Hindi News

Gold-Silver Rate 24 March : सोने के भाव गिरे, चांदी महंगी हुई या सस्ती? जानिए इंदौर-भोपाल, जयपुर-लखनऊ समेत बड़े शहरों का लेटेस्ट रेट

Written by:Pooja Khodani
Last Updated:
Gold-Silver Rate Today: चैत्र नवरात्रि के छठे दिन फिर सोने और चांदी के भाव में बदलाव आया है। मंगलवार सुबह सोने के भाव 1. 38 लाख और चांदी के दाम 2.25 लाख के आसपास ट्रेंड कर रहे हैं। आइए जानते हैं भोपाल से लेकर दिल्ली तक का लेटेस्ट रेट...
Gold-Silver Rate 24 March : सोने के भाव गिरे, चांदी  महंगी हुई या सस्ती? जानिए इंदौर-भोपाल, जयपुर-लखनऊ समेत बड़े शहरों का लेटेस्ट रेट

gold silver latest rate

चैत्र नवरात्रि के छठे दिन भारतीय सर्राफा बाजार में सोने और चांदी की कीमतों में हलचल देखी जा रही है। अगर आप घर-परिवार में शादी-ब्याह या आगामी त्योहारों के लिए गहने खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो यह अच्छा मौका साबित हो सकता है। मंगलवार सुबह सोना के दाम में ₹2940 प्रति 10 ग्राम की गिरावट आई है जिसके बाद राष्ट्रीय स्तर पर 24 कैरेट सोने का भाव लगभग 1,40,500 रुपये से 1,41,820 रुपये प्रति 10 ग्राम के बीच बना हुआ है। वहीं चांदी में ₹5,000 (प्रति किग्रा) का उछाल आया है, जिसके बाद देश भर में चांदी का औसत भाव 2,35,000 रुपये प्रति किलोग्राम के आसपास पहुंच गया है। इससे पहले सोमवार (23 मार्च 2026) को 24 कैरेट का सोना का दाम ₹1,43,440 और चांदी के भाव ₹2,30,000 प्रति किलो पर बंद हुआ था।

प्रमुख शहरों का 18 कैरेट सोने का भाव (प्रति 10 ग्राम में):

मेरठ, जयपुर, दिल्ली, लखनऊ और चंडीगढ़ में 18 कैरेट (18K) सोने का भाव ₹1,05,410 और ​इंदौर, भोपाल, अहमदाबाद में ₹1,05,310 चल रहा हैं। इसके अलावा ​मुंबई, कोलकाता, हैदराबाद और बेंगलुरु में ₹1,05,260 और चेन्नई, कोयंबटूर में ₹1,08,200 चल रहा है।

प्रमुख शहरों का 22 कैरेट (22K) सोने का भाव (प्रति 10 ग्राम में):

मेरठ, जयपुर, दिल्ली, लखनऊ, चंडीगढ़ में 22 कैरेट का भाव ₹1,28,800 और ​इंदौर, भोपाल, अहमदाबाद में ₹1,28,700 पहुंच गया है। इसके अलावा ​मुंबई, कोलकाता, हैदराबाद, बेंगलुरु में ₹1,28,650 दर्ज हुए है। चेन्नई, कोयंबटूर ₹1,30,000 चल रहा है।

प्रमुख शहरों का 24 कैरेट (24K) सोने का भाव (प्रति 10 ग्राम में):

मेरठ, जयपुर, दिल्ली, लखनऊ, चंडीगढ़ में सोने के रेट ₹1,40,500 और ​इंदौर, भोपाल, अहमदाबाद: ₹1,40,400 और मुंबई, कोलकाता, हैदराबाद, बेंगलुरु में ₹1,40,350 दर्ज हुए हैं। ​चेन्नई, कोयंबटूर में सोने की कीमतों में बढ़त बनी हुई है। यहां भाव ₹1,41,820 (दक्षिण भारत के कुछ शहरों में स्थानीय प्रीमियम/मेकिंग/डीलर मार्जिन के कारण अंतर) चल रहा है।

