अक्टूबर महीने की शुरुआत के साथ आम जनता को एक बार फिर महंगाई का झटका लगा है। त्योहारी सीजन की शुरुआत के साथ ही LPG सिलेंडर के दाम बढ़ गए हैं। दाम में ही वृद्धि के बाद एक बार फिर आम आदमी की जेब का बोझ बढ़ गया है। चलिए जान लेते हैं कि सिलेंडर की कीमतों में कितनी वृद्धि हुई है।
सरकारी तेल मार्केटिंग कंपनियां हर महीने की 1 तारीख को एलपीजी सिलेंडर के नए दाम जारी करती है। अब एक बार फिर नई कीमत है सामने आई है। इसमें 19 किलो वाले कमर्शियल सिलेंडर की कीमत में वृद्धि हो गई है। चलिए जान लेते हैं कि सिलेंडर की कीमत कहां कितनी है।
बढ़े LPG के दाम
तेल कंपनियों द्वारा बढ़ाए गए रेट के बाद सभी शहरों में सिलेंडर की कीमतों ने वृद्धि देखी जा रही है। दिल्ली में 19 किलोग्राम वाला सिलेंडर 2810, यहां 62.50 की वृद्धि हुई है। चेन्नई में इसकी कीमत 2983 रुपए हो गई है। यहां। 66.50 की बढ़ोत्तरी हुई है। मुंबई में 63.50 रुपए की वृद्धि के साथ सिलेंडर की कीमत 2764.50 रुपए हो गई है। कोलकाता में इसके रेट 2954 रूपए है। यहां 70 रुपए की वृद्धि देखने को मिली हैं।
इस वृद्धि का असर उन उपभोक्ताओं पर पड़ने वाला है। जो कारोबारी हैं और रोजाना अपने कारोबार में सिलेंडर का इस्तेमाल करते हैं। बता दें कि रेस्टोरेंट से लेकर ढाबे और कैटरिंग का कारोबार करने वाले लोग कमर्शियल गैस सिलेंडर का इस्तेमाल करते हैं। ऐसे में उनकी लागत की दर बढ़ जाएगी। इसके बढ़ने का असर खाने पीने की चीजों पर देखने को मिलेगा।
नहीं बदले घरेलू सिलेंडर के दाम
जहां एक तरफ कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतें बढ़ा दी गई है। इस बीच घरेलू उपभोक्ताओं को राहत भी मिली है क्यों 14 किलोग्राम वाले सिलेंडर की कीमत में कोई बदलाव नहीं किया गया है। यह भी पुराने रेट पर ही मिल रहा है। दिल्ली में इसकी कीमत 942 रुपए, मुंबई में 941.50 रुपए, कोलकाता में 968 रुपए और चेन्नई में 957.50 रुपए है।
कैसे बदलते है दाम
तेल कंपनियों की ओर से सिलेंडर की जो नई कीमतें जारी की जाती है। वह अंतरराष्ट्रीय बाजार में एलपीजी की कीमत और रुपए की विनिमय दर जैसी चीजों पर आधारित होती है। पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय के अंतर्गत आने वाला पेट्रोलियम प्लानिंग एंड एनालिसिस सेल एलपीजी और पेट्रोलियम की कीमतों से जुड़े आंकड़े एकत्रित करके रखता है। इन्हीं के आधार पर नई कीमतें तय होती है।






