Hindi News

इन 3 बैंकों ने दिया तोहफा, लोन के ब्याज दरों में कटौती, अब घटेगी EMI, ग्राहकों को होगा लाभ, यहाँ चेक करें नए रेट 

Published:
रेपो रेट में कटौती के बाद तीन और बैंकों ने लोन को लेकर बड़ा कदम उठाया है। ब्याज दरों में कटौती हुई है। ईएमआई पर भी इसका प्रभाव पड़ेगा। आइए जानें कौन-सा बैंक कितना ब्याज ऑफर कर रहे हैं?
इन 3 बैंकों ने दिया तोहफा, लोन के ब्याज दरों में कटौती, अब घटेगी EMI, ग्राहकों को होगा लाभ, यहाँ चेक करें नए रेट 

AI Generated

आरबीआई ने रेपो रेट को घटकर 5.50% कर दिया है। जिसके बाद सरकारी और प्राइवेट बैंक लगातार लोन के ब्याज दरों में बदलाव कर रहे हैं। इस लिस्ट में पीएनबी, एचडीएफसी बैंक के बाद तीन और बैंक शामिल हो चुके हैं। बीओबी, यूको बैंक और बीओआई ने भी लेंडिंग रेट्स (Loan Rates) में कटौती कर दी है। जिसका प्रभाव ईएमआई पर पड़ेगा। लोन लेने वाले ग्राहकों को राहत मिलेगी।

पब्लिक सेक्टर के बैंक ऑफ बड़ौदा ने रेपो दर से जुड़ी बेंचमार्च रेट्स में 50 आधार अंकों की कटौती की है। रविवार को नए दरों का ऐलान किया गया है। रिटेल लोन के लिए बीआरएलएलएल 8.15% है। BOB ने पिछले महीने एमसीएलआर दरों में संशोधन किया था, जो वर्तमान में 8.15 प्रतिशत के लेकर 8.95% है। ओवरनाइट दरें 8.15% हैं। वहीं 6 महीने के लिए दरें 8.80%, एक महीने के लिए 8.35 और 3 महीने के लिए 8.55% है। बेस रेट 9.45% और बीपीएलआर 13.75% हैं।

इस सरकारी बैंक ने भी दी गुड न्यूज 

यूको बैंक भी नीतिगत दरों में कटौती के बाद एमसीएलआर रेट में 10 बीपीएस घटाया है। ये बदलाव 10 जून से लागू होंगे। होम और पर्सनल लोन दोनों परर प्रभाव पड़ेगा। उधारकर्ताओं को राहत मिलगी। ओवरनाइट एमसीएलआर 8.25% से घटकर 8.15% हो चुकी है। एक महीने के लिए दरें 8.35% हैं। वहीं 3 महीने के लिए एमसीएलआर 8.60% से घटकर 8.50% हो चुका है।

BOI ने भी दी राहत 

बैंक ऑफ इंडिया ने भी लोन सस्ता करने की घोषणा कर दी है। रेपो आधारित ऋण दरों में 50 आधार अंकों की गिरावट की है। दरें घटकर 8.35% हो चुकी हैं, जो 6 जून को 8.85% थी। नए रेट नए फ्लोटिंग रेट रिटेल लोन और एमएमएमई एडवांस पर लागू होंगी। बता दें कि 1 जून 2025 से एमसीएलआर भी अपडेट किया गया था। ओवरनाइट एमसीएलआर 8.15% है। वहीं एक महीने के लिए दरें 8.45%, 3 महीने के लिए 8.60%, 6 महीने के लिए 8.85%, एक साल के लिए 9.05% और 3 साल के लिए 9.20% हैं।

 

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey
Follow Us :GoogleNews