भारत के नागरिकों के पास राशन कार्ड, ड्राईविंग लाइसेंस और पैन कार्ड के अलावा भी बहुत से दस्तावेजों का होना अनिवार्य होता है, इनमें एक है आधार कार्ड। भारतीयों के लिए आधार कार्ड एक महत्वपूर्ण दस्तावेजों में से एक है। यह भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) द्वारा जारी किया जाता है।यह 12 अंकों का नंबर एक मल्टीफंक्शनल डॉक्यूमेंट है, जिसमें आपका एड्रेस, जन्म तिथि और अन्य डिटेल रहती है। ये पहचान के प्रमाण के रूप में काम करता है, इससे यह अलग-अलग सरकारी और गैर-सरकारी सेवाओं का लाभ उठा सकते हैं।अगर आप घर या शहर बदल रहे है और एड्रेस अपडेट करना चाहते है या फिर मोबाईल नंबर बदलना चाहते है तो परेशान होने की जरूरत नहीं है आप बेहद आसान तरीकों से एक निर्धारित शुल्क देकर इसमें बदलाव कर सकते है।आपको बता दें कि ऑनलाइन आधार पता अपडेट सेवा 14 जुलाई, 2026 तक निःशुल्क है।
आधार में एड्रेस बदलना है तो ये है प्रक्रिया
ये भी पढ़ें
- सबसे पहले UIDAI की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- इसके बाद “Document Update” सेक्शन पर क्लिक करें।
- फिर “Submit” पर क्लिक करें और अपना आधार नंबर दर्ज करें।
- पंजीकृत मोबाइल नंबर पर OTP आएगा। इसको डालकर वेरिफिकेशन पूरा करें।
- अब “Address Update” विकल्प चुनें। आप चाहे तो अपने पते के दस्तावेज से या परिवार के मुखिया के आधार नंबर से पता अपडेट कर सकते हैं।
- मांगी गई जानकारी और आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
- प्रक्रिया पूरी होने के बाद Acknowledgment Receipt को भविष्य के लिए सुरक्षित रखें।
- एक्नॉलेजमेंट रसीद में 14 अंकों का अपडेट अनुरोध संख्या (URN) होता है, जिसका उपयोग आधार पते के ऑनलाइन अपडेट की स्थिति की जांच के लिए किया जाता है।
- UIDAI को पता सत्यापन प्रक्रिया पूरी होने में 30 दिन लग सकते हैं।
- UIDAI ने बायोमेट्रिक्स सहित अन्य जनसांख्यिकीय विवरणों में अपडेट के लिए 75 रुपये से 125 रुपये तक का नया शुल्क लागू किया है, जिसे नज़दीकी आधार सेवा केंद्र पर अपडेट किया जा सकता है।
मोबाईल नंबर कैसे अपडेट करें
आपके आधार कार्ड से मोबाइल नंबर लिंक नहीं है या आपको नंबर बदलना है तो आपको अपने नजदीकी आधार सेवा केंद्र पर जाना होगा।यहां जाकर आपको सबसे पहले करेक्शन फॉर्म लेना है फिर आपको इस करेक्शन फॉर्म को भरना है।इसमें आपका नाम, 12 अंकों का आधार नंबर और बाकी की सभी जानकारी भर देनी है। इसके साथ ही जो बदलाव करना है उसकी भी जानकरी देनी होगी।इसके बाद भरे हुए फॉर्म को संबंधित अधिकारी को जमा करवा देना है।इसके बाद आपके बायोमेट्रिक लिए जाते हैं और आपके द्वारा अपने आधार कार्ड में जो बदलाव करवाए जा रहे हैं उन्हें अधिकारी द्वारा अपडेट कर दिया जाता है, जो कुछ दिनों के भीतर अपडेट हो जाते हैं।आप अपने आधार कार्ड से लिंक मोबाइल नंबर को सीधे ऑनलाइन नहीं बदल सकते है।इसके अलावा ऑनलाइन अपॉइंटमेंट प्रक्रिया भी फॉलो कर सकते है…
- आधार कार्ड में मोबाइल नंबर बदलवाने के लिए सबसे पहले UIDAI वेबसाइट पर जाएं और भाषा को चुनें।अब My Aadhaar, Get Aadhaar और उसके बाद Book an Appointment वाले ऑप्शन पर क्लिक करें।
- अपनी लोकेशन को चुनें और Proceed to Book Appointment वाले ऑप्शन पर क्लिक करें।अपना मोबाइल नंबर दर्ज करें और CAPTCHA कोड और ओटीपी की मदद से आगे बढ़े।
- अब मांगी गई सभी जानकारी भरें और अपना नजदीकी आधार सेवा केंद्र भी चुनें। Update Mobile Number वाले ऑप्शन पर क्लिक करें और अपनी सुविधा के हिसाब से अपॉइंटमेंट के लिए समय और तारीख चुनें।
- सब्मिट पर क्लिक करें और अपॉइंटमेंट को फाइनल करें। अपॉइंटमेंट मिलने के बाद आपको समय अनुसार आधार सेवा केंद्र जाना होगा।वहां अधिकारी आपकी वेरिफिकेशन करेंगे और आपके मोबाइल नंबर को अपडेट भी करेंगे।
कहां कहां यूज होता है आधार कार्ड
सरकारी योजनाओं, बैंक खाते खोलने, ट्रेन और फ्लाइट टिकट बुकिंग समेत कई कार्यों में किया जाता है। आधार कार्ड में हर व्यक्ति की डेमोग्राफिक जानकारी जैसे नाम, पता, उम्र, लिंग, और बायोमेट्रिक डेटा दर्ज होता है।
- पहचान और पते का प्रमाण बनाने के लिए
- सरकारी दस्तावेज़ (पैन कार्ड, पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस) बनवाने के लिए।
- बैंकों में खाता खोलने और KYC (Know Your Customer) प्रक्रिया के लिए।
- सिम कार्ड खरीदने के लिए।
- सरकारी योजनाओं और सब्सिडी योजनाएं (LPG गैस सब्सिडी, प्रधानमंत्री जन-धन योजना, छात्रवृत्ति) के लिए
- वृद्धावस्था पेंशन और जनकल्याण योजनाओं का लाभ लेने के लिए
- बैंक खातों में सीधा सब्सिडी ट्रांसफर (DBT) के लिए
- पेंशन और भविष्य निधि (EPF) क्लेम करने के लिए
- म्यूचुअल फंड और बीमा खरीदने में KYC के लिए
- छात्रवृत्ति और अन्य सरकारी लाभ लेने के लिए।
- स्कूल और कॉलेज में प्रवेश के लिए
- आयुष्मान भारत योजना (स्वास्थ्य बीमा) का लाभ।
- कर्मचारी भविष्य निधि (EPFO) के लिए आधार लिंक अनिवार्य
- सरकारी नौकरियों में आवेदन और वेतन के लिए।
- रेलवे और हवाई यात्रा की टिकट बुकिंग के लिए पहचान पत्र के लिए
- ऑनलाइन टिकट बुकिंग पोर्टल्स पर KYC के लिए