Hindi News

बैंक की छुट्टियां 2024 :जल्द निपटा लें सारे काम, 23 नवंबर से 29 दिसंबर के बीच इतने दिन बंद रहेंगे बैंक, बैंकिंग संबंधित वर्क हो सकते है प्रभावित

Written by:Pooja Khodani
Published:
नवंबर दिसंबर में बैंकों की कई छुट्टी के चलते बैंकिंग कार्यों को करने में परेशानी हो सकती है, लेकिन पैसे ट्रांसफर करने के लिए आप UPI ऐप जैसे Google Pay, PhonePe, Paytm आदि का इस्तेमाल कर सकते है।
बैंक की छुट्टियां 2024 :जल्द निपटा लें सारे काम, 23 नवंबर से 29 दिसंबर के बीच इतने दिन बंद रहेंगे बैंक, बैंकिंग संबंधित वर्क हो सकते है प्रभावित

Bank Holidays 2024

December November Bank Holidays  : बैंक यूजर्स के लिए जरूरी खबर है। अगर बैंक संबंधित कोई भी काम है तो फटाफट निपटा लें क्योंकि 23 नवंबर से 29 दिसंबर के बीच कई दिन बैंक बंद रहने वाले है। हालांकि बैंक बंद रहने के दौरान आप ऑनलाइन सेवाएं के साथ नेट बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग और यूपीआई की सुविधा का उपयोग कर सकते है।

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के मुताबिक, सभी राज्यों की छुट्टियों की लिस्ट अलग होती है।इस लिस्ट में शामिल छुट्टियों पर किसी राज्य में बैंक बंद होते हैं, किसी राज्य में खुले होते हैं, क्योंकि कुछ त्योहार राज्यवार मनाए जाते हैं। वहीं कुछ त्योहार पूरे देश में मनाए जाते हैं। इन छुट्टियों में दूसरा-चौथा शनिवार और रविवार शामिल है।

November December में इतने दिन बंद रहेंगे Bank

  • 23 नवंबर 2024 : सेंग कुट्सनेम, चौथा शनिवार।
  • 24 नवंबर 2024 : रविवार के कारण ।
  • 3 दिसंबर 2024 : सेंट फ्रांसिस जेवियर , गोवा में बैंक बंद
  • 8 दिसंबर 2024 : रविवार
  • 11 दिसंबर 2024 : यूनिसेफ जन्मदिन, सभी बैंकों की छुट्टी
  • 14 दिसंबर 2024 : दूसरा शनिवार
  • 15 दिसंबर 2024: रविवार
  • 18 दिसंबर 2024 : गुरु घासीदास जयंती चंडीगढ़
  • 22 दिसंबर 2024 : रविवार
  • 24 दिसंबर 2024 : गुरु तेग बहादुर का शहीदी दिवस ,क्रिसमस ईव मिजोरम, मेघालय, पंजाब चंडीगढ़
  • 25 दिसंबर 2024 : क्रिसमस
  • 28 दिसंबर 2024 : चौथा शनिवार
  • 29 दिसंबर 2024 : रविवार
  • 30 दिसंबर 2024 : तमु लोसर, सिक्किम
  • 31 दिसंबर 2024 : मिजोरम

इन Online सेवाओं की ले सकते है Help

बैंक की छुट्टियों के दौरान कस्टमर्स ऑनलाइन सेवाओं का उपयोग कर सकते है, क्योंकि यूपीआई (UPI), मोबाइल बैंकिंग (Mobile Banking), इंटरनेट बैंकिंग (Internet Banking) जैसी डिजिटल सेवाओं (Digital Banking) पर बैंक हॉलीडे का कोई असर नहीं होता है।

  • NET BANKING: बैंक की वेबसाइट या मोबाइल ऐप के जरिए आप नेट बैंकिंग का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसमें मनी ट्रांसफर ,बिलों का भुगतान और बैलेंस चेक की सुविधा उपलब्ध होती है।
  • UPI : पैसे ट्रांसफर करने के लिए यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (UPI) एक सुरक्षित तरीका है आपको केवल UPI ऐप जैसे Google Pay, PhonePe, Paytm आदि का इस्तेमाल करना होता है।
  • MOBILE BANKING: स्मार्टफोन पर बैंक की मोबाइल ऐप के जरिए आप कई सेवाओं का लाभ उठा सकते हैं, जैसे फंड ट्रांसफर, मोबाइल रिचार्ज, यूटिलिटी बिल पेमेंट आदि।
  • ATM USE: पैसे निकालने, बैलेंस चेक करने और मिनी स्टेटमेंट प्राप्त करने के लिए एटीएम हमेशा उपलब्ध रहते हैं। एटीएम में कार्डलेस कैश विदड्रॉल जैसी सुविधाओं का भी उपयोग कर सकते हैं।

ग्राहकों को सलाह दी जाती है कि वे बैंक जाने से पहले अपनी स्थानीय बैंक शाखा से छुट्टियों के बारे में पता कर लें, क्योंकि भारत में हर राज्य में छुट्टियां अलग-अलग होती हैं।

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !