शिवालिक स्मॉल फाइनेंस बैंक ने सेविंग्स अकाउंट के ब्याज दरों (Savings Deposit Rates) में बदलाव किया है। संशोधन के बाद 2.50% से लेकर 7% तक ब्याज ऑफर कर रहा है। नए रेट 13 जुलाई से लागू हो चुके हैं। इस बात की जानकारी बैंक ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर एक नोटिस के जरिए दी है।
सभी बैंक समय-समय एफडी और सेविंग्स अकाउंट के ब्याज दर में भी बदलाव करते रहते हैं। इसलिए निवेश से पहले इसलिए ग्राहकों को बैंक की आधिकारिक वेबसाइट या नजदीकी शाखा विजिट करने की सलाह दी जाती है। सेविंग अकाउंट के लिए रोजाना क्लोजिंग बैलेंस पर ब्याज की गणना की जाती है। बैंक हर कैलेंडर तिमाही में 30 जून, 30 सितंबर, 31 दिसंबर और 31 मार्च को इंटरेस्ट का भुगतान करता है।
जमा खाते पर अब मिल रहा कितना ब्याज?
एक लाख रुपये तक के बैलेंस पर बैंक 2.50% ब्याज ऑफर कर रहा है। एक लाख रुपये से अधिक और 5 लाख रुपये तक के बैलेंस पर 3.25% ब्याज मिल रहा है। 5 लाख रुपये से अधिक और 10 लाख रुपये तक के बैलेंस पर बैंक 3.50% और 10 लाख रुपये से अधिक और 10 करोड़ रुपये तक के बैलेंस पर 7% ब्याज दे रहा है।
FD के ब्याज दरों में बदलाव नहीं
बैंक में इस महीने फिक्स्ड डिपॉजिट के ब्याज दरों में कोई भी बदलाव नहीं किया है। 7 दिन से लेकर 10 महीने तक के टेन्योर पर कम से कम 3.50% और अधिकतम 8% ब्याज ऑफर कर रहा है। वरिष्ठ नागरिकों को 50 बीपीएस यानि 0.50% अतिरिक्त ब्याज की सुविधा भी मिल रही है। सबसे ज्यादा रिटर्न 23 महीने 1 दिन से लेकर 27 महीने तक के टेन्योर पर बैंक ऑफर कर रहा है। सामान्य नागरिकों को 8% और वरिष्ठ नागरिकों को 8.50% इंटरेस्ट मिल रहा है।
5 साल के टैक्स सेवर एफडी पर 6. 25% ब्याज मिल रहा है। जबकि 18 महीने से लेकर 23 महीने और 27 महीने 1 दिन से लेकर 36 महीने तक के निवेश पर सामान्य नागरिकों को 7.50% और वरिष्ठ नागरिकों को 8% ब्याज बैंक ऑफर कर रहा है। इंटरेस्ट रेट 17 जून 2026 से लागू किए गए थे।






