MP Breaking News
Google पर फॉलो करें

इन 5 सरकारी बैंकों ने महंगा किया लोन, ब्याज दरों में बढ़ोत्तरी, यहाँ चेक करें नए रेपो लिंक्ड लेंडिंग रेट्स

रेपो रेट में बढ़ोत्तरी के बाद कई पब्लिक सेक्टर बैंकों ने लोन के ब्याज दरों में बदलाव किया है। रेपो लिंक्ड लेंडिंग रेट्स 8 अक्टूबर से प्रभावी हो चुका है। जिसका असर उधारकर्ताओं पर पड़ेगा। 
loan rates

AI Generated Image

आरबीआई ने अपनी मौद्रिक नीति समिति की बैठक में रेपो रेट में 25 बीपीएस बढ़ोत्तरी का फैसला लिया है। नई दरें बढ़कर 5.50% तक पहुँच चुकी है। जिसका असर बैंकिंग सेक्टर में देखने को मिल रहा है। कई बैंकों ने लोन के ब्याज दरों (Loan Rates) में बदलाव कर दिया है। बैंक ऑफ बड़ौदा, इंडियन बैंक, PNB समेत कुल 5 पब्लिक सेक्टर बैंकों ने रेपो लिंक्ड लेंडिंग रेट्स (RLLR/RBLR) में बढ़ोत्तरी कर दी है। इस सूची में एक प्राइवेट सेक्टर बैंक भी शामिल है।

बैंक ऑफ इंडिया ने आरबीएलआर में 25 आधार अंकों की वृद्धि है। दरें बढ़कर 8.35% तक पहुँच चुकी हैं, जो पहले 8.10% थी। BOI ने 2026 में पहली बार रेपो लिंक्ड लेंडिंग रेट्स में संशोधन किया है। वहीं इंडियन ओवरसीज बैंक ने भी आरएलएलआर में 25 बीपीएस की वृद्धि की है, अब दरें 8.35% हैं। नए रेट 8 अक्टूबर से लागू हो चुके हैं। हालांकि दोनों बैंकों ने बेसरेट और MCLR में कोई संशोधन नहीं किया है। ग्राहकों को संबंधित बैंक की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर संशोधित ब्याज दरें चेक करने की सलाह दी जाती है।

इन सरकारी बैंकों ने भी बढ़ाया RBLR-RLLR

पंजाब नेशनल बैंक ने RLLR  में 25 बीपीएस की वृद्धि की है। वहीं इंडियन बैंक और बैंक ऑफ बड़ौदा ने RBLR में 25 आधार अंकों की बढ़ोत्तरी कर दी है। नए रेट्स 8 अक्टूबर से लागू हो चुके हैं। बदलाव के बाद दरें 8.10% से बढ़कर 8.35% तक पहुँच चुकी हैं। बैंकों द्वारा लिए गए फैसले का सीधा असर होम लोन, पर्सनल लोन, व्हीकल लोन समेत विभिन्न प्रकार के लोन के ब्याज दरों और ईएमआई टेन्योर पर पड़ेगा।

इस प्राइवेट बैंक ने भी बढ़ाया RLLR

प्राइवेट सेक्टर के तमिलनाडु मर्केंटाइल बैंक ने भी रेपो लिंक्ड लेंडिंग रेट्स में 25 बीपीएस की वृद्धि की है। बदलाव के बाद दरें बढ़कर 8.50% तक पहुँच चुकी हैं। वहीं 7 अक्टूबर को ही HDFC बैंक ने मार्जिनल कॉस्ट ऑफ फंड्स बेस्ड लेंडिंग रेट्स में बदलाव का ऐलान किया था। दरों में 5 से लेकर 15 बीपीएस तक की कटौती की गई है। जिसके बाद एमसीएलआर 7.80% से लेकर 8.55% है, जो पहले 7.90% से लेकर 8.60% था।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews
इन 5 सरकारी बैंकों ने महंगा किया लोन, ब्याज दरों में बढ़ोत्तरी, यहाँ चेक करें नए रेपो लिंक्ड लेंडिंग रेट्स