भारत के नागरिकों के पास राशन कार्ड, ड्राईविंग लाइसेंस और पैन कार्ड के अलावा भी बहुत से दस्तावेजों का होना अनिवार्य होता है, इनमें एक है आधार कार्ड। भारतीयों के लिए आधार कार्ड एक महत्वपूर्ण दस्तावेजों में से एक है। यह भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) द्वारा जारी किया जाता है।यह 12 अंकों का नंबर एक मल्टीफंक्शनल डॉक्यूमेंट है, जिसमें आपका एड्रेस, जन्म तिथि और अन्य डिटेल रहती है। ये पहचान के प्रमाण के रूप में काम करता है, इससे यह अलग-अलग सरकारी और गैर-सरकारी सेवाओं का लाभ उठा सकते हैं।हाल ही में भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण ने एक नया आधार ऐप लॉन्च किया है, इससे घर बैठे यूजर्स अपने आधार कार्ड से जुड़ी सर्विस का इस्तेमाल कर पाएंगे। हालांकि पुराना एमआधार ऐप भी चालू रहेगा।आईए जानते है दोनों में क्या अंतर है और किसके फीचर ज्यादा फायदेमंद है………..
mAadhaar और नए e-Aadhaar ऐप में क्या है अंतर?
ये भी पढ़ें
- एमआधार कार्ड के माध्यम से आप आधार कार्ड का वेरिफिकेशन कर सकते हैं, उसे अपडेट कर डाउनलोड कर सकते हैं। आधार ऐप के जरिये डिजिटल आईडी को स्टोर और शेयर करना आसान है। एक ही मोबाइल में अपने परिवार के पास सदस्यों के प्रोफाइल रख सकते हैं।
- mAadhaar ऐप UIDAI द्वारा लॉन्च किया जाने वाला पहला ऐप है, जिसका इस्तेमाल आधार से संबंधित सर्विसेज के लिए किया जा सकता है, जिसमें e-Aadhaar डाउनलोड करने, वर्चुअल आईडी (VID) जेनरेट करने और PDF डाउनलोड करने के लिए किया जाता है। आधार कार्ड को लॉक करने और अपडेट करने जैसी सुविधाएं भी शामिल है।
- mAadhaar ऐप में सिर्फ 4 डिजिट का PIN या OTP डालकर आधार एक्सेस करने, e-Aadhaar डाउनलोड करने, QR कोड दिखाने या पता अपडेट करने जैसी बेसिक सुविधाएं दी गई हैं तो वहीं नया ऐप पूरी तरह फेस ऑथेंटिकेशन पर काम करता है।
- नए आधार ऐप में बायोमेट्रिक, फेस ऑथेंटिकेशन जैसी सुविधा दी गई है। इसमें केवल फेस वेरिफिकेशन से ही आधार वेरिफिकेशन हो जाएगा। आप अपना आधार कार्ड किसी से शेयर करते हैं तो उसे आप क्यूआर कोड या वेरीफिएबल क्रैडेंशियल्स के साथ शेयर कर सकते हैं। ताकि सुरक्षा बनी रहे और आपका आधार किसी और के हाथों में ना पहुंच सके।
- क्यूआर कोड के माध्यम से आधार कार्ड की केवल उतनी ही जानकारी शेयर कर सकते हैं जितनी आप करना चाहते हैं। जैसे आप चाहे तो केवल नाम और पता ही शेयर करना चाहते हैं तो आधार नंबर को हाईड किया जा सकता है।
- नया आधार ऐप में जानकारियां अपडेट नहीं हो सकती। ना ही इसमें यूजर को फिजिकल आधार कार्ड डाउनलोड करने का विकल्प मिलता है।यह ऐप मुख्य रूप से सरकार के द्वारा डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन को पेपर लेस बनाने के उद्देश्य से लाया गया है।
- नए e-Aadhaar ऐप में यूजर्स 5 अलग-अलग आधार प्रोफाइल (फैमिली मेंबर्स ) को लिंक कर सकते हैं। हालांकि, इसके लिए सभी आधार कार्ड एक ही मोबाइल नंबर से लिंक होना जरूरी है।इस ऐप में फेस ऑथेंटिकेशन के लिए यूज किया जा सकता है, ताकि आधार कार्ड काफी सुरक्षित रहेगा।
कैसे डाउनलोड करना है नया e-Aadhaar एप
नया आधार ऐप डाउनलोड करने के लिए आपको मोबाइल के Play Store या App Store पर जाना होगा। यहां से Aadhaar एप डाउनलोड कर अपना आधार नंबर डालें। रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर OTP जाएगा और फिर फेस स्कैन के माध्यम से ऑथेंटिकेशन किया जाएगा। आखिर में सुरक्षा पिन सेट करें और एप उपयोग के लिए तैयार है।