिपॉजिट के ब्याज दरों (FD Rates) में बदलाव किया है। नए रेट लागू भी हो चुके हैं। संशोधन के बाद सामान्य नागरिकों को 3 करोड़ रुपये से कम का निवेश करने पर कम से कम 3.75 प्रतिशत और अधिकतम 7.15% ब्याज यह बैंक ऑफर कर रहा है। वरिष्ठ नागरिकों को 0.50% और सुपर सीनियर सिटीजंस को 0.55% एक्स्ट्रा रिटर्न भी मिल रहा है। डोमेटिक टर्म डिपॉजिट की अवधि 7 दिन से लेकर 10 साल है।

सीनियर सिटीजंस कैटेगरी में 60 साल से लेकर 70 साल आयु वर्ग के लोगों को शामिल किया गया है। वहीं सुपर सीनियर सिटीजंस कैटेगरी में 70 साल या इससे अधिक आयुवर्ग के लोगों को शामिल किया गया है। केवल भारतीय ग्राहकों को मिलती है। वरिष्ठ नागरिकों के लिए अधिकतम ब्याज दर 7.65% है। जबकि सुपर सीनियर सिटीजंस के लिए अधिकतम ब्याज दर 7.70% है।

इतने दिन के टेन्योर पर मिलेगा सबसे ज्यादा ब्याज 

बैंक अपने तीन अलग-अलग टेन्योर पर अधिकतम ब्याज दे रहा है। सामान्य नागरिकों के लिए ब्याज दर 7.15% है। इस सूची में 24 महीने से लेकर 25 महीने से कम, 34 महीने से लेकर 35 महीने से कम और 60 महीने से लेकर 61 महीने तक का टेन्योर शामिल है। वहीं 37 महीने से लेकर 38 महीने तक के टेन्योर पर सामान्य नागरिकों को 7.10% ब्याज या बैंक ऑफर कर रहा है। जबकि 35 महीने से लेकर 37 महीने से कम और 61 महीने से लेकर 120 महीने तक के टेन्योर पर 7% इंटरेस्ट ग्राहकों को मिल रहा है।

टेन्योर वाइज ब्याज दरें 

  • 7 से 45 दिन- 3.75% 
  • 46 से 90 दिन- 4.50%
  • 91 दिन से लेकर 6 महीने से कम- 4.75%
  • 6 महीने से लेकर 10 महीने से कम- 6%
  • 10 महीने से लेकर 12 महीने से कम- 6.50%
  • 12 महीने से लेकर 15 महीने से कम- 6.90%
  • 15 महीने से लेकर 16 महीने के कम- 7%
  • 16 महीने से लेकर 24 महीने से कम- 6.90%
  • 24 महीने से लेकर 25 महीने से कम- 7.15%
  • 25 महीने से लेकर 27 महीने से कम- 6.90%
  • 27 महीने से 34 महीने से कम- 7%
  • 34 महीने से लेकर 35 महीने से कम- 7.15%
  • 35 महीने से लेकर 37 महीने से कम- 7%
  • 37 महीने से लेकर 38 महीने तक- 7.10%
  • 38 महीने से अधिक और 60 महीने से कम- 7%
  • 60 महीने से लेकर 61 महीने तक- 7.15%
  • 61 महीने से अधिक और 120 महीने तक- 7%

सेविंग्स डिपॉजिट के ब्याज दरों में भी बदलाव 

एफडी के लिए नई ब्याज दरें 19 मार्च 2026 से लागू हैं। वहीं सेविंग्स डिपॉजिट के ब्याज दरों में 6 मार्च को बदलाव हुआ था। संशोधन के जमा कहते पर अधिकतम 6.85% रिटर्न मिल रहा है। एक साल रुपये तक की राशि पर 1.50% इंटरेस्ट बैंक ऑफर कर रहा है। एक लाख से अधिक और 5 लाख रुपये से कम के अमाउन्ट पर 2.25% मिल रहा है।

5 लाख से लेकर 10 लाख रुपये से कम के लिए ब्याज दर 3.75%, 10 लाख से लेकर 25 लाख रुपये से कम के लिए 5.75%, 25 लाख से लेकर 50 लाख रुपये से कम के लिए 6.85% और 50 लाख रुपये से लेकर 2 करोड़ रुपये से कम के लिए 6.70% है। 2 करोड़ रुपये से लेकर 10 करोड़ रुपये से कम के लिए इंटरेस्ट रेट 6.60%, 10 करोड़ रुपये से लेकर 300 करोड़ रुपये के लिए 6% और 300 करोड़ या इससे अधिक के लिए 5.50% है।

निवेश से पहले ग्राहकों को बैंक के आधिकारिक वेबसाइट या नजदीकी शाखा को विजिट करने की सलाह दी जाती है। बैंक इंटरेस्ट रेट में समय-समय पर संशोधन करते हैं। इससे संबंधित नोटिस भी पहले जारी नहीं करते।

यहाँ चेक करें नई ब्याज दरें 

 

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey
Follow Us :GoogleNews