प्रमुख शहरों का चांदी (Silver Rate Today) का भाव

  • दिल्ली, मुंबई, पुणे, नागपुर, जयपुर, लखनऊ, अहमदाबाद, कोलकाता, भोपाल और इंदौर में चांदी के भाव ₹2,35,000 (प्रति किग्रा) चल रहे हैं ।
  • चेन्नई, मदुरै, हैदराबाद, विजयवाड़ा, विशाखापत्तनम और केरल मेंकीमतों में बढ़त (दक्षिण भारत के राज्यों के भाव में मेकिंग चार्ज, डीलर प्रीमियम/स्थानीय शुल्क, परिवहन लागत और मांग के चलते) बनी है। यहां चांदी का भाव ₹2,40,000 (प्रति किग्रा) हो गया है।

सोने से जुड़ी अहम बातें

  • भारत में सोने-चांदी के मानक भाव इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) द्वारा जारी किए जाते हैं।
  • शनिवार, रविवार और केंद्र सरकार द्वारा घोषित छुट्टियों के दिन नए रेट जारी नहीं होते हैं।
  • IBJA के रेट में GST और मेकिंग चार्ज शामिल नहीं होते। इसलिए, अलग-अलग शहरों और शोरूम्स में अंतिम दाम अलग हो सकते हैं।
  • सोना खरीदते समय BIS हॉलमार्क और HUID कोड की जांच अवश्य करें।
  • BIS लोगो भारतीय मानक ब्यूरो (Bureau of Indian Standards) का आधिकारिक प्रतीक है।
  • HUID नंबर 6 अंकों का एक विशिष्ट अल्फा-न्यूमेरिक कोड (Hallmark Unique Identification) है।

24 कैरेट सोना होता है सबसे शुद्ध

  • 24 कैरेट (99.9% शुद्ध) : सोने की शुद्धता को ‘कैरेट’ में मापा जाता है। 24 कैरेट सोना सबसे शुद्ध माना जाता है। 24 कैरेट पर 999 लिखा होता है। इसमें कोई अन्य धातु नहीं मिली होती। बहुत नरम (Soft) होने के कारण इससे जटिल नक्काशी वाले आभूषण बनाना संभव नहीं है।
  • 18 कैरेट (75.0% शुद्ध): 750 लिखा होता है। अक्सर हीरे या कीमती पत्थरों वाले गहनों में इसका उपयोग होता है।
  • 20 कैरेट (83.3% शुद्धता): सोने पर 833 लिखा होता है। इसमें 16.7% अन्य धातुएँ (जैसे तांबा, चांदी, जस्ता) मिलाई जाती है।
  • 22 कैरेट (91.6% शुद्ध): 916 लिखा होता है। गहने बनाने के लिए यह सबसे लोकप्रिय है। इसमें 8.4% तांबा या चांदी या अन्य धातु मिलाई जाती है, ताकि गहने मजबूत रहें। यही कारण है कि ​ज्यादातर दुकानदार 18, 20 और 22 कैरेट का ही सोना बेचते हैं। इसका उपयोग मुख्य रूप से सोने के सिक्के, बार (ईंटें) और निवेश के लिए किया जाता है। खरीदारी करते समय यह सुनिश्चित करें कि आप जितने कैरेट का पैसा दे रहे हैं, गहने पर वही अंक (जैसे 916 या 750) दर्ज हो।

 सोने-चांदी के भाव को प्रभावित करने वाले 15 कारण

  1. अंतरराष्ट्रीय बाजार
  2. डॉलर में उतार-चढ़ाव
  3. वैश्विक मांग
  4. भू-राजनीतिक तनाव
  5. केंद्रीय बैंकों की खरीदारी और ब्याज दरें
  6. शेयर बाजार का प्रदर्शन
  7. भारतीय बाजार
  8. स्थानीय कारक
  9. भारत जैसे देशों में आयात शुल्क और अन्य कर
  10. घरेलू दामों पर USD-INR
  11. आयात शुल्क
  12. जीएसटी/टीसीएस
  13. लोकल मेकिंग चार्ज
  14. देश की महंगाई दर
  15. त्योहार और शादियों का सीजन भी कीमतों पर असर डालते हैं।

नोट- ऊपर दी गई सोने-चांदी की दरें सांकेतिक हैं और इसमें जीएसटी, टीसीएस और मेकिंग चार्ज जैसे अन्य शुल्क शामिल नहीं हैं। सटीक दरों के लिए अपने स्थानीय जौहरी या ज्वैलर्स शॉप से संपर्क करें।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani
Follow Us :GoogleNews