देश के दो बड़े बैंकों ने डाउन टाइम अलर्ट जारी किया है। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) की यूपीआई समेत कई सेवाएं अस्थायी रूप से कुछ घंटों के लिए प्रभावित रहेगी। वहीं प्राइवेट सेक्टर के एचडीएफसी बैंक ने HDFC बैंक ऐप और नेटबैंकिंग से जुड़ी सर्विस बाधित रहेंगी। दोनों बैंकों ने यह कदम शेड्यूल मेंटेनेंस के कारण उठाया है।
सभी बैंक समय-समय रखरखाव कार्य करते हैं। इस दौरान सिस्टम में कई अपग्रेड और सुधार किये जाते हैं। जिसकी जानकारी ग्राहकों को पहले ही दे दी जाती है। ताकि सही समय पर जरूरी ट्रांजेक्शन पूरा किया जा सके। ध्यान रखें कि सेवाएं निर्धारित समय के बाद फिर से शुरू हो जाएंगी। अन्य सर्विस पर भी कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा।
SBI की सेवाएं कब बाधित रहेंगी?
19 जुलाई को 12:00 AM से लेकर 12:30 AM तक और 12:45 AM से लेकर 1:30 AM तक आरटीजीएस सर्विस बाधित रहने वाली है। इस दिन 12:30 AM से लेकर 1:00 AM तक पूरे 30 मिनट तक ग्राहकों को NEFT सर्विस में भी रुकावट का सामना करना पड़ेगा।
1:40 AM से लेकर 3:15 AM तक 1 घंटे 35 मिनट तक UPI, आईएमपीएस, YONO, इंटरनेट बैंकिंग, एटीएम NEFT ओर आरटीजीएस सेवाएं बाधित रहेंगी। बैंक में बैंक ने इसकी जानकारी सोशल मीडिया X पर दी है। रुकावट के लिए खेद भी व्यक्त किया है।
Due to scheduled maintenance activity, our following services will be temporarily unavailable on 19.07.2026
1. RTGS will be temporarily unavailable from 00:00 Hrs to 00:30 Hrs (IST) (30 Minutes) and 00:45 to 01:30 Hrs (IST) (45 Minutes).
2. NEFT will be temporarily unavailable…— State Bank of India (@TheOfficialSBI) July 18, 2026
HDFC बैंक डाउनटाइम अलर्ट
18 जुलाई यानि आज रात 11:30 बजे से लेकर 19 जुलाई 1:00 AM तक पूरे 1.5 घंटे तक एचडीएफसी बैंक ऐप सर्विस उपलब्ध नहीं रहेगी। 19 जुलाई 3:00 AM से लेकर 6:00 AM तक पूरे 3 घंटे एचडीएफसी बैंक ऐप और नेट बैंकिंग पर Loan टैब की सर्विस नहीं मिलेगी। मतलब इस दौरान ग्राहक अपने लोन को देख या मैनेज नहीं कर पाएंगे।
19 जुलाई 2:30 AM से लेकर 6:30 AM तक पूरे 4 घंटे एचडीएफसी बैंक ऐप और नेट बैंकिंग सर्विस पर कई सेवाएं बंद रहने वाली है। जिसमें अकाउंट्स, डिपॉजिट्स, फंड ट्रांसफर, NEFT, आईएमपीएस, आरटीजीएस और विदीन बैंक ट्रांसफर के साथ-साथ ऑनलाइन पेमेंट्स और अन्य अकाउंट संबंधित लेनदेन शामिल हैं। हालांकि ग्राहक UPI और Zapp अकाउंट का इस्तेमाल भुगतान या मनी ट्रांसफर के लिए कर सकते हैं।







