MP Breaking News
Google पर फॉलो करें

PNB खाताधारक ध्यान दें! 1 अक्टूबर से लागू होंगे नए नियम, कई बैंकिंग सेवाओं पर बढ़ेगा चार्ज 

पंजाब नेशनल बैंक ने कई सर्विस से जुड़े चार्ज में बदलाव किया है, जो अक्टूबर में प्रभावी होगा। अब लॉकर पर अधिक शुल्क लगेगा। यदि आपका भी पीएनबी में खाता है तो इसकी जानकारी जरूर होनी चाहिए। 
PNB service charges

AI Generated Image

पंजाब नेशनल बैंक (PNB) के ग्राहकों का खाता धारकों के लिए बड़ी अपडेट सामने आई है। पब्लिक सेक्टर के इस बैंक ने बैंक लॉकर और चेक से जुड़े शुल्क में संशोधन किया है। जिसका सीधा असर ग्राहकों पर पड़ेगा। कुछ सेवाएं पर अधिक चार्ज लगेगा। नए नियम 1 अक्टूबर 2025 से लागू होंगे। यदि आपका भी पीएनबी में खाता है तो इन बदलाव कॉ जरूर जान लें।

स्टॉप पेमेंट इंस्ट्रक्शन से जुड़े बदलाव भी किए हैं। यदि कोई व्यक्ति चेक जारी करने के बाद पेमेंट रोकना चाहता है तो उसे वर्तमान में 100 रुपये प्रति इंस्ट्रक्शन शुल्क का भुगतान करना पड़ता है। वहीं तीन या ज्यादा चेक का पेमेंट रोकने का इंस्ट्रक्शन देने पर 300 रुपये चार्ज लगता है। नए नियमों के मुताबिक यदि कोई व्यक्ति पांच या उससे ज्यादा चेक का पेमेंट रोकने का निर्देश देता है तो उसे 500 रुपये चार्ज लगेगा।

एसआई फेलियर से जुड़े नए नियम

स्टैंडिंग इंस्ट्रक्शन यानी एससी फेलियर चार्ज में भी संशोधन किया गया है। नए नियमों के मुताबिक हर महीने 100 रुपये+ जीएसटी शुल्क का भुगतान SI फेल होने पर करना होगा। एक महीने में अधिकतम एसआई की अनुमति होगी। इससे पहले पीएनबी केवल 100 प्रति एसआई चार्ज लगाता है।

लॉकर चार्ज में हुए कई बदलाव 

  • पीएनबी ने लॉकर शुल्क बड़ा संशोधन किया है। अब चार्ज लॉकर की साइज और लोकेशन पर निर्भर करेगा। ग्रामीण क्षेत्र के लिए बड़े लॉकर का 2500 रुपये से बढ़ाकर 4000 रुपये होग। सेमी अर्बन क्षेत्र के लिए शुल्क 3000 रुपये से बढ़कर 5000 रुपये तक हो सकता है। शहरी क्षेत्र के लिए फीस 5500 से बढ़कर 6500 रुपये हो सकता है। मेट्रो सिटी के लिए फीस 7000 रुपये तक जा सकता है।
  •  ग्रामीण और अर्बन क्षेत्र के लिए स्मॉल साइज लाकर के शुल्क में कोई बदलाव नहीं किया गया है। सेमी अर्बन के लिए फीस को फीस 1250 रुपये  से बढ़कर 1500 रुपये हो सकता है।
  • मीडियम लॉकर के लिए पहले जहां ग्रामीण क्षेत्रों को 2200 रुपये चार्ज देना पड़ता था, अब 2500 रुपये चार्ज देना होगा। सेमी अर्बन के लिए शुल्क 2500 रुपये से  बढ़कर 3000 रुपये किया गया है। अर्बन क्षेत्र के लिए चार्ज को 3500 रुपये से बढ़ाकर 4000 रुपये किया गया है।
  • ग्रामीण क्षेत्र के लिए वेरी लार्ज लोक  के शुल्क में कोई बदलाव नहीं हुआ है। वहीं सेमी अर्बन वालों को 500 अधिक शुल्क भरना पड़ सकता है। ग्रामीण क्षेत्र के लिए एक्स्ट्रा लार्ज लॉकर  के फीस में कोई बदलाव नहीं किया गया है। यह 10000 रुपये होगा। इसके अलावा सेमी अर्बन क्षेत्र में शुल्क कॉ 500 रुपये बढ़ाया गया है, जो अब 10,500 रुपये होगा। शहरी क्षेत्र के लिए फीस बढ़कर 11000 रूपये और मेट्रो के लिए 12000 रुपये हो सकती है।
  • लोकल के नॉमिनेशन प्रोसेस में भी बदलाव किया है। पहली बार नॉमिनेशन जोड़ना फ्री रहेगा। यदि इसके बाद कोई व्यक्ति बदलाव करता है तो उसे 100 रुपये चार्ज का भुगतान करना होगा।
  • लॉकर के लिए वन टाइम रजिस्ट्रेशन फीस को भी अपडेट किया गया है। अब  शहरी और मेट्रो में छोटे और मीडियम लॉकर पर 500 रुपये शुल्क लगेगा। शहरी और मेट्रो में बड़े, बहुत बड़े और एक्स्ट्रा लार्ज लाकर पर 1000 रुपये शुल्क लगेगा। रुरल और सेमी अर्बन के लिए सभी साइज़ पर 200 रुपये शुल्क लगेगा। पहले ग्रामीण और सेमी अर्बन के लिए 200 रुपये शुल्क था। शहरी और मेट्रो के लिए चार्ज 500 रुपये था।
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews