Hindi News

RBI ने लगाया इस बैंक पर लाखों का जुर्माना, ये है वजह, पढ़ें पूरी खबर

Last Updated:
RBI ने लगाया इस बैंक पर लाखों का जुर्माना, ये है वजह, पढ़ें पूरी खबर

RBI Imposed Penality: रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया नियमों के उल्लंघन पर अक्सर सख्त कार्रवाई करता रहता है। अब तक कई बैंकों के खिलाफ सख्त कदम भी उठा चुका है। इस बार आरबीआई ने देश के सबसे बड़े प्राइवेट बैंक पर भारी जुर्माना ठोका है। HDFC को 5 लाख रुपये हर्जाने का भुगतान करना होगा। करोड़ों ग्राहक इस बैंक से जुड़े हैं। इस बात की जानकारी केन्द्रीय बैंक ने शुक्रवार को दी है।

सेंट्रल बैंक ने यह कदम राष्ट्रीय आवास बैंक के कुछ प्रावधानों को पूरा ना करने पर उठाया है। आरबीआई ने बयान में कहा कि जांच के दौरान इस बात का खुलासा हुआ कि कंपनी 2019-20 तक कुछ जमाकर्ताओं की मैच्योर जमा राशि को उनके नामित बैंक अकाउंट में स्थानांतरित नहीं कर पाई है। जिसके बाद कंपनी को करण बताओ नोटिस भी जारी किया गया। पूछा गया कि “क्यों उनपर जुर्माना ना लगाया जाए?” कंपनी के जवाब विचार-विमर्श करने के बाद केन्द्रीय बैंक ने नियमों का उल्लंघन करने का आरोप लगाते हुए उसपर पाँच लाख रुपये का जुर्माना ठोका है।

एचडीएफसी और एचडीएफसी बैंक लिमिटेड के विलय की चर्चा भी खूब चल रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार मर्जर की प्रक्रिया अंतिम चरण में है। बीते दिन नेशनल कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल ने भी विलय के लिए हरी झंडी दिखा दी है। वहीं HDFC के शेयरों में शनिवार तेजी देखी गई है। जो 1.14 फीसदी की बढ़ोत्तरी के साथ 2561 रुपये के स्तर पर पहुँच चुका है।

 

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey
Follow Us :GoogleNews