स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया के क्रेडिट कार्ड (SBI Credit Card) यूजर्स के लिए बड़ी अपडेट सामने आई है। देश के सबसे बड़े पब्लिक सेक्टर बैंक ने बीपीसीएल क्रेडिट कार्ड से जुड़े नियमों में कुछ बदलाव किए हैं। अब ग्राहकों को अधिक खर्च करने पर एनुअल फीस रिवर्स माफी की सुविधा मिलेगी। लेट पेमेंट चार्जेस में भी बदलाव किया गया है। दोनों नियम 1 मई 2026 से लागू होंगे। इस बात की जानकारी एसबीआई ने अपने आधिकारिक वेबसाइट http://www.sbicard.com पर दी है।
एसबीआई में बीपीसीएल क्रेडिट कार्ड के वार्षिक फीस माफी के नियमों में बड़ा बदलाव किया है। अब ग्राहकों को 1 लाख रुपये तक का वार्षिक खर्च करने पर 499 रुपये की एनुअल फीस माफ की जाएगी। वर्तमान में यह लिमिट 50,000 रुपये है। इसका मतलब यदि कार्ड होल्डर से एक लाख रुपये से कम खर्च करता है, तो उन्हें कार्ड के लिए एनुअल फीस भुगतान करना होगा। हालांकि एड-ऑन-फ्री नहीं लगेगी।
लेट पेमेंट शुल्क में संशोधन
एसबीआई ने क्रेडिट कार्ड यूजर्स के लिए लेट फीस की नई स्लैब लागू करने का ऐलान किया है। अब यदि किसी ग्राहक का बकाया भुगतान 100 रुपये से अधिक और 500 रूपये तक है, तो उसे पर 100 रुपये लेट पेमेंट चार्ज का भुगतान करना होगा। 500 रुपये से अधिक और 1000 रुपये तक ड्यू अमाउंट होने पर 500 रुपये तक का शुल्क देना होगा। इस बदलाव का सीधा असर उन ग्राहकों पर पड़ेगा जो अपने क्रेडिट कार्ड बिल का भुगतान सही समय पर नहीं करते हैं।
वर्तमान में क्या हैं नियम?
वर्तमान में 100 रुपये से लेकर 500 रुपये तक के ड्यू अमाउंट पर बैंक किसी प्रकार का शुल्क नहीं लेता है। लेकिन अब केवल 100 रुपये तक के ड्यू अमाउंट पर किसी प्रकार का शुल्क नहीं लगता है। 500 रुपये से 1000 रुपये तक के ड्यू अमाउंट पर 400 रुपये चार्ज बैंक वसूलत है। बाकी किसी भी स्लैब में कोई बदलाव नहीं हुआ है।
1,000 रुपये से लेकर 10,000 रुपये तक के ड्यू अमाउंट पर 750 रुपये, 10,000 रुपये से अधिक और 25,000 रुपये तक के ड्यू अमाउंट पर 950 रुपये चार्ज एसबीआई लगाएगा। 25,000 रुपये से अधिक और 50,000 रुपये तक के ड्यू अमाउंट पर 1,100 रुपये और 50000 से अधिक के ड्यू अमाउंट पर 1,300 रुपये चार्ज बैंक वसूलेगा।
LPC





