इस साल कई बैंक सेविंग्स अकाउंट के लिए मिनिमम बैलेंस की अनिवार्यता (Savings Account Rules) खत्म करने का ऐलान कर चुके हैं। अब इस लिस्ट में पब्लिक सेक्टर इंडियन ओवरसीज बैंक भी शामिल हो चुका है। IOB खाताधारकों को खाते में न्यूनतम बैलेंस न होने पर जुर्माना नहीं भरना पड़ेगा। नए नियम 1 अक्टूबर से एसबी पब्लिक अकाउंट के लिए लागू हो चुके हैं। इस फैसले से लाखों कस्टमर्स को लाभ होगा। यह कदम यह कदम बैंकिंग अनुभव को सुलभ बनाने के लिए उठाया गया है।
बैंक पहले ही पीएमजेडीवाई, बीएसबीडीए और स्मॉल अकाउंट्स, आईओबी एसबी सैलरी पैकेज, आईओबी 60 प्लस, आईओबीएसपी पेंशनर्स स्कीम और आईओबीएसबी सरकारी खातों के लिए यह बदलाव लागू कर चुका है। हालांकि कई प्रीमियम सेविंग अकाउंट योजना के लिए शुल्क में कोई बदलाव नहीं किए गए हैं। इस लिस्ट में एसबी मैक्स, एसबी-एचएनआई, एसबी प्राइम, एसबी एसबीएस प्रायोरिटी, एसबी प्रिविलेज, एफबी एनआरआई एलीवेट, एनआरआई प्रिविलेज और एनआरआई सिग्नेचर शामिल हैं।
पहले क्या थे नियम?
इससे पहले चेक बुक के साथ एसबी पब्लिक खाते में मेट्रो या अर्बन के लिए न्यूनतम बैलेंस की सीमा 2000 रुपये और ग्रामीण या सेमी अर्बन क्षेत्र के लिए 500 रुपये निर्धारित की गई थी। कम बैलेंस होने पर मेट्रो/ शहरी क्षेत्र के लोगों को 110 रुपये और ग्रामीण या सेमी अर्बन के क्षेत्र के लिए 75 रूपये तक का शुल्क भुगतान करना पड़ता था। वहीं बिना चेक बुक एसबी पब्लिक अकाउंट के लिए मेट्रो/अर्बन क्षेत्र के लिए एवरेज बैलेंस की सीमा 500 निर्धारित की गई थी। ग्रामीण/सेमी अर्बन क्षेत्र के लिए सीमा 100 रुपये थी।
Indian Overseas Bank brings you a customer-friendly update! 💙
Effective October 1, 2025, no penal charges will be levied for balance shortfall in SB-Public accounts.
For schemes such as PMJDY, BSBDA, Pensioner Accounts, and Government Accounts, waivers are already applicable.… pic.twitter.com/YQuk6czUvV
— Indian Overseas Bank (@IOBIndia) September 30, 2025
इन खातों पर अभी भी लगेगा चार्ज
एसबी मैक्स के लिए अभी भी खाते में 5000 रखना अनिवार्य है। ऐसा न होने पर कस्टमर को 150 रुपये से लेकर 250 रूपये का शुल्क भुगतान करना पड़ेगा। एसबी-एचएनआई के लिए न्यूनतम बैलेंस के लिमिट 50,000 रुपये निर्धारित की गई है। ऐसा न करने पर 250 रुपये से लेकर 350 रुपये शुल्क का भुगतान करना पड़ेगा बता दे। बता दे कि यह बदलाव करंट अकाउंट के लिए लागू नहीं किया गया है। आईओबी सीडी गोल्ड, आईओबी सीडी डायमंड, आईओबी सीडी प्लेटटिनम प्लस, आईओबी रेरा ऑपरेटिव अकाउंट के लिए ग्राहकों को निर्धारित एवरेज बैलेंस को मेंटेन करना होगा।
IOB-Notice-to-Customers-Regarding-Non-Maintenance-of-Minimum-Balance-Chargesये बैंक पहले से लागू कर चुके हैं नियम
- बैंक ऑफ़ बड़ौदा
- इंडियन बैंक
- केनरा बैंक
- पंजाब नेशनल बैंक
- स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया
- बैंक ऑफ़ इंडिया
- यूनियन बैंक ऑफ़ इंडिया





