अक्टूबर महीने की पहली तारीख को सोने-चांदी की कीमतों में उतार चढ़ाव देखने को मिला है। गुरुवार, 1 अक्टूबर 2026 को मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर 24 कैरेट शुद्ध सोने का भाव बढ़कर 149,470 रुपये प्रति 10 ग्राम ओपन हुआ है। वहीं चांदी का रेट गिरकर 2,25,900 रुपये प्रति किलो पर दर्ज किया गया है।
इंडियन बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) पर 24 कैरेट सोने का भाव करीब 1.48 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी करीब 2.21 लाख रुपये प्रति किलो पर बना हुआ है। गुडरिटर्न्स पर 24 कैरेट सोने का भाव 1,49,350 रुपये प्रति 10 ग्राम पर दर्ज किया गया है, वहीं चांदी की कीमत 2,35,000 रुपये प्रति किलो पर बनी हुई है।
भोपाल-इंदौर में 24K, 22K और 18K गोल्ड रेट
-
24 कैरेट सोने का भाव 1,49,290 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया है।
-
गहने बनाने में सबसे ज्यादा उपयोग में आने वाला 22 कैरेट सोने का भाव 1,36,850 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बना हुआ है।
-
18 कैरेट सोने की कीमत 1,11,980 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गई है।
-
भोपाल-इंदौर में सिल्वर रेट: चांदी का भाव 2,34,900 रुपये प्रति किलो के आसपास बना हुआ है।
दिल्ली से लेकर लखनऊ में सोने-चांदी का भाव
-
दिल्ली, जयपुर, चंडीगढ़ और लखनऊ जैसे शहरों में 24 कैरेट सोने का भाव 1,49,390 रुपये प्रति 10 ग्राम के आसपास चल रहा है।
-
22 कैरेट सोना 1,36,950 रुपये और 18 कैरेट सोना 1,12,080 रुपये प्रति 10 ग्राम के करीब पहुंच गई है।
-
मुंबई, पुणे, नागपुर, जयपुर, दिल्ली और लखनऊ में चांदी का भाव करीब 2,34,900 रुपये प्रति किलो है।
-
चेन्नई, हैदराबाद, विजयवाड़ा, विशाखापत्तनम और केरल में एक किलो चांदी की कीमत करीब 2,39,900 रुपये बताई जा रही है।
अमेरिकी डॉलर और बॉन्ड यील्ड में आए उतार-चढ़ाव का असर कीमती धातुओं की कीमतों पर देखने को मिल रहा है। औद्योगिक मांग और आगामी त्यौहारी सीजन के कारण चांदी की भी मांग प्रभावित हुई है। मध्य पूर्व में अमेरिका- ईरान के बीच बढ़ते तनाव तथा स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में सप्लाई में रुकावट की आशंकाओं के चलते अंतरराष्ट्रीय बाजार में ब्रेंट क्रूड $100 से $105 प्रति बैरल के आसपास बना हुआ है। कच्चे तेल की कीमतों में हो रहे इस बदलाव ने वैश्विक स्तर पर महंगाई की चिंताओं को फिर से बढ़ा दिया है।
इसके अलावा भारतीय रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले दबाव में है और ₹95.90 – ₹95.99 के रिकॉर्ड निचले स्तरों के आसपास कारोबार कर रहा है। बदलते घटनाक्रम के चलते एक्सपर्ट्स निवेशकों को सोने-चांदी में एकमुश्त (Lump sum) पैसा लगाने के बजाय ‘बाय ऑन डिप्स’ (Buy on Dips) यानी हर गिरावट पर टुकड़ों में खरीदारी की रणनीति अपनाने की सलाह दे रहे हैं।
काम की बातें
- शनिवार, रविवार और केंद्र सरकार द्वारा घोषित अवकाश के दिनों में नए भाव जारी नहीं किए जाते हैं, इस दौरान बाजार बंद रहता है।
- शुक्रवार शाम को बंद हुए रेट ही शनिवार-रविवार को मान्य होते हैं।
- सोना खरीदते समय हमेशा BIS हॉलमार्क और HUID कोड जरूर जांचें।
- हॉलमार्क के निशान में BIS लोगो, कैरेट/शुद्धता, HUID नंबर और सेंटर मार्क होता है।
- 24 कैरेट सोने के आभूषण पर 999, 22 कैरेट पर 916 और 18 कैरेट पर 750 लिखा होता है।
- 24 कैरेट गोल्ड 99.9% शुद्ध होता है और 22 कैरेट में 91.6% शुद्धता ( 8.4% अन्य धातु जैसे तांबा, चांदी, जिंक) होती है।
नोट- ऊपर दी गई सोने-चांदी की कीमतों में जीएसटी, टीसीएस और मेकिंग चार्ज जैसे अन्य शुल्क शामिल नहीं हैं, इसलिए शोरूम या स्थानीय बाजार से आभूषण खरीदते समय कीमतों में अंतर देखने को मिल सकता है। सटीक दरों के लिए अपने स्थानीय जौहरी या ज्वैलर्स शॉप से संपर्क करें।






