सितंबर में कई बैंकों ने फिक्स्ड डिपॉजिट के लिए ब्याज दरें (FD Rates) बदली है। इस लिस्ट में 4 स्मॉल फाइनेंस भी शामिल हैं। 3 करोड़ रुपये से कम के एफडी के लिए नए इंटरेस्ट रेट लागू हो चुके हैं। 7 दिन से लेकर 10 साल तक टेन्योर ऑप्शन ग्राहक चुन सकते हैं। वरिष्ठ नागरिकों को सभी बैंक एडिशनल इंटरेस्ट की सुविधा भी दे रहे हैं। ग्राहकों को निवेश से पहले संबंधित बैंक की आधिकारिक वेबसाइट या नजदीकी शाखा विजिट करने की सलाह दी जाती है।
सूर्योदय स्मॉल फाइनेंस बैंक ने 24 सितंबर से नई ब्याज दरें लागू की है। सामान्य नागरिकों को 4% से लेकर 8.25% तक ब्याज मिल रहा है। वरिष्ठ नागरिकों को 15 बीपीएस से लेकर 25 बीपीएस तक अतिरिक्त ब्याज बैंक ऑफर कर रहा है, ब्याज दर 4.15% और अधिकतम 8.50% है। सबसे ज्यादा ब्याज बैंक 5 साल के टेन्योर पर मिल रहा है।
जन स्मॉल फाइनेंस बैंक
इस बैंक ने 25 सितंबर से 3 करोड़ रुपये से कम एफडी के लिए नई ब्याज दरें लागू कर दी हैं। सामान्य नागरिकों को 3.50% से लेकर 8% तक इंटरेस्ट मिल रहा है। सबसे ज्यादा ब्याज बैंक 2 साल से अधिक और 3 साल तक के टेन्योर पर मॉइल रह है। सामान्य नागरिकों के लिए ब्याज दर 8% और वरिष्ठ नागरिकों के लिए 8.30% है।
इन दो लघु वित्त बैंकों ने भी बदली ब्याज दरें
शिवालिक स्मॉल फाइनेंस बैंक और एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक दोनों ने 1 सितंबर को एफडी के लिए नई ब्याज दरें लागू कर दी हैं। बदलव के बाद शिवालिक स्मॉल फाइनेंस बैंक सामान्य नागरिकों को 3.50% से लेकर 8% इंटरेस्ट ऑफर कर रहा है। वरिष्ठ नागरिकों को 25 बीपीएस अतिरिक्त ब्याज मिल रहा है, ब्याज दर 3.75% से लेकर 8.25% है। अधिकतम ब्याज 23 महीने 1 दिन से 27 महीने के टेन्योर पर बैंक दे रहा है।
एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक सामान्य नागरिकों को सामान्य नागरिकों को 3.50% से लेकर 7.40% ऑफर के रहा है। वरिष्ठ नागरिकों को 50 बीपीएस एडिशनल इंटरेस्ट मिल रहा है। अधिकतम ब्याज 30 महीने 1 दिन से लेकर 36 महीने के टेन्योर पर मिल रहा है।






