MP Breaking News
Google पर फॉलो करें

IAS Transfer: दो राज्यों में प्रशासनिक फेरबदल, 4 आईएएस अधिकारियों को मिला नया पदभार, देखें तबादला सूची

पश्चिम बंगाल और यूपी की ब्यूरोक्रेसी में बड़ा बदलाव हुआ है। कई आईएएस अफसरों को इधर से उधर किया गया है। आदेश जारी हो चुका है। आइए जानें किसे क्या जिम्मेदारी मिली है?
IAS Transfer News

देशभर में प्रशासनिक फेरबदल कर सिलसिला जारी है। इस क्रम में उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार ने दो वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों का तबादला (IAS Transfer) किया है। पश्चिम बंगाल में भी दो आईएएस अफसरों को नया पदभार सौंपा गया है। तबादले और नियुक्ति से संबंधित आदेश 30 सितंबर 2026 को जारी किया गया है।

आईएएस अधिकारी बाबूलाल मीणा को अध्यक्ष राजस्व परिषद उत्तर प्रदेश पद पर नियुक्त किया गया है। साथ ही उन्हें अपर मुख्य सचिव उद्यान खाद्य प्रसंस्करण एवं रेशम पद का प्रभार सौंपा गया है। विभागाध्यक्ष खाद्य प्रसंस्करण पद का अतिरिक्त प्रभार भी सोपा गया है।

अमृत अभिजात को मिला अतिरिक्त प्रभार

यूपी सरकार ने आईएएस अधिकारी अमृत अभिजात को अध्यक्ष उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम पद का अतिरिक्त प्रभार सौंपा है। वर्तमान में वह अपर मुख्य सचिव पर्यटन, संस्कृति, धर्मार्थ कार्य एवं परिवहन पद पर तैनात हैं। अफसरों को तत्काल प्रभाव ने नया कार्यभार संभालने का निर्देश दिया गया है।

पश्चिम बंगाल में इन आईएएस अफसरों को मिली नई जिम्मेदारी 

बैच 2020 के आईएएस अधिकारी वंदावासी  तेजा दीपक एडीएम उत्तर दिनाजपुर को सिलीगुड़ी नगर निगम आयुक्त पद पर नियुक्त किया गया है। साथ ही उन्हें सिलीगुड़ी डेवलपमेंट अथॉरिटी के सीईओ पद का अतिरिकर प्रभार भी सौंपा गया है। आईएएस अधिकारी वैभव चौधरी को रजिस्टार को-ऑपरेटिव सोसाइटीज पश्चिम बंगाल पद का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। वर्तमान में लैंड रिकॉर्ड्स एंड सर्वे के निदेशक और एल एंड आर एवं आरआर एंड आर डिपार्टमेंट के विशेष सचिव और कॉर्पोरेट कॉरपोरेशन डिपार्मेंट के विशेष सचिव पद पर कार्य करते हैं।

राज्य में 28 सितंबर को भी दो आईएएस अधिकारियों के तबादले का आदेश जारी किया गया था। नीलम मीना को मुख्य निर्वाचन अधिकारी पश्चिम बंगाल और एक्स-ऑफिशियो प्रिंसिपल सेक्रेटरी होम एंड हिल्स अफेयर्स (इलेक्शन) डिपार्टमेंट पद पर नियुक्त किया गया था। सुमित गुप्ता को पर्यावरण विभाग के सचिव पद की जिम्मेदारी दी गई थी।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews
IAS Transfer: दो राज्यों में प्रशासनिक फेरबदल, 4 आईएएस अधिकारियों को मिला नया पदभार, देखें तबादला सूची