Hindi News

कैसा है आज भारतीय शेयर बाजार का कारोबार? यहां जानें सेंसेक्स से लेकर निफ़्टी तक का हाल

Written by:Rishabh Namdev
Published:
आज यानी 17 जुलाई 2025 को भारतीय शेयर बाजार फ्लैट कारोबार करता हुआ दिखाई दे रहा है। आज सेंसेक्स में लगभग 20 अंकों की तेजी देखने को मिली है, जबकि निफ्टी में भी हल्की बढ़त नजर आई है। हालांकि, सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 21 शेयरों में आज लाल निशान नजर आ रहा है।
कैसा है आज भारतीय शेयर बाजार का कारोबार? यहां जानें सेंसेक्स से लेकर निफ़्टी तक का हाल

__indian stock market

भारतीय शेयर बाजार ने 17 जुलाई के कारोबार में हल्की बढ़त के साथ कामकाज शुरू किया है। आज गुरुवार को, हफ्ते के चौथे कारोबारी दिन, सेंसेक्स 20 अंक ऊपर चढ़कर 82,600 के स्तर पर कारोबार करता हुआ नजर आया, जबकि निफ्टी में भी 20 अंकों की तेजी देखने को मिली, जिसके चलते निफ्टी 50,200 के ऊपर कारोबार कर रहा है। आज सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 21 शेयरों में गिरावट देखी गई, जबकि 9 शेयरों ने तेजी के साथ कारोबार किया। ओवरऑल मार्केट आज फ्लैट नजर आ रहा है और बाजार में ज्यादा उतार-चढ़ाव देखने को नहीं मिला है।

वहीं, आज के कारोबार के दौरान महिंद्रा और आईसीआईसीआई बैंक के शेयर 1.3% तक लुढ़कते हुए नजर आए। इसके विपरीत, महिंद्रा एंड महिंद्रा, ट्रेंट और सन फार्मा के शेयरों में हल्की तेजी देखने को मिली है, हालांकि बाजार की रफ्तार फ्लैट बनी हुई है।

आज के ग्लोबल मार्केट पर नजर डालें

वहीं, आज ग्लोबल मार्केट पर नजर डालें तो एशियाई बाजारों में 17 जुलाई को कारोबार मिला-जुला नजर आया। जापान का निक्केई मार्केट 0.15% की गिरावट के साथ 39,603 के स्तर पर बंद हुआ, जबकि कोरिया का कॉस्पी इंडेक्स 0.40% की गिरावट के साथ 3,173 के स्तर पर बंद हुआ। दूसरी ओर, हांगकांग का हैंग सेंग इंडेक्स भी 0.11% की गिरावट लेकर कारोबार करता हुआ नजर आया, हालांकि चीन का शंघाई कंपोजिट इंडेक्स 0.090% की बढ़त के साथ कारोबार कर रहा है। इससे पहले, 16 जुलाई को अमेरिका का डाउ जोन्स 0.53% की तेजी लेकर 44,255 के स्तर पर बंद हुआ था।

15 जुलाई को बढ़त के साथ बंद हुआ था कारोबार

इससे पहले, 15 जुलाई को भारतीय शेयर बाजार में तेजी के साथ कारोबार बंद किया गया था। हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन मंगलवार को सेंसेक्स 317 अंक उछलकर 82,531 के स्तर पर बंद हुआ था, जबकि निफ्टी में भी 114 अंकों की तेजी देखने को मिली थी, जिसके चलते निफ्टी ने अपना कारोबार 25,196 के स्तर पर बंद किया था। 15 जुलाई को निफ्टी के 50 शेयरों में से 35 शेयर हरे निशान के साथ बंद हुए थे, जबकि सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 22 शेयरों में तेजी देखने को मिली थी। इन शेयरों में सन फार्मा, टाटा मोटर्स और बजाज जैसे शेयर शामिल थे।

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev
Follow Us :GoogleNews