Hindi News

6 अप्रैल से RBI MPC बैठक शुरू, रेपो रेट समेत कई अहम मुद्दों पर होगी चर्चा, इस दिन आएगा फैसला 

Published:
 वित्तवर्ष 2026-27 की पहली आरबीआई एमपीसी बैठक सोमवार से शुरू होने वाली है। कार्यक्रम जारी हो चुका है। इस बार में रेपो रेट में में कोई बदलाव न होने की संभावना है। अर्थव्यवस्था से जुड़े अन्य कई मुद्दों पर भी चर्चा होगी। 
6 अप्रैल से RBI MPC बैठक शुरू, रेपो रेट समेत कई अहम मुद्दों पर होगी चर्चा, इस दिन आएगा फैसला 

रिजर्व बैंक ऑफ़ इंडिया ने वित्त वर्ष 2026-27 के लिए तीन दिवसीय मौद्रिक नीति समिति की बैठक (RBI MPC Meeting) का शेड्यूल जारी कर दिया है। जिसके मुताबिक नए वित्तवर्ष की पहली और इस साल की दूसरी एमपीसी मीटिंग 6 अप्रैल से शुरू होने वाली है। जिसका समापन 8 अप्रैल को होगा। अंतिम दिन आरबीआई गवर्नर संजय मल्होत्रा बैठक में लिये गए फैसलों की घोषणा करेंगे।

मिडिल ईस्ट में तनावपूर्ण माहौल का असर ग्लोबल मार्केट में भी देखने को मिल रहा है। इसी बीच आरबीआई की एमपीसी बैठक काफी महत्वपूर्ण साबित हो सकती है। बैठक में महंगाई, जीडीपी ग्रोथ, रेपो रेट, सप्लाई और शिपिंग से जुड़े जोखिम समेत अन्य कई अहम मुद्दों पर चर्चा हो सकती है। जिसकी घोषणा सेंट्रल बैंक बुधवार को करेगा।

रेपो रेट पर क्या अपडेट?

विशेषज्ञों का मानना को है कि इस बार रेपो रेट में आरबीआई कोई बदलाव न करने का फैसला ले सकता है। दरों में उतार-चढ़ाव का सीधा असर लोन की ब्याज और ईएमआई पर पड़ता है। फरवरी 2026 में हुई पिछली बैठक में भी रेपो रेट को अपरिवर्तित रखने का फैसला लिया गया था। लेकिन फरवरी 2025 से लेकर अब तक दरों में 125 आधार अंक की कटौती हो चुकी है। आखिरी बार दिसंबर 2025 में 0.25% घटाया गया था। वर्तमान में दरें 5.25% हैं।

वित्तवर्ष 2026-27 में कब-कब होगी आरबीआई एमपीसी बैठक?

आरबीआई इस वित्तवर्ष 2026-27 में कुल 7 एमपीसी बैठक का आयोजन करने वाला है। पहली मीटिंग 8 अप्रैल को खत्म होगी। वहीं दूसरी मीटिंग 3 जून से लेकर 5 जून तक आयोजित की जाएगी। तीसरी मीटिंग 3, 4  और 5 अगस्त को होने वाली है।  चौथी मीटिंग  5 से 7 अक्टूबर और पांचवी मीटिंग 2 से लेकर 4 दिसंबर 2026 तक आयोजित की जाएगी। वर्तमान वित्तवर्ष की आखिरी बैठक 2, 4 और 5 फरवरी 2027 को आयोजित की जाएगी। इसमें 6 सदस्य शामिल होंगे।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey
Follow Us :GoogleNews