Hindi News

नवंबर के पहले दिन पेट्रोल-डीजल के दाम में हुई वृद्धि, MP में आज इतनी बढ़ गई ईंधन की कीमत, जानें नए रेट

Published:

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। इंटरनेशनल मार्केट में कच्चे तेल की कीमतों में राहत जारी है। वहीं आज देश के महानगरों में पेट्रोल और डीजल की कीमतों (Prices of petrol and diesel) में कुछ खास बदलाव नहीं हुए हैं। नवंबर के पहले दिन मध्यप्रदेश में ईंधन की कीमतों में इजाफा देखा गया है। पेट्रोल की कीमतों में औसतन 0.30 रुपये प्रति लीटर की वृद्धि हुई है। वहीं डीजल की कीमत में 0.28 रुपये प्रति लीटर की वृद्धि के साथ 95.17 रुपये प्रति लीटर की कीमत पर बिक रहा है।

यह भी पढ़ें…शासकीय कर्मचारियों के लिए जरूरी खबर, मिलेगा अवकाश का लाभ, कलेक्टरों-अधिकारियों को ये निर्देश जारी

राजगढ़ में पेट्रोल की कीमत में 1.29 रुपये की वृद्धि देखी गई है। वहीं आगर मालवा में पेट्रोल की कीमत में 0.30 रुपये प्रति लीटर की वृद्धि हुई है। बड़वानी और इंदौर में भी आज पेट्रोल की कीमतों में हल्का इजाफा देखा गया है। विदिशा, सिंगरौली, मुरैना, सीहोर, जबलपुर, ग्वालियर, देवास, अशोक नगर और भोपाल में आज पेट्रोल की कीमत 108 रुपये प्रति लीटर के आसपास है। भोपाल में आज 1 लीटर पेट्रोल 108.65 रुपये प्रति लीटर की कीमत में बिक रहा है।

यह भी पढ़ें…Government Job 2022 : यहाँ 345 पदों पर निकली है भर्ती, जानें आयु-पात्रता, 5 नवंबर से पहले करें आवेदन

उमरिया, शिवपुरी, सतना, पन्ना, नीमच, कटनी, डिंडौरी, छिंदवाड़ा, बुरहानपुर, बालाघाट, बड़वानी, अलीराजपुर और आगर मालवा में आज पेट्रोल की कीमत 110 रुपये प्रति लीटर के आसपास देखी गई है। बेतूल, भिंड, छतरपुर, दमोह, धार, गुना, हरदा, होशंगाबाद, झाबुआ, खंडवा, खरगोन, मंडला, नरसिंहपुर, रायसेन, राजगढ़, सिवनी, शाजापुर, सीधी और उमरिया में आज पेट्रोल की कीमत 109 रुपये प्रति लीटर के आसपास देखी गई है। श्योपुर, शहडोल रीवा और अनुपुर में आज फिर पेट्रोल सबसे अधिक महंगा है, यहां 1 लीटर पेट्रोल की कीमत 111 रुपये से भी अधिक है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey
Follow Us :GoogleNews